SME IPO मुनाफे की मशीन या बुलबुला? एक झटके में लाखों की कमाई, फिर लोअर सर्किट; जानें इन 3 शेयरों की कैसी है चाल
SME IPO इन दिनों निवेशकों के लिए ताबड़तोड़ कमाई का जरिया बनते दिख रहे हैं. कई इश्यू 40% से 90% तक के प्रीमियम पर लिस्ट हो रहे हैं, लेकिन लिस्टिंग के बाद कई शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव और मुनाफावसूली भी देखने को मिल रही है. ऐसे में सवाल है कि क्या SME IPO सिर्फ लिस्टिंग गेन का खेल हैं या लंबी अवधि में भी निवेशकों को फायदा पहुंचा सकते हैं?

SME IPO : प्राइमरी मार्केट में SME IPO इन दिनों निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. कई इश्यू लिस्टिंग के दिन 40% से 90% तक का प्रीमियम देकर निवेशकों को मोटा मुनाफा करा रहे हैं, जिससे हर नए SME IPO पर निवेशकों की भीड़ उमड़ रही है. लेकिन सवाल यह है कि क्या ये तेजी टिकाऊ है या फिर सिर्फ एक ‘पानी का बुलबुला’?
हाल के कई SME शेयरों ने शानदार लिस्टिंग के बाद या तो लोअर सर्किट का सामना किया है या फिर भारी उतार-चढ़ाव दिखाया है. वहीं, कुछ नए इश्यू केवल संभावित लिस्टिंग गेन के दम पर निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि SME IPO वाकई लंबी अवधि में निवेशकों के लिए वैल्यू बना रहे हैं या फिर वे सिर्फ लिस्टिंग गेन कमाने का नया जरिया बनकर रह गए हैं.
Horizon Reclaim (India) IPO: Lower Circuit
Horizon Reclaim (India) के शेयर अपने अपर प्राइस बैंड से 46.6% प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुए. कंपनी के IPO का अपर प्राइस बैंड 103 रुपये था, जबकि इसके शेयर 151 रुपये पर लिस्ट हुए. यानी निवेशकों को प्रति शेयर 48 रुपये तक का मुनाफा हुआ.
रिटेल निवेशकों को इस इश्यू में हिस्सा लेने के लिए 2 लॉट यानी 2,400 शेयर खरीदने थे. यदि किसी निवेशक ने 2 लॉट के लिए बोली लगाई होगी और उसे शेयर अलॉट हुए होंगे, तो उसे 1,15,200 रुपये का लिस्टिंग गेन हुआ होगा.
हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में जमकर मुनाफावसूली देखने को मिली. नतीजतन, स्टॉक गिरकर 143.45 रुपये के लोअर सर्किट पर पहुंच गया.
लिस्टिंग के बाद शेयर का हाल क्या है?
- लिस्टिंग – ₹151 (19 जून)
- CMP – ₹147.30
- पहले ही दिन 3% से अधिक की गिरावट
Susan Electricals India IPO: Upper Circuit
Susan Electricals India के शेयरों ने बाजार में धमाकेदार डेब्यू किया. कंपनी के IPO का अपर प्राइस बैंड 127 रुपये था, जबकि शेयर 186 रुपये पर लिस्ट हुए. इस तरह स्टॉक 46% प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुआ. लिस्टिंग के बाद भी शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी रहा. मजबूत खरीदारी के चलते स्टॉक में अपर सर्किट लग गया, जिससे निवेशकों का उत्साह और बढ़ गया.
लिस्टिंग के बाद शेयर का हाल क्या है?
- लिस्टिंग – ₹186 (18 जून)
- CMP – ₹205.05
- दो दिन में 10% भागा शेयर.
Merritronix IPO 90% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
Merritronix के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर 283 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए. कंपनी का IPO 149 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था. इस तरह शेयर ने लिस्टिंग के समय करीब 90% का प्रीमियम दिया और निवेशकों को पहले ही दिन शानदार कमाई का मौका मिला.
लिस्टिंग के बाद शेयर का हाल क्या है?
- शेयर ₹283 पर लिस्ट हुआ.
- CMP – ₹410
- लगातार 6 दिन अपर सर्किट लगा.
- शेयर अब तक 45% तक उछल चुका है.
लिस्टिंग की तैयारी में SME IPO
अब बात उन SME IPO की, जो आने वाले दिनों में बाजार में दस्तक देने वाले हैं और जिसका जीएमपी निवेशकों को दमदार लिस्टिंग गेन दे सकता है.
Avience Biomedicals
Avience Biomedicals का 30.24 करोड़ रुपये का IPO 22 जून को बंद होने जा रहा है. महज दो दिनों में यह इश्यू 43 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है. दमदार ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के चलते रिटेल निवेशकों को 1 लाख रुपये से अधिक का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है. यही वजह है कि निवेशक इस इश्यू पर टूट पड़े हैं.
हालांकि, लिस्टिंग के बाद कुछ निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं. ऐसे में कंपनी के शेयरों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे लॉन्ग-टर्म निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ सकता है.
Clay Craft SME IPO
Clay Craft SME IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. महज तीन दिनों में यह इश्यू 103 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. कंपनी के शेयर 24 जून को बाजार में दस्तक दे सकते हैं. 21 जून को दोपहर 12 बजे तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 45 रुपये दर्ज किया गया. GMP के इस स्तर पर रिटेल निवेशकों को हर लॉट पर करीब 54,000 रुपये का संभावित मुनाफा हो सकता है.
हालांकि, ऐसे निवेशक जिन्होंने केवल लिस्टिंग गेन कमाने के उद्देश्य से IPO में पैसा लगाया है, वे लिस्टिंग के बाद अपने शेयर बेच सकते हैं. इससे शेयर पर दबाव बढ़ने की आशंका रहेगी.
यह भी पढ़ें: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? गिरावट के बाद अब रिकवरी या जारी रहेगा दबाव; जानें एक्सपर्ट राय
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.