Copper Price Today: कॉपर में गिरावट, क्या एंट्री करने का है सही मौका?
निवेशकों के बीच सोना और चांदी के बाद अब कॉपर तेजी से एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहा है. भले ही कीमत के मामले में कॉपर इन कीमती धातुओं से सस्ता हो, लेकिन रिटर्न की संभावनाओं में यह उन्हें कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है. इलेक्ट्रिक व्हीकल, रिन्यूएबल एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बढ़ती मांग के कारण कॉपर पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजर टिकी है. हालिया गिरावट ने उन निवेशकों के लिए मौका बनाया है, जो पहले एंट्री नहीं कर पाए थे. हालांकि गिरावट के दौर में जल्दबाजी करना जोखिम भरा हो सकता है. बाजार की चाल, ग्लोबल संकेत और डिमांड ट्रेंड को समझकर ही निवेश का फैसला लेना बेहतर माना जाता है. सही स्तर पर एंट्री लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दिला सकती है.
