गोल्ड और सिल्वर की चमक के बीच इन 5 म्यूचुअल फंड पर रख सकते हैं नजर, बदलते मार्केट ट्रेंड में कमोडिटी फंड बन रहे पहली पसंद

पिछले 5 वर्षों में गोल्ड और सिल्वर की मजबूत तेजी ने निवेशकों का फोकस एक बार फिर कमोडिटी एसेट क्लास की ओर मोड़ा है. जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई की कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और एनर्जी ट्रांजिशन के चलते कमोडिटी की मांग मजबूत बनी हुई है. ऐसे माहौल में कमोडिटी म्यूचुअल फंड निवेश का एक अहम विकल्प बनकर उभरे हैं.

कमोडिटी म्यूचुअल फंड Image Credit: AI/canva

Commodity mutual funds: पिछले एक दशक तक निवेश पोर्टफोलियो में कमोडिटी को ज्यादा अहमियत नहीं दी जाती थी. इक्विटी की मजबूत कंपाउंडिंग और डेट की स्थिरता के सामने कमोडिटी पीछे रह जाती थी. लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. पिछले 5 वर्षों में कमोडिटी एसेट क्लास ने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है. गोल्ड ने करीब 151 फीसदी और सिल्वर ने 200 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. 2025 के बाद इनकी परफॉर्मेंस ने इक्विटी और डेट जैसे एसेट क्लास को भी पीछे छोड़ दिया है. जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई की कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और एनर्जी ट्रांजिशन ने कमोडिटी की मांग को और मजबूत किया है. ऐसे माहौल में निवेशकों की नजर अब कमोडिटी म्यूचुअल फंड पर टिकी हुई है. आइए जानते हैं उन 5 म्यूचुअल फंड के बारे में, जिनकी कमोडिटी में मजबूत पकड़ है.

SBI Gold Fund

SBI Gold Fund गोल्ड पर केंद्रित म्यूचुअल फंड है. इक्विटीमास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके कुल निवेश का 98.73 फीसदी हिस्सा कमोडिटी में है, जबकि 1.27 फीसदी कैश और कैश इक्विवेलेंट में रखा गया है. 31 दिसंबर 2025 तक इस फंड का AUM 107.75 अरब रुपये रहा.

Tata Resources & Energy Fund

Tata Resources & Energy Fund का 98.46 फीसदी निवेश इक्विटी में है, जबकि 1.54 फीसदी कैश और अन्य इंस्टूमेंट में रखा गया है. सेक्टर के लिहाज से इसमें 23.19 फीसदी मेटल्स और माइनिंग में और 19 फीसदी ऑयल, गैस और फ्यूल से जुड़े शेयरों में निवेश है. मार्केट कैप के आधार पर फंड में 54.17 फीसदी लार्जकैप, 18.70 फीसदी मिडकैप और 27.13 फीसदी स्मॉलकैप शेयर शामिल हैं.

ICICI Prudential Commodities Fund

ICICI Prudential Commodities Fund में 96.16 फीसदी निवेश इक्विटी में, 0.15 फीसदी डेट में और 3.70 फीसदी कैश व अन्य में किया गया है. सेक्टर एलोकेशन की बात करें तो 40.62 फीसदी मेटल्स और माइनिंग, 28.25 फीसदी केमिकल्स और 15.56 फीसदी कंस्ट्रक्शन मैटीरियल में निवेश है. मार्केट कैप के लिहाज से इसमें 36.32 फीसदी लार्जकैप, 34.17 फीसदी मिडकैप और 29.51 फीसदी स्मॉलकैप शेयर शामिल हैं.

Axis Silver FoF

Axis Silver FoF लगभग पूरी तरह सिल्वर पर आधारित फंड है. इसमें 100.64 फीसदी निवेश Axis Silver ETF में किया गया है, जबकि -0.64 फीसदी डेट और कैश के रूप में एडजस्टमेंट दिखता है. यह फंड सीधे सिल्वर की कीमतों की चाल पर निर्भर करता है. ज्यादा वोलैटिलिटी के कारण इसे कोर निवेश की बजाय टैक्टिकल निवेश के रूप में देखा जाता है.

Kotak Nifty Commodities Index Fund

Kotak Nifty Commodities Index Fund में सेक्टर के हिसाब से 20.08 फीसदी पावर, 18.73 फीसदी पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, 15.21 फीसदी सीमेंट, 14.28 फीसदी फेरस मेटल्स और 6.15 फीसदी नॉन-फेरस मेटल्स में निवेश है. मार्केट कैप के आधार पर फंड का 80.80 फीसदी हिस्सा लार्जकैप और 19.20 फीसदी मिडकैप शेयरों में लगा हुआ है.

यह भी पढ़ें: इस शनिवार, 7 फरवरी को भी खुलेगा स्टॉक मार्केट, जारी हुआ शेड्यूल, देखें टाइमिंग

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.