बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 639 अंक उछला, निफ्टी 24200 के ऊपर, दौड़े आटो शेयर, निवेशकों ने कमाए ₹7 लाख करोड़

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और ऑयल एंड गैस को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. इसमें ऑटो इंडेक्स करीब 3 फीसदी चढ़ा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 2.6 फीसदी की तेजी आई, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.2 फीसदी मजबूत हुआ. वहीं ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख देखने को मिला.

बाजार में तेजी Image Credit: Canva

2 दिन की गिरावट के बाद आज, मंगलावर को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 639 अंकों की तेजी के साथ 78205 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 233 अंक उछलकर 24,261 पर बंद हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो शेयरों में शानदार रैली देखने को मिली. कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस में ही बस कमजोरी देखने को मिली. एडवांस-डिक्लाइन रेशियो पॉजिटिव रहा. बीएसई पर करीब 2,998 शेयरों में तेजी, 1,111 शेयरों में गिरावट, जबकि 125 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. इस दौरान निवेशकों ने करीब 7 लाख करोड़ रुपये कमाए.

निफ्टी के गेनर लूजर

निफ्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स (पैसेंजर व्हीकल) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, इटरनल, भारती एयरटेल, ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज निफ्टी के टॉप गेनर वाले शेयरों में रहे.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स और ब्रॉडर मार्केट का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और ऑयल एंड गैस को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. इसमें ऑटो इंडेक्स करीब 3 फीसदी चढ़ा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 2.6 फीसदी की तेजी आई, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.2 फीसदी मजबूत हुआ. वहीं ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 1.6 फीसदी चढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

सोर्स-NSE

क्या है एक्सपर्ट की राय?

एसबीआई सिक्योरिटीज के हेड – टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह के अनुसार, मंगलवार को बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने मजबूत शुरुआत की. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जो कुछ समय पहले 116.19 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर को छूने के बाद नीचे आई थी. इसके चलते निफ्टी ने गैप-अप ओपनिंग के साथ कारोबार शुरू किया. हालांकि पॉजिटिव शुरुआत के बाद निफ्टी फिसलकर दिन के दौरान 24,080 के इंट्राडे लो तक आ गया, लेकिन इसके बाद इंडेक्स में लगातार रिकवरी देखने को मिली. बाजार में फिर से खरीदारी का रुख बना और निफ्टी धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ता गया. अंत में इंडेक्स 24,261.60 के स्तर पर बंद हुआ, जो करीब 1 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है. टेक्निकल चार्ट की बात करें तो डेली चार्ट पर छोटे बॉडी वाला कैंडल और लंबी लोअर शैडो बनती दिखाई दी, जो निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी का संकेत देती है. वहीं डेली RSI में भी हल्की रिकवरी देखने को मिली है, जिससे हालिया उतार-चढ़ाव के बाद बाजार की मोमेंटम में स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं.

कैसा रहा था कल का बाजार?

सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली और लगभग सभी सेक्टर दबाव में नजर आए. दिनभर की गिरावट के बाद सेंसेक्स 1,352 अंक टूटकर 77,566 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 422 अंक फिसलकर 24,028 के स्तर पर क्लोज हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. बीएसई पर 941 शेयरों में तेजी, 3,224 शेयरों में गिरावट, जबकि 166 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए.

इसे भी पढ़ें- कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, HPCL-BPCL जैसे दिग्गज स्टॉक्स पर UBS का बड़ा अलर्ट! क्या टूटेंगे शेयर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.