मेटल-कमोडिटी सेक्टर में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी… चर्चा में ये 3 म्यूचुअल फंड्स, ₹3789 करोड़ तक का AUM
अब Metal और Commodity सेक्टर से जुड़े Mutual Funds निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आने वाले समय में मेटल, माइनिंग और एनर्जी सेक्टर में तेजी बनी रहती है, तो इन सेक्टर्स से जुड़े फंड्स अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.

3 Mutual Funds: दुनियाभर में बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर डिमांड, एनर्जी ट्रांजिशन और कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब Metal और Commodity सेक्टर से जुड़े Mutual Funds निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आने वाले समय में मेटल, माइनिंग और एनर्जी सेक्टर में तेजी बनी रहती है, तो इन सेक्टर्स से जुड़े फंड्स अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.
साल 2026 में खास तौर पर तीन Mutual Funds चर्चा में हैं. इनमें DSP Mutual Fund का DSP Natural Resources & New Energy Fund, ICICI Prudential Mutual Fund का ICICI Pru Commodities Fund और SBI Mutual Fund का SBI Comma Fund शामिल हैं.
DSP Natural Resources & New Energy Fund
- DSP Mutual Fund का यह फंड Natural Resources, Energy और Mining सेक्टर की कंपनियों में निवेश करता है.
- इसके अलावा यह Renewable Energy, Energy Storage और Automotive Technology जैसी थीम पर भी फोकस करता है.
- मार्च 2026 तक इस फंड का AUM करीब ₹2,043 करोड़ था.
- फंड का बड़ा हिस्सा Large Cap कंपनियों में निवेशित है. इसके Top 10 Holdings कुल पोर्टफोलियो का लगभग 60 फीसदी हिस्सा बनाते हैं.
- अगर प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले एक साल में इस फंड ने करीब 33 फीसदी रिटर्न दिया है.
- हालांकि यह अपने Benchmark से थोड़ा पीछे रहा, लेकिन लंबे समय में इसने मजबूत Wealth Creation दिखाई है.
सेक्टर एलोकेशन
| एनर्जी | 50.1% |
| बेसिक मैटेरियल | 39.5% |
| यूटिलिटी | 7.2% |
| इंडस्ट्रियल | 1.7% |
| टेक्नॉलजी | 1.2% |
| कंज्यूमर सेलिकल | 0.1% |
ICICI Pru Commodities Fund
- ICICI Prudential Mutual Fund का यह फंड Commodity और उससे जुड़े सेक्टर्स की कंपनियों में निवेश करता है.
- इसका AUM अप्रैल 2026 तक करीब ₹3,789 करोड़ था.
- फंड Large Cap, Mid Cap और Small Cap कंपनियों में निवेश करता है.
- इसके पोर्टफोलियो में विदेशी कंपनियों के शेयर भी शामिल हैं, जैसे Freeport-McMoRan और Southern Copper Corp.
- पिछले एक साल में इस फंड ने करीब 22.5 फीसदी रिटर्न दिया है, जो इसके Benchmark से थोड़ा बेहतर माना जा रहा है.
- अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें ₹10,000 लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹23,500 से ज्यादा हो जाती.
सेक्टर एलोकेशन
| सेक्टर | प्रतिशत आबंटन (%) |
|---|---|
| धातु एवं खनन | 44.6% |
| रसायन | 25.5% |
| निर्माण सामग्री | 8.4% |
| पूंजीगत माल | 7.1% |
| तेल, गैस और उपभोज्य ईंधन | 3.9% |
SBI Comma Fund
- SBI Mutual Fund का SBI Comma Fund भी Commodity Cycle पर आधारित फंड है.
- यह मुख्य रूप से Steel, Energy और Commodity सेक्टर की कंपनियों में निवेश करता है.
- फंड का बड़ा हिस्सा Large Cap कंपनियों में निवेशित है, जबकि Mid Cap और Small Cap कंपनियों में भी अच्छी हिस्सेदारी है.
- मार्च 2026 तक इसका AUM करीब ₹938 करोड़ था.
- पिछले एक साल में इस फंड ने करीब 21.8 फीसदी रिटर्न दिया है.
- हालांकि पांच साल के प्रदर्शन में यह अपने Benchmark से थोड़ा पीछे रहा है.
सेक्टर एलोकेशन
| सेक्टर | प्रतिशत आवंटन (%) |
|---|---|
| मेटल्स और माइनिंग | 27.0% |
| ऑयल, गैस और उपभोग ईंधन | 26.9% |
| पावर सेक्टर | 11.9% |
| कंस्ट्रक्शन मटेरियल | 10.2% |
| केमिकल सेक्टर | 7.3% |
निवेशकों को क्या ध्यान रखना चाहिए
Metal और Commodity आधारित Mutual Funds में रिटर्न की संभावना ज्यादा हो सकती है, लेकिन जोखिम भी उतना ही ज्यादा रहता है. इन सेक्टर्स का प्रदर्शन Global Commodity Prices, आर्थिक स्थिति और Industrial Demand पर काफी निर्भर करता है.
ऐसे फंड्स में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, इसलिए निवेश से पहले Risk Appetite और लंबी अवधि की योजना को समझना जरूरी है. अगर आने वाले वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और मेटल सेक्टर में तेजी बनी रहती है, तो ये फंड्स निवेशकों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 62% सस्ता मिल रहा आशीष कचोलिया का यह शेयर, 100% बढ़ा मुनाफा, कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.