8th Pay Commission में 25% DA से कितनी बढ़ेगी सैलरी? पूरा कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग में Level 6-8 कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ सकती है. 2.57 फैक्टर और 25% DA के अनुमान में Level 8 की बेसिक+DA राशि ₹1.52 लाख से ज्यादा हो सकती है.

8वां वेतन आयोग

Highlights

  • Level 6 की बेसिक सैलरी 2.57 फैक्टर पर ₹90,978 हो सकती है
  • Level 7 में बेसिक+DA राशि ₹1.44 लाख तक पहुंच सकती है
  • Level 8 में 25% DA समेत राशि ₹1.52 लाख होगी

8th Pay Commission को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सैलरी बढ़ोतरी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आयोग ने कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे हितधारकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. इसी बीच Level 6, Level 7 और Level 8 के कर्मचारियों की संभावित सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) का एक अनुमान सामने आया है. इसमें अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी का कैलकुलेशन किया गया है.

अभी कितना है Level 6-8 का बेसिक पे?

7वें वेतन आयोग के तहत Level 6 के कर्मचारी का शुरुआती बेसिक पे ₹35,400, Level 7 का ₹44,900 और Level 8 का ₹47,600 है. मौजूदा 60% DA के हिसाब से इनकी बेसिक+DA राशि क्रमशः करीब ₹56,640, ₹71,840 और ₹76,160 बनती है. इसमें HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और दूसरे भत्ते शामिल नहीं हैं.

25% DA पर कैसे बदलेगा हिसाब?

8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद नए पे स्ट्रक्चर के आधार पर DA की गणना दोबारा शुरू होगी. खबर में 25% DA को आधार बनाकर 2.00, 2.15, 2.28 और 2.57 के संभावित फिटमेंट फैक्टर पर अनुमान लगाया गया है. यह केवल कैलकुलेशन है; अंतिम फिटमेंट फैक्टर और सैलरी सरकार द्वारा आयोग की रिपोर्ट लागू होने के बाद ही तय होगी.

Level 6 कर्मचारी

अगर 2.00 फिटमेंट फैक्टर माना जाए तो ₹35,400 का बेसिक बढ़कर ₹70,800 हो सकता है. इस पर 25% DA यानी ₹17,700 जोड़ने पर बेसिक+DA ₹88,500 होगा. 2.15 फैक्टर पर बेसिक ₹76,110 और बेसिक+DA ₹95,138, जबकि 2.28 फैक्टर पर बेसिक ₹80,712 और बेसिक+DA ₹1,00,890 हो सकता है. 2.57 फैक्टर पर बेसिक ₹90,978 और 25% DA के साथ राशि करीब ₹1,13,723 हो सकती है.

Level 7 कर्मचारी

Level 7 की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹44,900 है. 2.00 फैक्टर पर यह ₹89,800 और 25% DA के साथ कुल ₹1,12,250 हो सकती है. 2.15 फैक्टर पर बेसिक ₹96,535 और कुल ₹1,20,669, जबकि 2.28 फैक्टर पर बेसिक ₹1,02,372 और कुल ₹1,27,965 का अनुमान है. अगर 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो बेसिक पे ₹1,15,393 और 25% DA के साथ बेसिक+DA करीब ₹1,44,241 हो सकता है.

Level 8 कर्मचारी

Level 8 की मौजूदा बेसिक ₹47,600 है. 2.00 फैक्टर पर यह ₹95,200 और 25% DA के साथ ₹1,19,000 हो सकती है. 2.15 फैक्टर पर बेसिक ₹1,02,340 और कुल ₹1,27,925 का अनुमान है. 2.28 फैक्टर पर बेसिक ₹1,08,528 और 25% DA के साथ ₹1,35,660 हो सकता है. वहीं 2.57 फैक्टर पर बेसिक ₹1,22,332 और बेसिक+DA करीब ₹1,52,915 पहुंच सकता है.

अभी तय नहीं हुआ फिटमेंट फैक्टर

यहां ध्यान रखना जरूरी है कि 2.00 से 2.57 तक के आंकड़े संभावित परिदृश्य हैं, अंतिम फैसला नहीं. 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट और सरकार की अधिसूचना के बाद ही वास्तविक फिटमेंट फैक्टर, नया बेसिक पे और भत्तों की स्थिति स्पष्ट होगी. इसके अलावा ऊपर की गणना में HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य भत्ते शामिल नहीं किए गए हैं. इसलिए वास्तविक ग्रॉस सैलरी इन आंकड़ों से अलग हो सकती है.

DA क्या होता है?

महंगाई भत्ता यानी DA कर्मचारियों को महंगाई के असर से राहत देने के लिए दिया जाता है. इसकी गणना AICPI-IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स के आधार पर होती है. केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA में बदलाव करती है.

यह भी पढ़ें- UPI के जरिए PF का पैसा निकालने की टेस्टिंग शुरू, जानें- कब से आपको मिल सकती है ये सुविधा