शेयर बाजार में गदर! डिविडेंड ऐलान के बाद स्टॉक में आई सुनामी जैसी तेजी, रखें शेयरों पर नजर

यानी सालाना आधार पर करीब 17.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं, कंपनी का PAT बढ़कर 100.59 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 92.46 करोड़ रुपये था. इसमें करीब 8.8 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई. FY26 के दौरान कंपनी की बेसिक EPS 24.79 रुपये और डाइल्यूटेड EPS 24.70 रुपये रही. कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.

लगा अपर सर्किट Image Credit: Canva

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार- चढ़ाव देखने को मिली. इस दौरान टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयर निवेशकों के फोकस में रहे. इसी कड़ी में Protean eGov Technologies के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के Q4FY26 नतीजों के बाद शेयर में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया. कारोबार के दौरान शेयर करीब 654.20 रुपये पर पहुंच गया.

कैसा रहा रिजल्ट

Protean eGov Technologies ने मार्च 2026 तिमाही में मजबूत मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का कंसोलिडेटेड PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 30.38 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही Q3FY26 में 22.50 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी के मुनाफे में करीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. कंपनी की टोटल कॉम्प्रिहेंसिव इनकम भी बढ़कर 34.30 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल समान तिमाही में 22.50 करोड़ रुपये थी.

FY26 में भी दिखी मजबूत ग्रोथ

पूरे वित्त वर्ष FY26 की बात करें तो कंपनी की कंसोलिडेटेड टोटल इनकम बढ़कर 1,070.60 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि FY25 में यह 908.88 करोड़ रुपये थी. यानी सालाना आधार पर करीब 17.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं, कंपनी का PAT बढ़कर 100.59 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 92.46 करोड़ रुपये था. इसमें करीब 8.8 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई. FY26 के दौरान कंपनी की बेसिक EPS 24.79 रुपये और डाइल्यूटेड EPS 24.70 रुपये रही.

कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. हालांकि, इसे आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है.

FY26 में हुए बड़े कॉरपोरेट डेवलपमेंट

कंपनी ने FY26 के दौरान 4.70 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल आइटम दर्ज किया, जो नए लेबर कोड्स के असर से जुड़ा था. इसके अलावा, कंपनी की सब्सिडियरी Protean Infosec Limited के Governance, Risk & Compliance (GRC) और Security Operations Centre (SOC) बिजनेस का डिमर्जर भी पूरा हुआ. NCLT ने इस योजना को 27 फरवरी 2026 को मंजूरी दी थी और यह 12 मार्च 2026 से प्रभावी हुई. कंपनी ने बताया कि इस ट्रांजैक्शन को कॉमन कंट्रोल बिजनेस कॉम्बिनेशन के तौर पर अकाउंट किया गया है.

ESOP और शेयरहोल्डिंग अपडेट

FY26 के दौरान कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ESOP योजना के तहत 1,63,976 नए स्टॉक ऑप्शन दिए. वहीं 68,492 इक्विटी शेयर स्टॉक ऑप्शन एक्सरसाइज के जरिए अलॉट किए गए. शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी बढ़कर 8.62 प्रतिशत हो गई, जो पहले 7.54 प्रतिशत थी. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी घटकर 21.23 प्रतिशत रह गई. हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी का शेयर करीब 47.74 प्रतिशत टूट चुका है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 1,058.90 रुपये और लो 446.70 रुपये रहे.

कंपनी क्या करती है?

Protean eGov Technologies भारत में बड़े स्तर पर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस विकसित करने का काम करती है. कंपनी टैक्सेशन, पहचान प्रणाली, पेंशन, शिक्षा और फाइनेंशियल इंक्लूजन जैसे क्षेत्रों में डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिला ₹175 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयर में आई तेजी, 3 साल में दे चुका 700% से ज्यादा का रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.