IPO से पहले Zepto बना दिग्गजों का पसंदीदा, तेंदुलकर से बच्चन परिवार तक कई सुपरस्टार का लगा दांव, जानें डिटेल

हाल के कई स्टार्टअप IPOs के विपरीत, Zepto के संस्थापकों ने अपने शेयर बेचने का फैसला नहीं किया है. कंपनी के सह-संस्थापक Aadit Palicha और Kaivalya Vohra, साथ ही प्रमोटर संस्थाएं Lazarus Trust और The Vohra Trust, ऑफर फॉर सेल (OFS) में हिस्सा नहीं ले रही हैं.

zepto ipo Image Credit: Canva, tv9

Zepto IPO : क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto का प्रस्तावित IPO बाजार में आने से पहले ही चर्चा का केंद्र बन गया है. कंपनी के अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) से खुलासा हुआ है कि देश के कई बड़े फैमिली ऑफिस और हाई नेटवर्थ निवेशकों (HNI) ने Zepto में निवेश किया है. कंपनी में निवेश करने वालों की लिस्ट में खेल, मनोरंजन और कारोबारी जगत की कई चर्चित हस्तियां और परिवार शामिल हैं. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि Zepto की ग्रोथ स्टोरी और भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स बाजार पर बड़े निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है.

सचिन तेंदुलकर और बच्चन परिवार ने भी किया निवेश

DRHP के अनुसार, क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar और अभिनेता Abhishek Amitabh Bachchan के फैमिली ऑफिस ने Zepto के Series G फंडिंग राउंड में निवेश किया था. इन निवेशकों को कंपनी ने Compulsorily Convertible Preference Shares (CCPS) आवंटित किए थे. यह निवेश Zepto के प्रति बड़े और लॉन्ग-टर्म इंवेस्टर के भरोसे को दर्शाता है.

कई बड़े कारोबारी परिवार भी बने हिस्सेदार

Zepto के निवेशकों की लिस्ट में देश के कई प्रमुख कारोबारी परिवार और फैमिली ऑफिस शामिल हैं. इनमें:

  • Kalyan Jewellers के प्रमोटर कल्याणरमन परिवार
  • Manyavar से जुड़े रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट
  • पश्चिम और दक्षिण भारत में McDonald’s रेस्तरां संचालित करने वाले अमित जाटिया फैमिली ऑफिस
  • विमला ओसवाल फैमिली ट्रस्ट
  • नरोतम सेखसरिया फैमिली ऑफिस
  • Haldiram Snacks Private Limited
  • Rajnigandha ब्रांड के प्रमोटर धर्मपाल सत्यपाल फैमिली ऑफिस
  • VIP Industries फैमिली ऑफिस
  • PNG Jewellers के गाडगिल फैमिली ट्रस्ट

प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अलग तस्वीर

Zepto के निवेशकों की यह लंबी लिस्ट उसे अपने लिस्टेड प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाती है. जहां Swiggy के IPO से पहले कुछ चुनिंदा फैमिली ऑफिस निवेशक जुड़े थे, वहीं Zomato (अब Eternal Ltd) के IPO से पहले इस तरह की बड़ी फैमिली ऑफिस भागीदारी देखने को नहीं मिली थी.

IPO से 837 मिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी

Zepto अब अपने IPO के जरिए लगभग 837 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना बना रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी जुलाई 2026 में शेयर बाजार में दस्तक दे सकती है.

IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी डार्क स्टोर्स के नेटवर्क का विस्तार करने, टेक्नोलॉजी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने, रणनीतिक अधिग्रहण करने जैसे उद्देश्यों के लिए करेगी.

FY26 में दोगुने से ज्यादा हुआ रेवेन्यू

वित्त वर्ष 2025-26 में Zepto का ऑपरेटिंग रेवेन्यू बढ़कर 22,624 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले दोगुने से अधिक है. हालांकि, तेज विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और ग्राहकों को जोड़ने पर बढ़ते खर्च के कारण कंपनी का घाटा भी बढ़कर 5,905 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष 4,700 करोड़ रुपये था.

Blinkit और Instamart से है मुकाबला

क्विक कॉमर्स बाजार में Zepto का मुकाबला Blinkit और Instamart जैसे खिलाड़ियों से है. Blinkit की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd और Swiggy पहले से ही भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड हैं.

संस्थापकों ने नहीं बेचे अपने शेयर

हाल के कई स्टार्टअप IPOs के विपरीत, Zepto के संस्थापकों ने अपने शेयर बेचने का फैसला नहीं किया है. कंपनी के सह-संस्थापक Aadit Palicha और Kaivalya Vohra, साथ ही प्रमोटर संस्थाएं Lazarus Trust और The Vohra Trust, ऑफर फॉर सेल (OFS) में हिस्सा नहीं ले रही हैं.

कौन बेच रहा है हिस्सेदारी?

OFS में मुख्य रूप से शुरुआती निवेशक और वेंचर कैपिटल फंड हिस्सेदारी बेचेंगे. इनमें Nexus Venture Partners सबसे बड़ा विक्रेता हो सकता है, जो अपनी विभिन्न निवेश इकाइयों के जरिए 8.77 करोड़ से अधिक शेयर बेचने की योजना बना रहा है. इसके अलावा Contrary Capital, Razor Ventures, Kaiser Foundation Hospitals और Kaiser Permanente Group Trust भी अपनी हिस्सेदारी में आंशिक कटौती करेंगे.

इसे भी पढ़ें- 25 से ₹17000 पार पहुंचा ये डिफेंस स्टॉक, FY27 में 14000 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट, रखें शेयरों पर नजर!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.