बाजार में डर, लेकिन इन म्युचुअल फंड्स ने बढ़ाई दौलत! ये 3 वैल्यू फंड 5 साल में बने रिटर्न के सुपरस्टार
वैल्यू म्यूचुअल फंड चर्चा में हैं. ये फंड उन मजबूत कंपनियों में निवेश करते हैं जिनके शेयर फिलहाल कम कीमत पर मिल रहे होते हैं और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की संभावना रखते हैं. आइए जानते हैं ऐसे तीन ऐसे वैल्यू फंड हैं जिन्होंने पिछले पांच सालों में 20 फीसदी से ज्यादा सालाना रिटर्न दिया है.
Value Mutual Funds: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. अमेरिका-ईरान तनाव, महंगाई बढ़ने की चिंता और कमजोर मानसून की आशंकाओं ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे माहौल में कई लोग लंबी अवधि के लिए ऐसे निवेश विकल्प तलाश रहे हैं जो अच्छे रिटर्न के साथ जोखिम को भी संतुलित रख सकें. इसी बीच वैल्यू म्यूचुअल फंड फिर से चर्चा में हैं. ये फंड उन मजबूत कंपनियों में निवेश करते हैं जिनके शेयर फिलहाल कम कीमत पर मिल रहे होते हैं और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की संभावना रखते हैं. आइए जानते हैं ऐसे तीन ऐसे वैल्यू फंड हैं जिन्होंने पिछले पांच सालों में 20 फीसदी से ज्यादा सालाना रिटर्न दिया है.
ICICI Prudential Value Fund ने किया शानदार प्रदर्शन
अगस्त 2004 में शुरू हुआ ICICI Prudential Value Fund इस कैटेगरी का सबसे बड़ा फंड माना जाता है. ग्रो के मुताबिक, फंड मैनेजर संकरण नरेन की वैल्यू आधारित निवेश रणनीति ने इसे अलग पहचान दिलाई है. पिछले पांच में इस फंड ने 17.11 फीसदी का रिटर्न दिया है. फंड मुख्य रूप से बड़ी कंपनियों में निवेश करता है, जिससे जोखिम अपेक्षाकृत कम रहता है. इसका एक्सपेंस रेशियो 1.27 फीसदी है.
फंड की सबसे बड़ी हिस्सेदारी HDFC Bank में है, जहां इसकी कुल संपत्ति का 9.18 फीसदी निवेश किया है. इसके बाद ICICI Bank में 8.44 फीसदी और Infosys में 5.98 फीसदी निवेश है. फंड ने ITC में 5.30 फीसदी और Reliance Industries में 5.10 फीसदी निवेश किया हुआ है.
HSBC Value Fund ने भी निवेशकों को किया मालामाल
जनवरी 2010 में लॉन्च हुआ HSBC Value Fund भी रिटर्न के मामले में मजबूत साबित हुआ है. पिछले 3 सालों में इसने 20.77 फीसदी का रिटर्न दिया है. फंड की रणनीति वैल्यू और ग्रोथ निवेश का मिश्रण है. इसके पोर्टफोलियो में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, तेल, मेटल और आईटी सेक्टर की कंपनियां प्रमुख हैं. इसका फंड साइज 14,872 करोड़ है.
HDFC Value Fund भी दौड़ में पीछे नहीं
फरवरी 1994 में शुरू हुआ HDFC Value Fund लंबे समय से निवेशकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है. यह फंड उन कंपनियों में निवेश करता है जिनका मूल्यांकन बाजार औसत से कम होता है. 3 सालों में इसने 17.52 फीसदी का रिटर्न दिया है.
HDFC Value Fund के पोर्टफोलियो पर नजर डालें तो फंड का सबसे बड़ा दांव ICICI Bank पर है, जहां इसकी कुल संपत्ति का 6.47 फीसदी निवेश किया गया है. इसके बाद HDFC Bank में 5.45 फीसदी, Axis Bank में 4.20 फीसदी और State Bank of India (SBI) में 3.94 फीसदी निवेश है.
इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में त्राहिमाम! सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटा, इन 6 वजहों से निवेशकों के डूबे ₹3.5 लाख करोड़
Latest Stories
इन 7 Small Cap Funds ने 5 साल में दिखाई लगातार शानदार परफॉर्मेंस, जानें लिस्ट का स्टार फंड कौन?
₹1 करोड़ का फंड बनाना है? जानें 5, 10 और 20 साल में कितना करना होगा SIP, समय ऐसे बदल देगा पूरा गणित
मई में सबसे ज्यादा नुकसान देने वाले बने ये 7 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स, एक महीने में करीब 7% टूटे
