TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

FD पर अब भी 9 फीसदी ब्याज दे रहे हैं बैंक, इन लोगों के पास मौका, जानें लिस्ट में कौन

रेपो रेट में कटौती के बाद जहां बड़े बैंकों ने FD की ब्याज दरें घटा दी हैं, वहीं कुछ छोटे फाइनेंस बैंक अब भी 9.10फीसदी तक की आकर्षक ब्याज दर दे रहे हैं. सीनियर सिटीजन के लिए यह फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश का बेहतर समय हो सकता है क्योंकि इन योजनाओं से उन्हें जोखिममुक्त रिटर्न मिल सकता है.

कुछ छोटे फाइनेंस बैंक अब भी 9.10 फीसदी तक की आकर्षक ब्याज दर दे रहे हैं. Image Credit: money9live.com

Best FD for Senior Citizens: RBI ने 9 अप्रैल 2025 को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की. इसके चलते SBI, HDFC, ICICI, Yes Bank जैसे बड़े बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती कर दी है. इससे आम निवेशकों और खासकर सीनियर सिटीजन को नुकसान हुआ है, जो FD में सुरक्षित रिटर्न की उम्मीद रखते हैं. हांलाकि अभी भी कुछ बैंक ऐसे है जो एफडी पर सीनियर सिटीजन को 9 फीसदी तक रिटर्न दे रहे है. अगर इसके लिए पात्र है तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं.

छोटे बैंक दे रहे ज्यादा ब्याज

बड़े बैंकों के उलट, कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक अभी भी 8 फीसदी से 9.10 फीसदी तक की आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं. ये बैंक लंबी अवधि के डिपॉजिट को आकर्षित करने के लिए विशेष योजनाएं पेश कर रहे हैं.

बैंक का नामब्याज दर (%) (सीनियर सिटीजन)जमा अवधि
Unity Small Finance Bank9.10%1001 दिन
Suryoday Small Finance Bank9.10%5 साल
Jana Small Finance Bank8.75%2 से 3 साल
Equitas Small Finance Bank8.55%888 दिन
AU Small Finance Bank8.25%18 महीने
सोर्स- पैसा बाजार

सीनियर सिटीजन के लिए अच्छा मौका

इन योजनाओं में सीनियर सिटीजन को विशेष लाभ मिल सकता है. बाजार में जब ज्यादातर बैंक ब्याज दरें घटा रहे हैं, ऐसे में ये एफडी विकल्प सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने का अवसर हैं.

ये भी पढ़ें-10 साल से अधिक उम्र के बच्‍चे चला सकेंगे बैंक अकाउंट, RBI का निर्देश… चेक बुक से लेकर ATM कार्ड तक मिलेंगे

निवेश से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

निवेश से पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित बैंक RBI से अधिकृत हो और DICGC बीमा कवर जो की 5 लाख रुपये तक के अंतर्गत आता हो. साथ ही, यह भी समझें कि ये विशेष ब्याज दरें सीमित समय के लिए हो सकती हैं. निवेश करते समय सभी नियम समय लें.

ये भी पढ़ें- मोबाइल से ही हो जाएगा इनकम टैक्स पेमेंट, आ गया e-Pay Tax; लॉग इन का झंझट खत्म