8th Pay Commission में देरी तो ₹3.32 लाख तक का नुकसान! लेवल-7 कर्मचारियों पर ऐसे पड़ेगा असर, समझें पूरा हिसाब
8th Pay Commission की रिपोर्ट में देरी का असर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और एरियर पर पड़ सकता है. लेवल-7 कर्मचारी को जनवरी 2028 तक देरी होने पर करीब 3.32 लाख रुपये तक का संभावित नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे.
Highlights
- 8th Pay Commission की रिपोर्ट और उसके बाद होने वाले सैलरी रिविजन का इंतजार केंद्रीय कर्मचारियों को है.
- सरकार ने 8th CPC का गठन 3 नवंबर 2025 को किया था और आयोग को अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है.
- सरकार के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में यह भी कहा गया है कि सामान्य तौर पर 8th CPC की सिफारिशों का असर 1 जनवरी 2026 से अपेक्षित है.
केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से सैलरी में बदलाव का इंतजार है. लेकिन आयोग की सिफारिश आने और उसके बाद नई सैलरी व्यवस्था लागू होने में जितनी देरी होगी, उसका असर सिर्फ नई सैलरी मिलने की तारीख पर ही नहीं, बल्कि मिलने वाले एरियर पर भी पड़ सकता है.
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर 8वां वेतन आयोग मई 2027, अगस्त 2027 या जनवरी 2028 में लागू होता है तो लेवल-7 के कर्मचारियों को भत्तों के हिसाब से क्रमशः 2.29 लाख, 2.68 लाख रुपये और 3.32 लाख रुपये तक का अनुमानित अंतर हो सकता है. हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि ये आंकड़े अनुमान पर आधारित हैं और वास्तविक रकम 8वें वेतन आयोग की आखिरी सिफारिश और सरकार के नोटिफिकेशन के बाद ही पता चलेगी.
आखिर देरी से नुकसान क्यों होगा?
इसका कारण एरियर की गणना का तरीका है. 8वें वेतन आयोग के तहत बदलाव बेसिक पे का असर पिछली तारीख से माना जा सकता है, लेकिन HRA, DA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे भत्तों का पिछली अवधि का एरियर उसी तरह मिलना जरूरी नहीं है यानी अगर नई बेसिक सैलरी का फायदा 1 जनवरी 2026 से माना जाता है, लेकिन नई व्यवस्था को लागू करने में काफी समय लग जाता है, तो कर्मचारी को बेसिक पे का एरियर मिल सकता है, जबकि उस पूरी अवधि के भत्तों का अंतर उसी तरह नहीं मिल सकता. यही वजह है कि लागू होने की तारीख इस गणना में काफी महत्वपूर्ण हो जाती है.
लेवल-7 कर्मचारी पर कितना असर?
इकोनॉमिक टाइम्स की गणना में लेवल-7 कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 44,900 रुपये मानी गई है. इसके अलावा X शहर के लिए HRA की दर 24% और 8वें वेतन आयोग का अनुमानित फिटमेंट फैक्टर 2.1 लिया गया है. इस हिसाब से 44,900 रुपये की मौजूदा बेसिक सैलरी 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित तौर पर 94,290 रुपये हो जाती है यानी बेसिक सैलरी में 49,390 रुपये का अंतर बनता है.
HRA की मौजूदा रकम 10,776 रुपये है, जबकि अनुमानित नई रकम 22,630 रुपये मानी गई है. इसमें 11,854 रुपये का अंतर आता है. TPTA की मौजूदा दर 3,600 रुपये और अनुमानित नई दर 7,560 रुपये मानी गई है.
65% DA होने पर कितना अंतर?
इस गणना में मई 2027 तक DA के 65% पहुंचने का अनुमान लिया गया है. 65% DA के हिसाब से मौजूदा TPTA 5,940 रुपये माना गया है, जबकि 8वें वेतन आयोग के तहत अनुमानित रकम 7,560 रुपये है. HRA और TPTA को मिलाकर मौजूदा रकम 16,716 रुपये और अनुमानित 8वें वेतन आयोग की रकम 30,190 रुपये मानी गई है यानी दोनों के बीच 13,474 रुपये प्रति महीने का अंतर बनता है. अगर 17 महीने की अवधि को आधार बनाया जाए तो इकोनॉमिक टाइम्स की गणना के मुताबिक अनुमानित नुकसान करीब 2,29,051 रुपये बैठता है.
