दुनिया का सबसे अमीर आदमी ला रहा है IPO, SpaceX की दो लाख करोड़ डॉलर की वैल्यूएशन, फिर भी ₹40660 करोड़ का घाटा
SpaceX दुनिया का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में है, लेकिन कंपनी के वित्तीय आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है. Elon Musk की इस कंपनी को अरबों डॉलर का घाटा हुआ है, बावजूद इसके इसकी वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है. SpaceX की कमाई, घाटा, AI खर्च और Musk के कंट्रोल को लेकर अब पूरी दुनिया में चर्चा तेज हो गई है.
SpaceX IPO दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनियों में से एक SpaceX अब इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में है. कंपनी की वैल्यू करीब 2 ट्रिलियन डॉलर बताई जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी कंपनी होने के बावजूद उसे भारी घाटा हो रहा है. Elon Musk की इस कंपनी ने अपने पब्लिक फाइलिंग में पहली बार वित्तीय हालात का खुलासा किया है.
दुनिया का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी
SpaceX करीब 75 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है. अगर यह IPO सफल रहता है तो यह 2019 में Saudi Aramco के रिकॉर्ड IPO को भी पीछे छोड़ देगा. कंपनी Nasdaq पर SPCX नाम से लिस्ट होगी. इस लिस्टिंग के बाद SpaceX की वैल्यू दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो सकती है.
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी कई गुना बढ़ा
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बताया कि 2025 की पहली तिमाही में उसे 4.28 अरब डॉलर (₹40,660 करोड़) का नुकसान हुआ, जबकि उसकी कमाई 4.69 अरब डॉलर (₹44,555 करोड़) रही. पिछले साल इसी अवधि में घाटा सिर्फ 528 मिलियन डॉलर (₹5,016 करोड़) था. पूरे 2025 में कंपनी की कुल कमाई 18.7 अरब डॉलर (लगभग ₹1,77,650 करोड़) रही, लेकिन साल का कुल नुकसान लगभग 5 अरब डॉलर (₹47,500 करोड़) तक पहुंच गया.
Elon Musk का कंपनी पर पूरा कंट्रोल
SpaceX में Elon Musk की हिस्सेदारी वोटिंग पावर के हिसाब से बेहद मजबूत है. फाइलिंग के अनुसार, अभी Elon Musk के पास कंपनी के 12.3% Class A शेयर और 93.6% Class B शेयर हैं. Class B शेयरों में हर शेयर पर 10 वोट मिलते हैं, इसलिए कंपनी में Musk की वोटिंग ताकत लगभग 85.1% है. इसका मतलब है कि IPO आने के बाद भी कंपनी का कंट्रोल Musk के पास ही रहेगा.
Starlink बना कमाई का सबसे बड़ा सहारा
SpaceX की सबसे ज्यादा कमाई उसके इंटरनेट बिजनेस Starlink से आ रही है. Starlink के ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है.
- 2023 में 2.3 मिलियन
- 2024 में 4.4 मिलियन
- 2025 में 8.9 मिलियन
Starlink से कंपनी को पिछले साल 4.42 अरब डॉलर की आय हुई. यही कारोबार फिलहाल SpaceX की सबसे मजबूत कमाई का स्रोत माना जा रहा है.
Starship और AI पर भारी खर्च, भविष्य पर बड़ा दांव
कंपनी ने रॉकेट, सैटेलाइट और AI प्रोजेक्ट्स पर अरबों डॉलर खर्च किए हैं. सिर्फ AI कारोबार में ही 2025 में 6.36 अरब डॉलर का नुकसान हुआ. Musk का सपना है कि भविष्य में अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाए जाएं और चांद पर फैक्ट्री स्थापित की जाए. इसके लिए Starship रॉकेट सबसे अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है, लेकिन इसके कई टेस्ट फेल हो चुके हैं. SpaceX ने खुद माना है कि अगर Starship प्रोजेक्ट में देरी हुई या तकनीकी बदलाव करने पड़े, तो कंपनी पर और ज्यादा आर्थिक दबाव बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: 21 मई को RVNL, JK Cement, Pace Digitek, GPT Infra समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिख सकती है हलचल!
Latest Stories
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की खबरों से बदल गया ऑयल मार्केट का मूड! ब्रेंट क्रूड 6% टूटा, WTI $100 से नीचे
पेट्रोल-डीजल की मार से हिलेगा क्विक कॉमर्स! Swiggy और Eternal पर करोड़ों का दबाव
तेजी के मूड में ये 3 शेयर, एक्सपर्ट बोले अभी और भाग सकते हैं स्टॉक्स; जानें क्या हैं टारगेट प्राइस
