10 मार्च को बाजार में लौटी रौनक, Choice Broking का दावा- इन 3 शेयरों में मिलेगा रिटर्न, हफ्ते भर में आएगी रैली!

कुल मिलाकर 2998 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1111 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 125 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. ऐसे में सवाल यह है कि आने वाले एक हफ्ते में किन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. आइए Choice Broking के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च, सचिन गुप्ता से जानते हैं.

ब्रोकरेज कॉल Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 10 मार्च को मजबूत तेजी के साथ बंद हुआ. खरीदारी के दम पर बाजार का सेंटीमेंट भी मजबूत नजर आया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 639.82 अंक यानी 0.82 प्रतिशत चढ़कर 78,205.98 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 233.55 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,261.60 पर बंद हुआ और 24,250 के अहम स्तर के ऊपर बना रहा. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. कुल मिलाकर 2998 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1111 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 125 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. ऐसे में सवाल यह है कि आने वाले एक हफ्ते में किन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. आइए इस पर Choice Broking के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च, सचिन गुप्ता से जानते हैं.

JB Chemicals & Pharmaceuticals

JB Chemicals & Pharmaceuticals का शेयर इस समय करीब 2117.40 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और चार्ट पर मजबूत अपट्रेंड बनाए हुए है. शेयर में लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बन रहा है, जो मजबूत तेजी का संकेत देता है. हाल ही में शेयर ने अपने 20 DEMA के आसपास सपोर्ट लिया है, जिससे यह साफ होता है कि निचले स्तरों पर खरीदारी जारी है. इसके अलावा शेयर अपने अहम 20, 50, 100 और 200 DEMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो बुलिश ट्रेंड को और मजबूत बनाता है. मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी करीब 70.16 के स्तर पर है, जो मजबूत तेजी का संकेत देता है.

  • खरीदारी स्तर: 2117.40 रुपये
  • स्टॉपलॉस: 2010 रुपये
  • टारगेट: 2300 रुपये

Mahindra & Mahindra

एक्सपर्ट के अनुसार Mahindra & Mahindra का शेयर करीब 3293.70 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और यहां से तकनीकी तौर पर रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं. वीकली चार्ट पर शेयर पहले राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दे चुका है और अब वही ब्रेकआउट जोन मजबूत सपोर्ट का काम कर रहा है. RSI फिलहाल करीब 40.46 के स्तर पर है और ओवरसोल्ड जोन से ऊपर की तरफ लौट रहा है, जो मोमेंटम में सुधार का संकेत देता है.

  • खरीदारी स्तर: 3293.70 रुपये
  • स्टॉपलॉस: 3140 रुपये
  • टारगेट: 3580 रुपये

Bank of India

Bank of India का शेयर करीब 156.17 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और डेली चार्ट पर हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है, जो पॉजिटिव ट्रेंड को दिखाता है. शेयर अपने 100 और 200 दिन के EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है और ये दोनों मूविंग एवरेज ऊपर की तरफ झुके हुए हैं, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत देते हैं. नीचे की तरफ 150 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट बना हुआ है, जो 100 दिन के EMA के पास है और यहां पर अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है.

  • खरीदारी स्तर: 156.17 रुपये
  • स्टॉपलॉस: 149 रुपये
  • टारगेट: 170 रुपये

इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार में रॉकेट बना ये शेयर! 14% की आई बंपर रैली, मिले अरबों रुपये के ऑर्डर, भाव ₹100 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.