Solar-Wind सेक्टर की तेजी से चमके ये Mutual Funds, 1 साल में मिला 25% तक रिटर्न, जानें लिस्ट का किंग कौन?

पिछले कुछ समय में इन फंड्स ने 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक के मजबूत रिटर्न दिए हैं, जिसके चलते निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है. थीमैटिक निवेश अब उन निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है जो हाई-ग्रोथ सेक्टर्स में लंबी अवधि के अवसर तलाश रहे हैं.

रिन्यूएबल एनर्जी फंड Image Credit: Canva

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. सरकार लगातार सोलर, विंड और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दे रही है. इसी वजह से Renewable Energy और Natural Resources से जुड़े म्यूचुअल फंड्स निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इन फंड्स में निवेश करके निवेशकों को पारंपरिक एनर्जी के साथ-साथ सोलर, विंड, पावर जेनरेशन और ग्रीन एनर्जी सेक्टर की कंपनियों में निवेश का मौका मिलता है. पिछले एक साल में कई Renewable Energy Mutual Funds ने शानदार रिटर्न दिए हैं.

क्या होते हैं Renewable Energy Mutual Funds?

Renewable Energy Mutual Funds थीमैटिक इक्विटी फंड्स होते हैं, जो एनर्जी और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं. इन फंड्स के जरिए निवेशकों को सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, हाइड्रोजन, पावर और अन्य ग्रीन एनर्जी कारोबार से जुड़ी कंपनियों में निवेश का एक्सपोजर मिलता है.

DSP Natural Resources and New Energy Fund

यह फंड पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले फंड्स में शामिल रहा है.

  • NAV: 124.03 रुपये
  • AUM: 2,342.60 करोड रुपये
  • एक्सपेंस रेशियो: 0.83 प्रतिशत
  • एग्जिट लोड: नहीं
  • 1 साल का रिटर्न: 25.74 प्रतिशत
  • थीमैटिक कैटेगरी औसत रिटर्न: 6.5 प्रतिशत
  • आउटपरफॉर्मेंस: 19.24 प्रतिशत

ICICI Prudential Energy Opportunities Fund

यह फंड भी एनर्जी सेक्टर की तेजी का बड़ा फायदा उठाने में सफल रहा है.

  • NAV: 11.65 रुपये
  • AUM: 8,851.29 करोड रुपये
  • एक्सपेंस रेशियो: 1.87 प्रतिशत
  • 1 साल का रिटर्न: 15.12 प्रतिशत
  • कैटेगरी औसत से बेहतर प्रदर्शन: 8.62 प्रतिशत

Tata Resources & Energy Fund

टाटा का यह फंड भी एनर्जी और रिसोर्स सेक्टर में निवेशकों की पसंद बना हुआ है.

  • NAV: 57.61 रुपये
  • AUM: 1,343.33 करोड रुपये
  • एक्सपेंस रेशियो: 0.70 प्रतिशत
  • 1 साल का रिटर्न: 10.80 प्रतिशत
  • कैटेगरी औसत से बेहतर प्रदर्शन: 4.3 प्रतिशत


क्यों बढ़ रही है Renewable Energy Funds की लोकप्रियता?

भारत तेजी से रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़ा रहा है. सरकार की Make in India, आत्मनिर्भर भारत और PLI जैसी योजनाएं इस सेक्टर को मजबूत सपोर्ट दे रही हैं. सोलर, विंड और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स में बढ़ते निवेश से इस सेक्टर की कंपनियों की ग्रोथ तेज हुई है. इसके अलावा ग्लोबल स्तर पर एनर्जी और मेटल्स की बढ़ती मांग का फायदा भी संबंधित कंपनियों को मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिला ₹175 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयर में आई तेजी, 3 साल में दे चुका 700% से ज्यादा का रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.