अगस्त 2027 तक देरी हुई तो ₹2.68 लाख का अनुमान
दूसरे मामले में अगर 8वां वेतन आयोग अगस्त 2027 में लागू होता है तो 20 महीने की देरी मानी गई है. इस स्थिति में DA के 67% तक पहुंचने का अनुमान लिया गया है. इस हिसाब से HRA और TPTA की मौजूदा रकम 16,788 रुपये और अनुमानित नई रकम 30,190 रुपये है. रिपोर्ट के हिसाब से इस स्थिति में अनुमानित अंतर 2,68,032 रुपये हो सकता है.
जनवरी 2028 तक देरी हुई तो ₹3.32 लाख का अनुमान
सबसे लंबी देरी के मामले में 8वें वेतन आयोग को जनवरी 2028 में लागू मानकर गणना की गई है. इसमें 25 महीने की अवधि और DA के 70% तक पहुंचने का अनुमान लिया गया है. इस स्थिति में मौजूदा HRA और TPTA की कुल रकम ₹16,896 और अनुमानित 8वें वेतन आयोग की रकम 30,190 रुपये मानी गई है. इस स्थिति में लेवल-7 कर्मचारी को भत्तों के आधार पर 3,32,340 रुपये तक का अनुमानित नुकसान हो सकता है.
तीनों स्थितियों का पूरा हिसाब
| 8वां वेतन आयोग लागू होने का अनुमान | देरी | अनुमानित नुकसान |
|---|---|---|
| मई 2027 | 17 महीने | ₹2,29,051 |
| अगस्त 2027 | 20 महीने | ₹2,68,032 |
| जनवरी 2028 | 25 महीने | ₹3,32,340 |
ध्यान रखें, ये आंकड़े अनुमान हैं. इकोनॉमिक टाइम्स ने खुद इन गणनाओं के लिए अलग-अलग मान्यताएं ली हैं. आखिरी नुकसान तभी पता चलेगा जब 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट और उसके बाद सरकार का आखिरी नोटिफिकेशन सामने आएगा.
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट कब आ सकती है?
8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था और उसे अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. आधिकारिक 8th CPC वेबसाइट भी इसकी पुष्टि करती है. सरकार के आधिकारिक Terms of Reference के मुताबिक आयोग को अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें देनी हैं. जरूरत पड़ने पर आयोग अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकता है.
इस हिसाब से आयोग की रिपोर्ट देने की अंतिम समयसीमा मई 2027 के आसपास बनती है. हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद भी उसे सरकार की तरफ से मंजूरी और नोटिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा.
क्या 1 जनवरी 2026 से ही फायदा मिलेगा?
सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन से जुड़े आधिकारिक दस्तावेजों में कहा है कि सामान्य 10 साल के ट्रेंड को देखते हुए इसकी सिफारिशों का प्रभाव 1 जनवरी 2026 से अपेक्षित है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि नई सैलरी उसी तारीख को अपने आप लागू हो गई है. इसलिए कर्मचारियों के लिए दो अलग-अलग चीजें समझना जरूरी है. पहली, आयोग की सिफारिशें कब आती हैं और दूसरी, सरकार उन्हें कब मंजूर करके लागू करती है. यही अंतर एरियर और भत्तों की वास्तविक रकम पर असर डाल सकता है.
इसे भी पढ़ें- ₹1.86 लाख करोड़ की योजना से खुलेगा बड़ा मौका! ट्रांसमिशन सेक्टर के ये 2 स्टॉक्स चर्चा में, दिया 338% तक रिटर्न; रखें नजर
Latest Stories
₹3.17 लाख महीने की सैलरी, फिर भी न शेयर खरीदा न Mutual Fund! EPF-NPS के भरोसे ₹20 करोड़ का फंड! आखिर कैसे
9 लाख लगाने पर हर महीने कितनी होगी कमाई? ये सरकारी स्कीम 1 साल में देगी इतना ब्याज
EPS Pension: ₹25,000 तक बेसिक वालों को पेंशन लाभ, योगदान नहीं मिल रहा तो यहां करें शिकायत
