Affodable Houasing for all | PMAY | शहर में घर का सपना, अब जल्द ही होगा पूरा!
Budget 2026 में अफोर्डेबल हाउसिंग को लेकर सरकार का फोकस और साफ नजर आता है. प्रधानमंत्री आवास योजना यानी PMAY के लिए आवंटन बढ़ने से यह संकेत मिलता है कि सरकार “Housing for All” को जमीन पर उतारने की कोशिश में जुटी है. खासतौर पर PMAY Urban के लिए फंडिंग दोगुनी करने का मकसद शहरी गरीबों, प्रवासी मजदूरों और पहली बार घर खरीदने वालों को राहत देना है. वहीं PMAY Gramin के बजट में बढ़ोतरी से ग्रामीण इलाकों में पक्के घरों की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है. ज्यादा सब्सिडी, आसान होम लोन और नीतिगत समर्थन से रियल एस्टेट सेक्टर को भी सहारा मिल सकता है. स्लम एरिया में रहने वालों के लिए बेहतर आवास और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है. हालांकि असली चुनौती इन योजनाओं का समय पर और पारदर्शी क्रियान्वयन रहेगा. अगर यह सही ढंग से लागू हुआ, तो लाखों लोगों का घर का सपना हकीकत बन सकता है.
More Videos
Budget 2026: इस बजट में क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा जाने पूरी बात!
FD, RD, Bonds, G-sec, Debenture जैसे फिक्स्ड ब्याज वाले इन्वेस्टमेंट पर आपको होगा फायदा?
₹100 रोज उड़ाए तो साल में लाखों का नुकसान, आपकी छोटी खर्च आदतें बना रही हैं जेब पर बड़ा बोझ
