बिजली के तार बनाने वाली इस कंपनी का IPO दमदार, खुलते ही फुल सब्सक्राइब, ₹45000 का हो रहा मुनाफा!
Susan Electricals India का IPO बाजार में निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है. Merritronix की मजबूत लिस्टिंग और Horizon Reclaim (India) के शानदार GMP के बाद अब Susan Electricals India के इश्यू को भी निवेशकों का जोरदार सपोर्ट मिल रहा है. खुलते ही कुछ मिनटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हुए इस IPO का GMP भी बंपर लिस्टिंग गेन के संकेत दे रहा है.

Susan Electricals India IPO : पहले Merritronix की दमदार लिस्टिंग, फिर Horizon Reclaim (India) के IPO की शानदार GMP और अब Susan Electricals India के इश्यू को मिले जोरदार सब्सक्रिप्शन ने प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर जान फूंक दी है. वायर बनाने वाली कंपनी Susan Electricals India के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इश्यू खुलते ही निवेशक इस पर टूट पड़े और कुछ ही मिनटों में यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया.
इस इश्यू के जरिए कंपनी बाजार से 70.38 करोड़ रुपये जुटा रही है. यह फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन है. यानी इश्यू के जरिए जुटाई जाने वाली पूरी रकम कंपनी के पास नहीं जाएगी. 11 जून, यानी आज से खुला यह IPO 15 जून को बंद होगा. दमदार सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी बंपर लिस्टिंग गेन की ओर संकेत कर रहा है. रिटेल निवेशकों को हर लॉट पर करीब 45 हजार रुपये का मुनाफा हो सकता है. यानी इस कैटेगरी में निवेश करने वाले निवेशकों को मौजूदा GMP के आधार पर लगभग 90 हजार रुपये का लिस्टिंग गेन मिल सकता है.
Susan Electricals India IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO की तारीख | 11 से 15 जून, 2026 |
| लिस्टिंग की तारीख | गुरुवार, 18 जून, 2026 |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹120 से ₹127 |
| लॉट आकार (Lot Size) | 1,000 शेयर |
| बिक्री प्रकार (Sale Type) | Fresh Issue-OFS |
| इश्यू का प्रकार (Issue Type) | बुक बिल्डिंग IPO |
| कहां होगी लिस्टिंग | BSE SME |
पहले ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ IPO
पहले ही दिन इस इश्यू को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 11 जून की दोपहर 12:22 बजे तक यह कुल 3.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है. सबसे अधिक बोली QIB कैटेगरी में मिली है जो 7 गुना से अधिक है.
| कैटेगरी | कितने गुना |
|---|---|
| एंकर निवेशक (Anchor) | 1 |
| योग्य संस्थागत खरीदार (QIB – एंकर को छोड़कर) | 7.01 |
| गैर-संस्थागत निवेशक (NII) | 1.67 |
| बड़े गैर-संस्थागत निवेशक (bNII > ₹10 लाख) | 1.89 |
| छोटे गैर-संस्थागत निवेशक (sNII < ₹10 लाख) | 1.23 |
| खुदरा निवेशक (Individual Investors) | 1.71 |
| कुल (Total) | 3.21 |
मिनिमम निवेश कितना?
| कैटेगरी | लॉट | शेयर | राशि |
|---|---|---|---|
| रिटेल निवेशक | 2 | 2,000 | ₹2,54,000 |
| S-HNI | 3 | 3,000 | ₹3,81,000 |
| B-HNI | 8 | 8,000 | ₹10,16,000 |
₹45000 का हो रहा मुनाफा
Susan Electricals India के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 35 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है. दोपहर 12 बजे इसका GMP 45 रुपये है. इस स्तर पर निवेशकों को हर लॉट पर 45 हजार रुपये का मुनाफा हो सकता है. हालांकि, जीएमपी में बदलाव संभव है और निवेश करने से पहले सिर्फ जीएमपी न देखें.
क्या करती है कंपनी?
Susan Electricals India Ltd. की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी. यह कंपनी बिजली से जुड़े उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले एल्यूमिनियम और कॉपर (तांबे) के वायर, कंडक्टर और पावर केबल बनाती है. इसके प्रोडक्ट्स ट्रांसफॉर्मर, मोटर, अल्टरनेटर, कॉइल और अन्य इलेक्ट्रिकल मशीनों में उपयोग किए जाते हैं. कंपनी पावर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले एल्यूमिनियम स्ट्रैंडेड कंडक्टर भी बनाती है, जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक बिजली पहुंचाने का काम करते हैं.
यह भी पढ़ें: Merritronix के बाद अब इस IPO में बनेगा पैसा! ₹103 के शेयर से ₹50 हजार का मुनाफा, सब्सक्रिप्शन से पहले GMP भागा