CMR Green की धमाकेदार मार्केट डेब्यू! 40% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, हर लॉट पर ₹6002 का मुनाफा

रीसाइक्लिंग सेक्टर की कंपनी CMR Green Technologies ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है. कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस 192 रुपये के मुकाबले 40 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को पहले ही दिन जोरदार फायदा हुआ. एक लॉट पाने वाले निवेशकों को करीब 6,002 रुपये का मुनाफा हुआ. इससे पहले कंपनी का IPO 127 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था.

CMR Green Technologies Listing Image Credit: Canva/ Money9

CMR Green Technologies Listing : रीसाइक्लिंग सेक्टर में काम करने वाली कंपनी CMR Green Technologies का मार्केट डेब्यू शानदार रहा. कंपनी के इश्यू को निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिला था. अब कंपनी के शेयर अपने अपर प्राइस बैंड 192 रुपये से 40 फीसदी प्रीमियम पर 268.96 रुपये के भाव पर बाजार में लिस्ट हुए हैं. इश्यू का जीएमपी भी कुछ इसी तरह के संकेत दे रहा था. इस तरह रिटेल निवेशकों को हर लॉट पर 6002 रुपये का मुनाफा हुआ है. यह इश्यू 127 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। यानी हर 127 निवेशकों में से केवल एक निवेशक को ही कंपनी के शेयर आवंटित हुए थे.

₹268.96 पर लिस्ट हुए शेयर

CMR Green Technologies के शेयर 268.96 रुपये यानी 40 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. हालांकि, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर में जोरदार दर्ज की जा रही है. 10:09 बजे तक यह गिरकर 252 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

CMR Green Technologies IPO डिटेल्स

CMR Green Technologies का IPO 630.88 करोड़ रुपये का बुक-बिल्डिंग इश्यू था, जिसमें कुल 3.29 करोड़ शेयरों की बिक्री (Offer for Sale) की गई. इस IPO में निवेश के लिए आवेदन 3 जून 2026 से शुरू हुए और 5 जून 2026 तक चले. शेयरों का आवंटन (Allotment) 8 जून 2026 को पूरा हुआ, जबकि कंपनी के शेयर 10 जून 2026 को NSE और BSE पर लिस्ट हुए. IPO का फाइनल इश्यू प्राइस 192 रुपये प्रति शेयर तय किया गया.

एक लॉट में 78 शेयर शामिल थे, इसलिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 78 शेयरों के लिए आवेदन करना था, जिसके लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,976 रुपये थी.

कितना सब्सक्राइब हुआ था IPO?

कैटेगरीसब्सक्रिप्शन (गुना)
एंकर निवेशक1.00x
QIB270.46x
NII172.35x
bNII – ₹10 लाख से अधिक187.21x
sNII – ₹10 लाख तक142.61x
रिटेल निवेशक27.08x
कर्मचारी18.53x
टोटल127.07x
Source – NSE

GMP का क्या है हाल?

10 जून की सुबह 8:53 बजे तक इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम 33.59 फीसदी लिस्टिंग गेन की ओर संकेत कर रहा था. मौजूदा जीएमपी पर निवेशकों को हर लॉट पर 5,031 रुपये का मुनाफा हो सकता था. लेकिन लिस्टिंग निवेशकों की उम्मीद से बेहतर रहा. लिस्टिंग के बाद हर रिटेल निवेशकों को 6002.88 रुपये का मुनाफा हुआ है.

क्या करती है कंपनी?

  • CMR Green Technologies की स्थापना 2006 में हुई थी.
  • कंपनी एल्यूमिनियम और जिंक जैसे धातुओं की रीसाइक्लिंग का काम करती है.
  • इसके प्रोडक्ट ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं.
  • कंपनी Honda Cars India, Bajaj Auto, Hero MotoCorp, Royal Enfield, Maruti Suzuki, Endurance Technologies और Jindal Stainless जैसी बड़ी कंपनियों को सप्लाई करती है.

यह भी पढ़ें: कुबेर का खजाना बना ₹9 का यह छुटकू शेयर, 1 लाख रुपये बने 67 लाख; 5 साल में 6717% उछला स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.