₹7794 करोड़ AUM, पोर्टफोलियो में डिफेंस स्टॉक्स की भरमार, वैश्विक तनाव के बीच इन 3 MF ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच डिफेंस सेक्टर एक बार फिर निवेशकों की नजर में आ गया है. भारत में भी डिफेंस सेक्टर अब केवल रणनीतिक जरूरत नहीं बल्कि एक बड़ा निवेश अवसर बनता जा रहा है. सरकार लगातार इस सेक्टर में निवेश बढ़ा रही है और घरेलू कंपनियों को ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं.

भारत का डिफेंस सेक्टर निवेशकों के लिए नई ऊंचाइयों पर है. Image Credit: CANVA

Defence Stocks: दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच डिफेंस सेक्टर एक बार फिर निवेशकों की नजर में आ गया है. भारत में भी डिफेंस सेक्टर अब केवल रणनीतिक जरूरत नहीं बल्कि एक बड़ा निवेश अवसर बनता जा रहा है. सरकार लगातार इस सेक्टर में निवेश बढ़ा रही है और घरेलू कंपनियों को ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं. केंद्रीय बजट 2026 में Defence Capital Expenditure के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का Provision किया गया है.

यह पिछले साल के मुकाबले करीब 21.84% ज्यादा है. इसके साथ ही सरकार अब डिफेंस उपकरणों की खरीद में घरेलू कंपनियों को प्राथमिकता दे रही है. पांच साल पहले जहां घरेलू खरीद 60% से भी कम थी, वहीं अब यह करीब 75% तक पहुंच चुकी है. सरकार ने FY30 तक 500 अरब रुपये के रक्षा निर्यात का टारगेट रखा है. ऐसे माहौल में कई म्यूचुअल फंड निवेशकों को इस सेक्टर में निवेश का मौका दे रहे हैं. इनमें तीन फंड खास चर्चा में हैं.

Invesco India PSU Equity Fund

Invesco India PSU Equity Fund एक थीमैटिक म्यूचुअल फंड है जिसकी शुरुआत जनवरी 2013 में हुई थी. यह फंड मुख्य रूप से सरकारी कंपनियों में निवेश करता है. नियम के मुताबिक फंड अपनी कम से कम 80% असेट ऐसी कंपनियों में लगाता है जहां सरकार की हिस्सेदारी ज्यादा हो.

फरवरी 2026 तक इस फंड का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 1511 करोड़ रुपये है. फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.9% है. फंड के पोर्टफोलियो का लगभग 98% हिस्सा इक्विटी में निवेशित है. सेक्टर के हिसाब से बैंकिंग में सबसे ज्यादा 22.19% निवेश है. इसके बाद एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में करीब 17.31% निवेश किया गया है.

फंड के टॉप होल्डिंग्स में SBI, इंडियन बैंक, BPCL, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स शामिल हैं. इसके अलावा भारत डायनेमिक्स, कोचीन शिपयार्ड और मझगांव डॉक जैसी रक्षा कंपनियों में भी निवेश है. पिछले पांच साल में इस फंड ने करीब 30.34% का सालाना रिटर्न दिया है, जो इसके बेंचमार्क निफ्टी 500 TRI से ज्यादा है.

HDFC Defence Fund

HDFC Defence Fund एक नया म्यूचुअल फंड है जिसे जून 2023 में लॉन्च किया गया था. यह फंड मुख्य रूप से रक्षा और उससे जुड़े सेक्टर की कंपनियों में निवेश करता है. इस फंड का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 7794 करोड़ रुपये है. फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.82% है. फंड के पोर्टफोलियो का लगभग 98% हिस्सा इक्विटी में निवेशित है. इसमें सबसे ज्यादा निवेश इंडस्ट्रियल सेक्टर में है.

फंड के टॉप होल्डिंग्स में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स, भारत फोर्ज, सोलर इंडस्ट्रीज और BEML शामिल हैं. इसके अलावा भारत डायनेमिक्स, एस्ट्रा माइक्रोवेव और मझगांव डॉक जैसे डिफेंस स्टॉक्स भी पोर्टफोलियो में हैं.
पिछले एक साल में इस फंड ने करीब 14.97% का रिटर्न दिया है, जो इसके बेंचमार्क से ज्यादा है.

HSBC Infrastructure Fund

HSBC Infrastructure Fund की शुरुआत सितंबर 2007 में हुई थी. यह एक थीमैटिक इक्विटी फंड है जो इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियों में निवेश करता है. जनवरी 2026 तक इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 2198 करोड़ रुपये है. फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.99% है. फंड के पोर्टफोलियो में कंस्ट्रक्शन सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 50% है. इसके अलावा एनर्जी, मटेरियल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी निवेश है.

फंड के टॉप स्टॉक्स में NTPC, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, L&T, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं. पोर्टफोलियो में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स और MTAR टेक जैसी रक्षा कंपनियां भी शामिल हैं. पिछले पांच साल में इस फंड ने करीब 29.5% का सालाना रिटर्न दिया है, जो निफ्टी 500 TRI से ज्यादा है.

डेटा सोर्स: EM, Groww

इसे भी पढ़ें- उबलते क्रूड से कोहराम! सेंसेक्स 1352 अंक फिसला, IT इंडेक्स छोड़ सभी टूटे, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.