DSP म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स, 19 फरवरी तक खुला रहेगा NFO
DSP म्यूचुअल फंड ने DSP मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स लॉन्च किया है जो इक्विटी, डेट और गोल्ड-सिल्वर ETFs में डायनामिक एसेट एलोकेशन के जरिए निवेश को आसान बनाता है. DSP Netra फ्रेमवर्क पर आधारित यह फंड बाजार की अस्थिरता में भी डाइवर्सिफिकेशन और रिस्क मैनेजमेंट पर फोकस करता है.
DSP म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए एक नया ओपन-एंडेड स्कीम DSP मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स लॉन्च किया है. यह स्कीम उन निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जिन्हें बाजार पर लगातार नजर रखना, एसेट एलोकेशन का सही समय तय करना या अलग-अलग निवेशों का प्रबंधन करना मुश्किल लगता है. इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुला गया है और ये 19 फरवरी को बंद होगा.
DSP Netra करेगा संचालित
यह फंड DSP Mutual Fund के इन-हाउस मार्केट इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क DSP Netra से संचालित होगा. DSP नेत्रा बाजार के डेटा, वैल्यूएशन और लंबी अवधि के ऐतिहासिक पैटर्न के आधार पर अलग-अलग एसेट क्लास में जोखिम और सेफ्टी मार्जिन का आकलन करता है. इसका उद्देश्य बदलते बाजार हालात में एसेट एलोकेशन को डेटा-ड्रिवन तरीके से गाइड करना है, ताकि निवेशक अनुमान या त्वरित फैसलों पर निर्भर न रहें.
कहां निवेश करेगा फंड
DSP मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीम्स, डेट-ओरिएंटेड स्कीम्स और कमोडिटी-ओरिएंटेड स्कीम्स जैसे गोल्ड और सिल्वर ETFs में निवेश करेगा. बाजार संकेतों के आधार पर इन एसेट क्लासेज में एलोकेशन को डायनामिक तरीके से बदला जाएगा. कंपनी का कहना है कि एक ही एसेट क्लास पर निर्भर रहने के बजाय यह अप्रोच ग्रोथ और रिस्क मैनेजमेंट के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद करेगी.
क्या है इसकी खासियतें
इस फंड की एक अहम खासियत यह है कि यह अलग-अलग एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) के फंड्स और ETFs में निवेश कर सकता है. इससे पोर्टफोलियो को बदलती बाजार लीडरशिप और नए अवसरों के अनुसार ढालने की सुविधा मिलती है. फंड के भीतर ही रीबैलेंसिंग होने से निवेशकों पर बार-बार खरीद-बिक्री से जुड़ा टैक्स बोझ भी कम हो सकता है. अस्थिर बाजार के दौर में यह फंड इक्विटी एक्सपोजर को 25% तक घटाने की क्षमता भी रखता है. फंड आमतौर पर 25-75% इक्विटी, 15-50% डेट और 10-50% गोल्ड व सिल्वर ETFs में निवेश करेगा.
कंपनी का बयान
DSP म्यूचुअल फंड के प्रोडक्ट हेड साहिल कपूर ने कहा कि निवेशकों के नतीजे अक्सर शॉर्ट-टर्म नैरेटिव्स से प्रभावित होते हैं जबकि DSP नेत्रा डेटा और इतिहास के आधार पर फैसले लेने में मदद करता है. वहीं अनिल घेलानी ने कहा कि अलग-अलग बाजार चक्रों में सही डाइवर्सिफिकेशन लागू करना चुनौतीपूर्ण होता है और यह फंड उसी चुनौती को सरल बनाता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
HDFC MF ने लॉन्च किया Nifty India Consumption Index Fund, ₹100 से कर सकते हैं निवेश; जानें कब तक खुला रहेगा NFO
इक्विटी फंड से निवेशकों ने खींचे कदम, जनवरी घटकर 24 हजार करोड़ पर आया म्यूचुअल फंड निवेश; लेकिन AUM ने बनाया नया रिकॉर्ड
Parag Parikh फ्लैक्सी कैप फंड ने ITC-TCS समेत कुल 16 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, इस स्टॉक से लिया एग्जिट
