10 रुपये में JIO एप से खरीदिए डिजिटल गोल्ड, कंपनी लाई खास ऑफर
जियो फाइनेंस एप ने स्मार्टगोल्ड स्कीम लॉन्च की है, जिसकी मदद से घर बैठे 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने आज धनतेरस के मौके पर इस स्कीम को लॉन्च किया है.
जियो फाइनेंस ने धनतेरस के मौके पर अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है. मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंस ने स्मार्टगोल्ड स्कीम लॉन्च की है, जिसकी मदद से 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीदा जा सकेगा. आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. लोग सोना- चांदी, जूलरी खरीद रहें हैं. इसी बीच अंबानी की कंपनी ने लोगों को घर बैठे सोना खरीदने का शानदार मौका दिया है. लोग अब घर बैठे महज 10 रुपये में गोल्ड खरीद सकेंगे.
धनतेरस के मौके पर लोग सोना खरीदते हैं. सोने से बनी जूलरी भी बनवाते हैं. धनतेरस के दिन बाजारों में काफी भीड़ भी देखने को मिलती है और मिल भी रही है. ऐसे में अगर कोई घर चिकचिक से बच कर सोना खरीदना चाहता है तो उसके लिए यह बढ़िया मौका है. मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंस की इस स्मार्टगोल्ड स्कीम से लोग घर बैठे 10 रुपये में भी सोना खरीद सकते हैं. कंपनी ने आज धनतेरस के मौके पर अपनी इस स्कीम को लॉन्च किया है. इस गोल्ड निवेश में मिली स्मार्टगोल्ड यूनिट को कभी भी कैश और सोने के सिक्कों में बदला जा सकता है.
सोने में निवेश करने वालों के लिए अच्छा मौका
सोने में निवेश को सुरक्षित माना जाता है. ऐसे में धनतेरस के इतर भी जो लोग गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं. उनके लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. जो गोल्ड में निवेश करने की शुरुआत करना चाहते हैं. उनको ज्यादा पैसा फंसाने की जरूरत नहीं है. वो भी 10 रुपये में गोल्ड इंवेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं.
गोल्ड निवेश के लिए हैं 2 ऑप्शन
जियो फाइनेंस एप के जरिए 2 तरीके से गोल्ड में निवेश किया जा सकता है. पहला तो सोने के दाम के हिसाब से निवेश किया जा सकता है और दूसरा सोने के वजन के हिसाब से निवेश किया जा सकता है.
Latest Stories
ITR में FD का इंटरेस्ट बताना भूल गए? घबराएं नहीं, अब भी सुधार सकते हैं गलती
8th Pay Commission: मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन खत्म; जानें अब आगे क्या होगा
सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी! ये बैंक FD पर दे रहे 8.5% तक ब्याज, दिग्गज बैंकों को छोड़ा पीछे
