एक नतीजे ने बदल दी किस्मत! 2 दिन में 36% उछला ये ऑटो स्टॉक, अभी भी ₹200 से सस्ता; मिलेगा डिविडेंड भी
दमदार Q4 नतीजों, 287% की मुनाफा वृद्धि और डिविडेंड ऐलान के बाद एक ऑटो शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सिर्फ दो कारोबारी सत्रों में स्टॉक करीब 36% उछलकर 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गया.
Cheap Auto Stock: कंपनी के शेयरों में इस समय जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. दमदार तिमाही नतीजों और शानदार डिविडेंड के दम पर निवेशक इस स्टॉक पर टूट पड़े हैं. सिर्फ दो दिनों के भीतर कंपनी का शेयर करीब 36 फीसदी उछल चुका है. 20 मई को जहां इसमें 20% का अपर सर्किट लगा था, वहीं 21 मई को भी यह 16% की बढ़त के साथ ₹122 के भाव पर पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्ते का नया हाई (52-week high) है. यह स्टॉक जय भारत मारुति लिमिटेड (Jay Bharat Maruti Ltd) है.
Q4 में मुनाफे ने लगाई 287% की छलांग
कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) बेहद शानदार रही है. इस दौरान जय भारत मारुति का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 287% बढ़कर ₹79.59 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹20.56 करोड़ था. इसके अलावा, ऑपरेशंस से होने वाली कमाई भी 25.5% की बढ़त के साथ ₹766 करोड़ रही.
इन दो वजहों से मिला बड़ा बूस्ट
कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 57.5% बढ़कर ₹91.90 करोड़ हो गया. वहीं, इसका मार्जिन भी पिछले साल के 9.5% से सुधरकर 12% पर आ गया है. इस तिमाही मुनाफे को बड़ा सहारा दो वन-टाइम (एक बारगी) फायदों से मिला:
- गुजरात इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2015 के तहत गुजरात प्लांट के लिए ₹35.50 करोड़ का GST इंसेंटिव मिला.
- रियायती टैक्स व्यवस्था (Concessional Tax Regime) में जाने से ₹36.79 करोड़ का डेफर्ड टैक्स बेनिफिट मिला.
पूरे वित्त वर्ष में भी रहा दमदार प्रदर्शन
अगर वन-टाइम फायदों को अलग भी कर दें, तो पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है. सालाना कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11.4% बढ़कर ₹2,554 करोड़ रहा. वहीं, पूरे साल का शुद्ध मुनाफा (PAT) वित्त वर्ष 2024-25 के ₹32.91 करोड़ से 324% की भारी उछाल के साथ ₹139.67 करोड़ पर पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: जितनी कई कंपनियों की मार्केट कैप, उतना ऑर्डर ले बैठी है ये नवरत्न PSU, नहीं है कोई कर्ज, डिविडेंड भी देती है तगड़ा
डिविडेंड का ऐलान और फंड जुटाने की तैयारी
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹0.70 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जिसे आगामी एजीएम (AGM) में मंजूरी दी जाएगी. इसके साथ ही, बोर्ड ने QIP या अन्य तरीकों से ₹750 करोड़ तक का फंड जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. कंपनी ने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज (CSE) से खुद को डीलिस्ट करने का फैसला किया है, हालांकि यह NSE और BSE पर लिस्टेड रहेगी. पिछले एक साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को करीब 45% का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch: वारी रिन्यूएबल से लेकर टाटा पावर और कोल इंडिया तक पर रखें नजर, आज देखने को मिल सकती है हलचल
गिरा क्रूड का भाव, गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे ऐसे संकेत; जानें कैसी रह सकती है आज बाजार की चाल
Stocks to Watch : Bank of Baroda, NTPC, Tata Consumer समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
