मेलोनी-मोदी वीडियो को 182 मिलियन ने देखा, जानें इतने व्यू पर कितनी होती है कमाई, ये है पूरा लेखा-जोखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. मेलोनी द्वारा शेयर किए गए ‘Melody’ वीडियो ने Instagram और X पर करोड़ों व्यूज बटोर लिए. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर इतने व्यूज किसी Instagram इंफ्लूएंसर को मिलें, तो वह एक पोस्ट से कितनी कमाई कर सकता है?

Modi Meloni Viral Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जब भी साथ नजर आते हैं, तो सोशल मीडिया से लेकर न्यूज इंडस्ट्री तक हलचल तेज हो जाती है. उनकी मुलाकातें अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं, वहीं मीम इंडस्ट्री और कंटेंट क्रिएटर्स को भी नया मसाला मिल जाता है. बुधवार, 20 मई को इटली में दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त Buzz देखने को मिला.

दरअसल, प्रधानमंत्री मेलोनी ने सोशल मीडिया पर ‘Melody’ टॉफी वाला वीडियो शेयर किया, जिसने कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड व्यूज बटोर लिए. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को Instagram पर 182 मिलियन और X पर 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका था.

अगर किसी Instagram इंफ्लूएंसर के पोस्ट पर इतने व्यूज आते, तो उसके लिए करोड़ों रुपये की कमाई के रास्ते खुल सकते थे. इस रिपोर्ट में जानिए कि जॉर्जिया मेलोनी जितना फैन बेस रखने वाले इंफ्लूएंसर्स एक पोस्ट से कितनी कमाई कर सकते हैं.

जॉर्जिया मेलोनी के हैं 64 लाख फॉलोअर्स

जॉर्जिया मेलोनी के Instagram अकाउंट पर लगभग 6.4 मिलियन (64 लाख) फॉलोअर्स हैं. उनके अकाउंट पर 9,758 पोस्ट हैं और वह केवल 54 लोगों को फॉलो करती हैं. इतने बड़े फॉलोअर बेस की वजह से उनका अकाउंट काफी लोकप्रिय माना जाता है और ऐसे अकाउंट्स को ब्रांड प्रमोशन या sponsored पोस्ट के लिए बड़ी रकम मिल सकती है. हालांकि, वह इटली की प्रधानमंत्री हैं, इसलिए वे ब्रांड प्रमोशन या sponsored पोस्ट नहीं करती हैं.

मेगा इंफ्लूएंसर कितना चार्ज कर सकते हैं?

The Social Cat के अनुसार, मेगा इंफ्लूएंसर एक पोस्ट के लिए $5,000 से अधिक चार्ज करते हैं. इस हिसाब से, जॉर्जिया मेलोनी जितने फॉलोअर्स वाले इंफ्लूएंसर को एक पोस्ट से लगभग ₹4,75,000 की कमाई हो सकती है.

1 पोस्ट से 1.82 करोड़ की कमाई कर सकती हैं मेलोनी!

औसतन Instagram इंफ्लूएंसर्स एक sponsored पोस्ट के लिए अपने हर फॉलोअर पर लगभग $0.01 से $0.03 तक कमा सकते हैं. छोटे और माइक्रो इंफ्लूएंसर्स को अक्सर ज्यादा engagement मिलने की वजह से प्रति फॉलोअर ज्यादा कमाई होती है, जबकि बड़े इंफ्लूएंसर्स या सेलिब्रिटीज प्रति फॉलोअर कम कमाते हैं, लेकिन उनकी कुल कमाई काफी ज्यादा होती है. वहीं, अगर कोई influencer fashion, finance या luxury brand जैसी प्रीमियम कैटेगरी में हो, तो उसकी कमाई $0.05 या उससे भी ज्यादा प्रति फॉलोअर तक पहुंच सकती है.

इसी हिसाब से, जॉर्जिया मेलोनी जितने फॉलोअर्स रखने वाले इंफ्लूएंसर्स एक sponsored पोस्ट से लगभग ₹1,82,40,000 तक की कमाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय ट्रकों पर लिखे ‘Horn OK Please’ मतलब जानते हैं आप, दूसरे विश्व युद्ध से कनेक्शन