5 साल में 250% रिटर्न, कर्ज जीरो… अब मिला एग्री ड्रोन का लाइसेंस, रॉकेट बना यह शेयर, रखें नजर
ड्रोन कारोबार में बड़ी सफलता हासिल करने वाली Nitiraj Engineers एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. कंपनी को अपने कृषि ड्रोन के लिए DGCA की मंजूरी मिलते ही शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. खास बात यह है कि कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है और पिछले पांच वर्षों में यह शेयर निवेशकों को करीब 250 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है.
Nitiraj Engineers Limited : कृषि क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए Nitiraj Engineers Limited को अपने एग्री ड्रोन ‘NADR10’ के लिए DGCA की मंजूरी मिल गई है. इस खबर के बाद निवेशकों में उत्साह देखने को मिला और बुधवार को कंपनी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 206 रुपये पर पहुंच गया. गुरुवार को भी स्टॉक में तेजी का सिलसिला जारी है. अब कंपनी इस ड्रोन का निर्माण और बिक्री कर सकेगी. इस लाइसेंस के बाद कंपनी के शेयर में बंपर तेजी आई है.
ड्रोन बेचने का रास्ता हुआ साफ
DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने कंपनी के NADR10 कृषि ड्रोन को टाइप सर्टिफिकेट जारी किया है. यह 10 लीटर क्षमता वाला ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल खेतों में दवा और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए किया जाता है. मंजूरी मिलने के बाद कंपनी अब इस ड्रोन को बाजार में बेच सकेगी. इससे कंपनी के कारोबार में बढ़ोतरी होगी, जो निवेशकों को आकर्षित कर रही है.
खबर आते ही शेयर में जोरदार उछाल
ड्रोन को मंजूरी मिलने की खबर सामने आते ही कंपनी के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. बुधवार को शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 206 रुपये पर पहुंच गया था. हालांकि, बुधवार को मुनाफावसूली के चलते इसमें गिरावट आई और यह करीब 184 रुपये पर बंद हुआ. गुरुवार को एक बार फिर शेयर में 4 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली. दोपहर 2 बजे तक कंपनी का शेयर 192 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा था. वहीं, पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 251 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है.
इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से ड्रोन कारोबार तक का सफर
महाराष्ट्र की Nitiraj Engineers पिछले 30 साल से इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, करेंसी काउंटिंग मशीन और सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स बनाती है. अब कंपनी ने ड्रोन सेक्टर में भी कदम मजबूत कर लिया है. इससे पहले वर्ष 2024 में कंपनी को Drone Remote Pilot Training Organization (RPTO) के रूप में मान्यता मिली थी.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| डिटेल्स | आंकड़ा |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹189 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 179.25 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 2.30 |
| इंडस्ट्री का औसत पी/ई (Industry P/E) | 78.00 |
| डेट टू इक्विटी (Debt to Equity) | 0.00 |
| आरओई (ROE) | 1.29% |
| ईपीएस (TTM) | 1.03 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.00% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | ₹80.32 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | ₹10 |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रिन्यूएबल एनर्जी बूम का फायदा उठा रहीं ये 3 कंपनियां, 84 फीसदी तक है रेवेन्यू ग्रोथ; निवेशक रखें नजर
25 से ₹17000 पार पहुंचा ये डिफेंस स्टॉक, FY27 में 14000 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट, रखें शेयरों पर नजर!
अमेरिकी क्लाइंट को लगा झटका और टूटकर बिखर गया यह दिग्गज शेयर, एक साल में आ चुकी है 280% की तेजी
