RBL vs HDFC vs Axis: हर महीने भरवाते हैं ₹10000 का पेट्रोल; जानें कौन सा IndianOil Credit Card पर होगा ज्यादा बचत

अगर आप हर महीने 10000 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं तो सही IndianOil Credit Card चुनकर सालभर में अच्छी बचत कर सकते हैं. तुलना के अनुसार RBL Bank IndianOil XTRA Credit Card सबसे ज्यादा लाभ देता है, जबकि HDFC Bank IndianOil Credit Card कम खर्च करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है.

हर महीने 10000 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं तो सही IndianOil Credit Card चुनकर सालभर में अच्छी बचत कर सकते हैं. Image Credit: money9live

IndianOil Credit Card: अगर आप हर महीने करीब 10000 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं तो सही क्रेडिट कार्ड चुनकर अच्छी बचत कर सकते हैं. IndianOil के साथ RBL Bank, HDFC Bank और Axis Bank अलग अलग को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हैं. ये कार्ड फ्यूल रिवॉर्ड, फ्यूल सरचार्ज छूट और अन्य सर्विस देते हैं. हालांकि तीनों कार्ड के फायदे और बचत एक जैसी नहीं है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 10000 रुपये के मासिक फ्यूल खर्च पर कौन सा कार्ड सबसे ज्यादा फायदा देता है और किसमें आपकी बचत अधिक हो सकती है.

RBL Bank IndianOil XTRA Credit Card

अगर केवल पेट्रोल पर मिलने वाले रिवॉर्ड की बात करें तो RBL Bank IndianOil XTRA Credit Card सबसे आगे नजर आता है. यह कार्ड IndianOil पेट्रोल पंप पर हर 100 रुपये के खर्च पर 15 फ्यूल प्वाइंट देता है. इसकी प्रभावी रिवॉर्ड दर करीब 7.5 फीसदी है. 10000 रुपये के मासिक फ्यूल खर्च पर सालभर में लगभग 9000 रुपये के फ्यूल रिवॉर्ड मिल सकते हैं. इसके साथ 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज छूट का लाभ भी मिलता है. सालाना फीस घटाने के बाद भी यह कार्ड सबसे अधिक बचत देता है.

यह भी पढ़ें- EPFO ने बदला UAN एक्टिवेशन का तरीका, अब पोर्टल से नहीं होगा काम, PF अकाउंट होल्डर्स जान लें नया तरीका

HDFC Bank IndianOil Credit Card

HDFC Bank IndianOil Credit Card उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम फीस वाला कार्ड चाहते हैं. इस कार्ड की सालाना फीस 500 रुपये है, जिसे एक साल में 50000 रुपये खर्च करने पर माफ कर दिया जाता है. कार्ड पर फ्यूल रिवॉर्ड के साथ किराना और यूटिलिटी बिल पेमेंट पर भी अतिरिक्त लाभ मिलता है. 10000 रुपये के मासिक फ्यूल खर्च पर सालभर में करीब 3504 रुपये तक का कुल फायदा मिल सकता है. इसलिए यह कार्ड रोजमर्रा के खर्च करने वालों के लिए यूजफूल माना जा सकता है.

डिटेलRBL Bank IndianOil XTRAHDFC Bank IndianOilAxis IndianOil RuPay
ज्वाइनिंग फीस1500 रुपये500 रुपये500 रुपये
सालाना फीस1500 रुपये500 रुपये500 रुपये
फीस माफी2.75 लाख रुपये सालाना खर्च पर50000 रुपये सालाना खर्च पर3.5 लाख रुपये सालाना खर्च पर
फ्यूल रिवॉर्ड7.5 प्रतिशत तकफ्यूल प्वाइंट सिस्टम4 प्रतिशत तक
हर महीने 10000 रुपये के फ्यूल खर्च पर सालाना फ्यूल रिवॉर्ड9000 रुपये2304 रुपये2400 रुपये
सालाना फ्यूल सरचार्ज बचत1200 रुपये1200 रुपये600 रुपये
कुल सालाना लाभ10200 रुपये3504 रुपये3000 रुपये
प्रभावी सालाना फीस1500 रुपये0 रुपये यदि 50000 रुपये खर्च पूरे हों500 रुपये
शुद्ध सालाना लाभ8700 रुपये3504 रुपये2500 रुपये
सबसे बडा फायदासबसे ज्यादा फ्यूल बचतकम खर्च में अच्छा रिटर्न और फीस माफीफ्यूल के साथ मूवी और लाइफस्टाइल लाभ

Axis IndianOil RuPay Credit Card

Axis IndianOil RuPay Credit Card भी 500 रुपये की सालाना फीस के साथ आता है. हालांकि इस कार्ड में फ्यूल रिवॉर्ड केवल 5000 रुपये तक के मासिक खर्च पर ही मिलता है. ऐसे में 10000 रुपये का पेट्रोल भरवाने वाले ग्राहकों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता. इस कार्ड की खास बात यह है कि इसमें मूवी टिकट, डाइनिंग और ऑनलाइन शॉपिंग पर भी अतिरिक्त लाभ दिए जाते हैं. कुल मिलाकर सालभर में लगभग 2500 रुपये का नेट फायदा मिल सकता है.