म्यूचुअल फंड के इतने ऑप्शन क्यों? Direct, Regular, Growth और IDCW की ABCD समझे बिना न करें निवेश
जब कोई नया निवेशक किसी फंड को सर्च करता है, तो एक ही नाम के कई ऑप्शन सामने आते हैं. इससे कंफ्यूजन होना स्वाभाविक है. कई लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर किस फंड में पैसा लगाना सही रहेगा. इस खबर में हम आपको विस्तार से समझाएंगे कि म्यूचुअल फंड के नाम में दिखने वाले अलग-अलग शब्दों का क्या मतलब होता है और आपको किस आधार पर चुनाव करना चाहिए.

Basics of Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश आजकल बहुत आम हो गया है. लेकिन जब कोई नया निवेशक किसी फंड को सर्च करता है, तो एक ही नाम के कई ऑप्शन सामने आते हैं. इससे कंफ्यूजन होना स्वाभाविक है. कई लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर किस फंड में पैसा लगाना सही रहेगा. असल में म्यूचुअल फंड के नाम के साथ कुछ जरूरी चीजें जुड़ी होती हैं, जिन्हें समझना बहुत जरूरी है.
अगर आप इन बेसिक चीजों को समझ लेते हैं, तो निवेश करना आसान हो जाता है. सही जानकारी के साथ आप अपने लक्ष्य के हिसाब से सही फंड चुन सकते हैं. इस खबर में हम आपको विस्तार से समझाएंगे कि म्यूचुअल फंड के नाम में दिखने वाले अलग-अलग शब्दों का क्या मतलब होता है और आपको किस आधार पर चुनाव करना चाहिए.
AMC क्या होता है
सबसे पहले आता है AMC का नाम. जैसे HDFC, Motilal Oswal या Nippon India. AMC यानी Asset Management Company वह कंपनी होती है जो आपका पैसा लेकर शेयर बाजार में निवेश करती है.
फंड कैटेगरी क्या होती है
इसके बाद फंड की कैटेगरी लिखी होती है. जैसे Multi Cap. इसका मतलब है कि यह फंड बड़ी, मध्यम और छोटी सभी कंपनियों में निवेश करता है. अगर Large Cap लिखा हो, तो फंड बड़ी और मजबूत कंपनियों में पैसा लगाता है.
Direct और Regular में फर्क
फंड के नाम में Direct या Regular भी लिखा होता है.
- Direct का मतलब है कि आप सीधे AMC के जरिए निवेश कर रहे हैं. इसमें कोई कमीशन नहीं लगता.
- Regular का मतलब है कि आप किसी एजेंट या बैंक के जरिए निवेश कर रहे हैं. इसमें थोड़ा खर्च ज्यादा होता है क्योंकि कमीशन जुड़ा होता है.
Growth और IDCW क्या है
आखिर में Growth या IDCW लिखा होता है. Growth में जो मुनाफा होता है, वह दोबारा निवेश हो जाता है. इससे समय के साथ पैसा तेजी से बढ़ता है. IDCW में आपको समय-समय पर डिविडेंड मिलता है, लेकिन इसमें कंपाउंडिंग का फायदा कम होता है.
निवेशकों के लिए क्या जरूरी है
म्यूचुअल फंड चुनते समय इन चार चीजों को समझना बहुत जरूरी है. AMC, फंड कैटेगरी, Direct या Regular और Growth या IDCW, ये सभी मिलकर तय करते हैं कि आपका पैसा कैसे बढ़ेगा. म्यूचुअल फंड में निवेश करना मुश्किल नहीं है. बस सही जानकारी और समझ के साथ आप सही फंड चुन सकते हैं. हमेशा अपने लक्ष्य के अनुसार निवेश करें और जल्दबाजी से बचें.
इसे भी पढ़ें- Jio Financial Services के शेयरों में तेजी, 5 फीसदी तक चढ़े भाव; जानिए गिरते बाजार में क्यों मचा रहा धमाल?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.