Nifty Outlook 4 March: निफ्टी का अंडरलाइंग ट्रेंड अभी भी नीचे की तरफ, एक्सपर्ट ने बताया आगे की रणनीति!
निफ्टी के लिए 24,730 से 24,700 का जोन निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट है. अगर 24,700 के नीचे निर्णायक ब्रेकडाउन आता है तो अगला डाउनसाइड टारगेट 24,550 के पास दिख सकता है. वहीं ऊपर की तरफ 24,950 से 25,000 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस रहेगा. 25,000 के ऊपर टिकाऊ मूव ही बाजार में दोबारा तेजी की धार ला सकता है.
बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी फिसलकर 24,600 के करीब पहुंच गया. दिन में कुछ रिकवरी जरूर दिखी, लेकिन आखिर में बाजार लाल निशान में ही बंद हुआ. क्लोजिंग पर सेंसेक्स 1,048.34 अंक यानी 1.29 प्रतिशत टूटकर 80,238.85 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 312.95 अंक यानी 1.24 प्रतिशत गिरकर 24,865.70 पर बंद हुआ. अब सवाल है कि 4 मार्च के लिए क्या रणनीति हो? आइए जानते हैं अलग-अलग ब्रोकरेज हाउस और एक्सपर्ट्स की राय.
टेक्निकल चार्ट पर लोअर हाई और लोअर लो के साथ बेयरिश गैप
Bajaj Broking Research के मुताबिक, निफ्टी में पूरे दिन तेज उतार-चढ़ाव रहा. इंडेक्स 25,000 के नीचे गैप डाउन खुला और करीब 400 अंकों की रेंज में ट्रेड करता रहा. टेक्निकल चार्ट पर लोअर हाई और लोअर लो के साथ बेयरिश गैप बना है, जो कमजोरी का संकेत देता है. ब्रोकरेज का कहना है कि 25,178 से 24,989 के गैप डाउन एरिया के नीचे रहना इंडेक्स के लिए नेगेटिव है. ऐसे में किसी भी पुलबैक यानी उछाल को बेचने के मौके के तौर पर देखा जा सकता है. निफ्टी 24,570 से 25,178 की रेंज में रह सकता है. अगर इंडेक्स पिछले महीने के लो 24,571 के नीचे फिसलता है तो गिरावट बढ़कर 24,400 से 24,300 तक जा सकती है, जो अगस्त 2025 के लो के आसपास का स्तर है.
24,700 के नीचे निर्णायक ब्रेकडाउन
एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स हेड सुदीप शाह के मुताबिक, 24,730 से 24,700 का जोन निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट है. अगर 24,700 के नीचे निर्णायक ब्रेकडाउन आता है तो अगला डाउनसाइड टारगेट 24,550 के पास दिख सकता है. वहीं ऊपर की तरफ 24,950 से 25,000 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस रहेगा. 25,000 के ऊपर टिकाऊ मूव ही बाजार में दोबारा तेजी की धार ला सकता है.
निफ्टी का अंडरलाइंग ट्रेंड अभी भी नीचे की तरफ
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक, शुक्रवार की तेज गिरावट के बाद सोमवार को भी बाजार में भारी दबाव रहा. हालांकि 24,600 के आसपास मजबूत खरीदारी देखने को मिली और बाजार दिन के निचले स्तर से रिकवर हुआ. डेली चार्ट पर लंबी हरी कैंडल बनी है, जो यह दिखाती है कि अहम सपोर्ट के पास खरीदारी आ रही है. बाजार यूनियन बजट 1 फरवरी 2026 के लो के पास से उछला है. निफ्टी का अंडरलाइंग ट्रेंड अभी भी नीचे की तरफ है. ऊपर की तरफ 25,100 के आसपास मजबूत रुकावट आ सकती है. वहीं, 24,600 के नीचे कमजोरी बढ़ती है तो गिरावट 24,300 तक जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- Closing bell: बाजार के लिए ब्लैक मंडे, सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ स्वाहा!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन 3 शेयरों में अरबों रुपये की बल्क डील! दिग्गजों ने ₹1400 करोड़ तक के लगाए दांव, रडार पर रखें स्टॉक्स
FII की बड़ी एंट्री: 320 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, 14 कंपनियों में 50% से ज्यादा बढ़ा स्टेक; देखें पूरी लिस्ट
ईरान-इजराइल तनाव: क्रूड 80 डॉलर पार, होर्मुज संकट से 30 से ज्यादा लिस्टेड भारतीय कंपनियों पर खतरा!
