Jio-BlackRock ने लॉन्च किया पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस प्लेटफॉर्म, ₹10000 से कर सकते हैं निवेश, ₹350 में साल भर सलाह

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक के जॉइंट वेंचर जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने रिटेल निवेशकों के लिए डिजिटल पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. यह प्लेटफॉर्म अलैडिन टेक्नोलॉजी पर आधारित है जहां ₹10,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है और कम फीस में डेटा-ड्रिवन सलाह मिलेगी.

इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी प्लेटफॉर्म Image Credit: money9live/

जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने रिटेल निवेशकों के लिए एक नया डिजिटल पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. यह प्लेटफॉर्म Jio Financial Services और BlackRock के 50:50 जॉइंट वेंचर के तहत शुरू किया गया है. कंपनी के अनुसार, इस पहल का मकसद आम निवेशकों को उनके फाइनेंशियल गोल और रिस्क प्रोफाइल के अनुसार कस्टमाइज्ज इन्वेस्टमेंट गाइडेंस उपलब्ध कराना है.

क्या है कंपनी का मकसद

कंपनी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म ब्लैकरॉक की अलैडिन (Aladdin®) टेक्नोलॉजी और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मिलाकर तैयार किया गया है. इसके जरिए निवेशकों को स्ट्रक्चर्ड और डेटा-ड्रिवन एडवाइस मिलेगी जिससे निवेश से जुड़े फैसले लेना आसान होगा. यह सेवा खास तौर पर उन रिटेल निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो अब तक हाई फीस और जटिल टूल्स की वजह से पर्सनलाइज्ड एडवाइस से दूर रहते थे.

जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के मुताबिक, भारत में घरेलू बचत का बड़ा हिस्सा अभी भी फिक्स्ड डिपॉजिट, रियल एस्टेट और गोल्ड जैसे लो-यील्ड एसेट्स में लगा हुआ है जबकि कैपिटल मार्केट में रिटेल भागीदारी बढ़ रही है. यह नया प्लेटफॉर्म इस गैप को भरने की कोशिश करेगा और कम एंट्री लेवल पर इन्वेस्टमेंट प्लान्स उपलब्ध कराएगा.

क्या रखी गई है फीस

कंपनी ने बताया कि निवेशक ₹10,000 की न्यूनतम राशि से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. एडवाइजरी फीस ₹350 प्रति वर्ष रखी गई है, जबकि ₹1 लाख से अधिक एसेट्स पर यह 0.35% सालाना होगी. शुरुआती तौर पर तीन महीने के लिए यह सेवी फ्री में मिलेगी.

क्या बोलीं ईशा अंबानी

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि यह पहल घरेलू निवेश के नतीजों को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. वहीं ब्लैकरॉक के सीओओ Rob Goldstein ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म इंस्टीट्यूशनल-ग्रेड रिस्क एनालिटिक्स को डिजिटल डिलीवरी के साथ जोड़ता है. यह सेवा JioFinance और MyJio मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध होगी.

इसे भी पढ़ें: सिल्वर ETF में भारी गिरावट, 20 फीसदी तक टूटे ये फंड; जानें- किसमें आई सबसे अधिक बिकवाली

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.