HDFC Bank ने 184% तक बढ़ाया लॉकर किराया, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए रेट; देखें पूरी लिस्ट

HDFC Bank ने सेफ डिपॉजिट लॉकर के किराये में बड़ा बदलाव करते हुए 1 अप्रैल 2026 से नए रेट लागू करने का फैसला किया है. बैंक ने ‘Metro Plus’ कैटेगरी जोड़ी है और लॉकर साइज व लोकेशन के आधार पर किराया तय होगा. लॉकर एक्सेस के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी अनिवार्य किया जाएगा.

बैंक लॉकर लॉकर Image Credit: CANVA

देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक HDFC Bank ने अपने सेफ डिपॉजिट लॉकर (Bank Locker) के किराये में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. बैंक ने लॉकर रेंटल स्ट्रक्चर में संशोधन करते हुए किराये में 184% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है. नए रेट 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. नए रेंट लॉकर साइज और लोकेशन के आधार पर तय होंगे. इसमें एक नई ‘Metro Plus’ कैटेगरी भी जोड़ी गई है. नए रेंटल स्ट्रक्चर के साथ HDFC Bank का उद्देश्य लॉकर सिस्टम को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना है. आइये जानते हैं कि इससे ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

नई ‘Metro Plus’ कैटेगरी जोड़ी

बैंक ने लॉकर किराये की नई व्यवस्था में Metro Plus नाम से नई लोकेशन कैटेगरी भी जोड़ी है. अब लॉकर किराया ब्रांच की लोकेशन और लॉकर के साइज के आधार पर तय होगा. अब कैटेगरी के नाम Metro Plus, Metro, Urban, Semi-Urban और Rural होंगे.

कैसे तय होगा किराया

HDFC Bank के अनुसार लॉकर का किराया लॉकर के आकार और शाखा की लोकेशन के आधार पर अलग-अलग होगा. एक ही शहर में स्थित अलग-अलग ब्रांचों में भी लॉकर किराया अलग हो सकता है. लॉकर किराया हर साल अग्रिम (Advance) में लिया जाएगा और इसमें 18% GST अतिरिक्त जोड़ा जाएगा. नए नियम लागू होने के बाद लॉकर रखने वाले ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा किराया देना पड़ सकता है, खासकर मेट्रो शहरों में.

1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली दरें

साइज (Locker Size)Metro PlusMetroUrbanSemi UrbanRural
Extra Small₹4,000₹3,300₹2,200₹2,200₹1,000
Small₹7,500₹5,000₹4,000₹3,000₹2,000
Medium₹12,500₹10,000₹7,500₹5,000₹4,000
Extra Medium₹15,000₹12,500₹8,000₹5,000₹4,000
Large₹20,000₹15,000₹10,000₹8,000₹6,000
Extra Large₹40,000₹20,000₹15,000₹10,000₹8,000

इनमें 18% GST शामिल नहीं है.

वर्तमान फीस (31 मार्च 2026 तक)

साइज (Locker Size)MetroUrbanSemi-UrbanRural
Extra Small₹1,350₹1,100₹1,100₹550
Small₹2,200₹1,650₹1,200₹850
Medium₹4,000₹3,000₹1,550₹1,250
Extra Medium₹4,400₹3,300₹1,750₹1,500
Large₹10,000₹7,000₹4,000₹3,300
Extra Large₹20,000₹15,000₹11,000₹9,000

इसे भी पढ़ें: EPFO ने तय की ब्याज दरें, अब आपके खाते पर मिलेगा इतना इंट्रेस्ट; जानें नए रेट