AI सेक्टर में फिर लौटी तेजी! Nvidia के शानदार रिजल्ट के बाद भारतीय टेक शेयरों में तेजी, 4% से ज्यादा चढ़े स्टॉक्स
Nvidia के डेटा सेंटर बिजनेस ने तिमाही के दौरान 75.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया, जो बाजार अनुमान 73.5 अरब डॉलर से ज्यादा रहा. वहीं कंपनी के नेटवर्किंग बिजनेस ने 14.8 अरब डॉलर की सेल्स दर्ज की, जिसने भी बाजार अनुमान को पीछे छोड़ दिया.
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को AI और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. अमेरिकी AI चिप दिग्गज NVIDIA के मजबूत Q1 रिजल्ट और शानदार गाइडेंस के बाद भारतीय AI थीम वाले शेयर फोकस में आ गए. इस दौरान Netweb Technologies और E2E Networks के शेयरों में 4.5 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई.
Nvidia के Q1 नतीजों ने बढ़ाया भरोसा
Nvidia ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में जुलाई तिमाही के लिए करीब 91 अरब डॉलर की सेल्स गाइडेंस दी, जो बाजार के अनुमान 87 अरब डॉलर से ज्यादा रही. कंपनी का प्रदर्शन AI और डेटा सेंटर डिमांड में लगातार मजबूती का संकेत माना जा रहा है.Nvidia फिलहाल AI एक्सेलेरेटर और हाई-एंड AI चिप्स की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है. कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा डेटा सेंटर बिजनेस से आता है, जहां मांग लगातार मजबूत बनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी टेक कंपनियां इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 725 अरब डॉलर खर्च करने की तैयारी में हैं.
Netweb Technologies के शेयरों में तेजी
Nvidia के मजबूत नतीजों के बाद Netweb Technologies के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. दोपहर करीब 11:40 बजे कंपनी का शेयर करीब 3.6 प्रतिशत बढ़कर 3,980 रुपये पर कारोबार करता दिखा. Netweb अब हाई-एंड सुपरकंप्यूटर और AI सर्वर बनाने पर फोकस कर रही है. कंपनी Nvidia Grace Blackwell प्लेटफॉर्म पर आधारित सिस्टम तैयार कर रही है. कंपनी के Tyrone सिस्टम Nvidia GB200 NVL4 आर्किटेक्चर पर आधारित हैं, जिसमें 4 Blackwell GPU और 2 Grace CPU हाई-स्पीड NVLink टेक्नोलॉजी के जरिए जुड़े रहते हैं. साल 2025 के आखिर में कंपनी को Nvidia की Blackwell आर्किटेक्चर आधारित AI सर्वर सप्लाई के लिए करीब 1,734 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला था, जिससे FY27 तक कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है.
E2E Networks भी फोकस में
AI थीम की तेजी का फायदा E2E Networks को भी मिला. कंपनी का शेयर करीब 2 प्रतिशत चढ़कर 3,393.8 रुपये पर पहुंच गया. E2E Networks भारत की क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो Nvidia के AI-फर्स्ट हाइपरस्केलर विस्तार में एक अहम पार्टनर मानी जाती है. यह साझेदारी भारत सरकार के IndiaAI मिशन के तहत लोकल AI क्लाउड और हाई-परफॉर्मेंस GPU कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर केंद्रित है.
डेटा सेंटर बिजनेस बना सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन
Nvidia के डेटा सेंटर बिजनेस ने तिमाही के दौरान 75.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया, जो बाजार अनुमान 73.5 अरब डॉलर से ज्यादा रहा. वहीं कंपनी के नेटवर्किंग बिजनेस ने 14.8 अरब डॉलर की सेल्स दर्ज की, जिसने भी बाजार अनुमान को पीछे छोड़ दिया.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिला ₹175 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयर में आई तेजी, 3 साल में दे चुका 700% से ज्यादा का रिटर्न
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार में गदर! डिविडेंड ऐलान के बाद स्टॉक में आई सुनामी जैसी तेजी, रखें शेयरों पर नजर
टोल से हो रही तगड़ी कमाई! 12% उछला ये इंफ्रा स्टॉक, अब गंगा एक्सप्रेसवे से मिलेगा कंपनी को बड़ा फायदा
अब विदेशों में भी पैर जमाने लगी Lenskart, ब्रोकरेज ने कहा- 17% तेजी बाकी; दमदार नतीजों से बढ़ा भरोसा
