Nifty Outlook 11 March: चार्ट पर बना हैंगिंग मैन पैटर्न, बाजार अभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे, क्या हो आगे की रणनीति

इंडेक्स ने डेली चार्ट पर हायर हाई और हायर लो बनाया है और पिछले सत्र के गैप का कुछ हिस्सा भी भर दिया है. निफ्टी ने 23,700 से 24,000 के अहम सपोर्ट जोन से उछाल लिया है, जहां 100 वीक EMA मौजूद है और CY23 तथा CY25 के लो को जोड़ने वाली ट्रेंडलाइन भी बनती है. आगे चलकर इंडेक्स 23,700 से 24,500 के दायरे में कंसोलिडेट होकर बेस बना सकता है.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: canva & Money9

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली और दो दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 640 अंक चढ़कर 78,206 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 234 अंक बढ़कर 24,262 पर पहुंच गया. इसके साथ ही निफ्टी ने फिर से 24,250 का अहम स्तर हासिल कर लिया. बाजार की इस तेजी में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के दिग्गज शेयरों का बड़ा योगदान रहा. अब सवाल यह है कि 11 मार्च के लिए बाजार की रणनीति क्या होनी चाहिए, आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय.

इंडेक्स अब भी कई अहम मूविंग एवरेज से नीचे

Nandish Shah, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, HDFC Securities के मुताबिक, मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच निफ्टी ने सोमवार के निचले स्तर 23,697 से करीब 500 अंकों की रिकवरी दिखाई है. हालांकि उनका कहना है कि शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स अब भी कई अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है. उनके अनुसार ऊपर की तरफ 24,300 से 24,415 का दायरा तुरंत रेजिस्टेंस के रूप में काम करेगा, जबकि नीचे की तरफ 24,000 का स्तर फिलहाल अहम सपोर्ट माना जा सकता है.

लोअर शैडो के साथ डोजी कैंडल बनी

Bajaj Broking के रिसर्च के मुताबिक, निफ्टी ने डेली चार्ट पर लंबी लोअर शैडो के साथ डोजी कैंडल बनाई है, जो यह दिखाता है कि निचले स्तरों पर लगातार दूसरे दिन भी खरीदारी देखने को मिली है. इंडेक्स ने डेली चार्ट पर हायर हाई और हायर लो बनाया है और पिछले सत्र के गैप का कुछ हिस्सा भी भर दिया है. निफ्टी ने 23,700 से 24,000 के अहम सपोर्ट जोन से उछाल लिया है, जहां 100 वीक EMA मौजूद है और CY23 तथा CY25 के लो को जोड़ने वाली ट्रेंडलाइन भी बनती है. आगे चलकर इंडेक्स 23,700 से 24,500 के दायरे में कंसोलिडेट होकर बेस बना सकता है. हालांकि अगर इंडेक्स 23,700 के नीचे टिकता है तो गिरावट बढ़कर 23,300 से 23,200 तक जा सकती है.

हैंगिंग मैन या डोजी जैसा बना पैटर्न

Nagaraj Shetti, सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, HDFC Securities के मुताबिक सोमवार से शुरू हुई तेज रिकवरी मंगलवार को भी जारी रही और निफ्टी ने 233 अंकों की बढ़त दर्ज की. इंडेक्स ने करीब 250 अंकों के गैप अप के साथ शुरुआत की और पूरे सत्र में मजबूत बना रहा. अंत में यह दिन के उच्च स्तर के पास बंद हुआ और शुरुआती गैप लगभग भर गया. डेली चार्ट पर लंबी लोअर शैडो के साथ एक छोटी लाल कैंडल बनी है, जो टेक्निकली रूप से हैंगिंग मैन या डोजी जैसा पैटर्न दिखाती है. उनके अनुसार यह पैटर्न बहुत ज्यादा बुलिश संकेत नहीं देता और 24,400 से 24,500 के आसपास मजबूत रेजिस्टेंस की मौजूदगी दिखाता है. आगे के लिए 24,370 से 24,400 का क्षेत्र अहम रुकावट रहेगा. अगर निफ्टी 24,400 के ऊपर टिकता है तो पुलबैक रैली बढ़कर 24,650 तक जा सकती है. वहीं नीचे की तरफ 24,160 से 24,130 का दायरा तुरंत सपोर्ट का काम कर सकता है.

इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार में रॉकेट बना ये शेयर! 14% की आई बंपर रैली, मिले अरबों रुपये के ऑर्डर, भाव ₹100 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.