युद्ध की आंच में झुलस गए दिग्गज म्यूचुअल फंड! 1 महीने में 9% तक गिरे पोर्टफोलियो, क्या आप भी घाटे में?
पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब म्यूचुअल फंड निवेशकों पर भी दिखने लगा है. सिर्फ एक महीने में कई बड़े फंड्स में 6% से 9% तक गिरावट आई है. ऐसे में निवेशकों के पोर्टफोलियो पर दबाव बढ़ा है और बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.
Mutual fund losses March 2026: अगर आपने भी पिछले कुछ महीनों में म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया है, तो जरा अपने पोर्टफोलियो पर नजर डालिए… हो सकता है जो ग्रोथ आप उम्मीद कर रहे थे, वो अचानक गायब दिख रही हो. वजह सिर्फ बाजार की सामान्य गिरावट नहीं है, बल्कि पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध संकट है, जिसने पूरी दुनिया के बाजारों को हिला दिया है.
वैश्विक तनाव ने बाजार को डुबोया
28 फरवरी से अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में “risk-off” माहौल बना दिया है. इसका सीधा असर भारत पर भी पड़ा. हाल ही में भारतीय शेयर बाजार में 2-3% तक की तेज गिरावट देखी गई और निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये साफ हो गए.
बीते एक महीने में निफ्टी में 12 फीसदी से ज्यादा कि गिरावट देखने को मिली है. वहीं सेंसेक्स ने भी 11.80 फीसदी की गिरावट इस अवधि में दर्ज की है.
कच्चे तेल की कीमतें 113 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जिससे भारत जैसे आयात-निर्भर देश पर दबाव बढ़ा और बाजार में घबराहट फैली.
इन म्यूचुअल फंड्स में आई तेज गिरावट

मार्च में विदेशी निवेशकों ने निकाले 88,000 करोड़
म्यूचुअल फंड का पैसा सीधे शेयर बाजार में निवेश होता है. जब बाजार गिरता है, तो फंड की NAV भी गिरती है. इस बार गिरावट और तेज इसलिए रही क्योंकि विदेशी निवेशकों ने भी भारत से बड़े पैमाने पर पैसा निकाला. मार्च में ही 88,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी हुई. ऊपर से सेक्टोरल फंड्स में एक ही सेक्टर का ज्यादा एक्सपोजर होता है, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों का भरोसा टूटा, मार्च में निकाले ₹88,180 करोड़, इस सेक्टर से हुई 36% बिकवाली
हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे भू-राजनीतिक संकटों का असर आमतौर पर शॉर्ट टर्म में ज्यादा होता है और लंबे समय में बाजार रिकवर कर जाते हैं. लेकिन फिलहाल यह साफ है कि जिन निवेशकों ने इन फंड्स में हाल ही में पैसा लगाया होगा, उन्हें शॉर्ट टर्म नुकसान झेलना पड़ा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस हफ्ते खुल रहे 2 नए Mutual Fund NFO, जानें Zerodha और JioBlackRock फंड की पूरी डिटेल्स
JioBlackRock का नया फंड लॉन्च, 24 मार्च से खुलेगा निवेश, जानें किसके लिए है सही
सीनियर सिटीजन के लिए 2026 में सुरक्षित निवेश का रास्ता, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न देने वाले 6 म्यूचुअल फंड
