RBI का नया नियम बदल देगा लोन का खेल! 730 से कम CIBIL वालों की बढ़ सकती है टेंशन, चेक करें डिटेल्स
अगर आपका स्कोर 730 से कम है तो आपको अभी से सावधान हो जाना चाहिए. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI 1 अप्रैल 2027 से एक नया नियम लागू करने जा रहा है, जिसे Expected Credit Loss (ECL) Framework कहा जा रहा है. इसका असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है. नए नियम लागू होने के बाद बैंक लोन देने में पहले से ज्यादा सख्ती दिखा सकते हैं.

CIBIL Score RBI new Rule: अगर आप भविष्य में घर, कार या पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपका CIBIL स्कोर बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. खासकर अगर आपका स्कोर 730 से कम है तो आपको अभी से सावधान हो जाना चाहिए. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI 1 अप्रैल 2027 से एक नया नियम लागू करने जा रहा है, जिसे Expected Credit Loss (ECL) Framework कहा जा रहा है. इस नियम का मकसद बैंकों को संभावित खराब लोन से पहले ही बचाना है.
इसका असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है. नए नियम लागू होने के बाद बैंक लोन देने में पहले से ज्यादा सख्ती दिखा सकते हैं. इससे कम CIBIL स्कोर वाले लोगों को ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है या फिर लोन मिलने में परेशानी आ सकती है. यही वजह है कि अब CIBIL स्कोर को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
क्या है RBI का नया नियम?
India Today की रिपोर्ट के मुताबिक RBI के नए ECL नियम के तहत बैंकों को भविष्य में होने वाले संभावित लोन डिफॉल्ट का अनुमान लगाकर पहले से पैसा अलग रखना होगा. इससे बैंकों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में बैंक जोखिम वाले ग्राहकों को लोन देने में ज्यादा सावधानी बरत सकते हैं.
730 का आंकड़ा क्यों है अहम?
730 या उससे अधिक CIBIL स्कोर वाले ग्राहकों को बैंक कम जोखिम वाला मान सकते हैं. वहीं 730 से कम स्कोर वाले लोगों को लोन मंजूरी में ज्यादा जांच का सामना करना पड़ सकता है. कुछ मामलों में उनसे अतिरिक्त गारंटी या ज्यादा ब्याज भी मांगा जा सकता है.
इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जिनकी आय नियमित नहीं है. इसके अलावा पहली बार लोन लेने वाले युवा, छोटे कारोबार करने वाले लोग और ऐसे ग्राहक जिनका बैंकिंग रिकॉर्ड बहुत लंबा नहीं है, उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
बैंक अब पहले से ज्यादा निगरानी करेंगे
नए नियम के बाद बैंक सिर्फ मौजूदा स्थिति नहीं देखेंगे, बल्कि भविष्य के जोखिम का भी आकलन करेंगे. अगर किसी ग्राहक की EMI देर से जमा होती है, आय में उतार-चढ़ाव है या क्रेडिट कार्ड का उपयोग बहुत ज्यादा है, तो बैंक उसे जोखिम वाला मान सकते हैं. इससे देश में दो तरह की स्थिति बन सकती है. एक तरफ अच्छे CIBIL स्कोर वाले लोगों को आसानी से और सस्ते ब्याज पर लोन मिल सकता है. दूसरी तरफ कम स्कोर वाले लोगों के लिए लोन महंगा और मुश्किल हो सकता है.
अभी क्या करना चाहिए?
वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि 2027 से पहले लोगों को अपना CIBIL स्कोर बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए. EMI समय पर जमा करें. क्रेडिट कार्ड का बकाया समय पर चुकाएं. अनावश्यक लोन लेने से बचें और अपने क्रेडिट रिकॉर्ड की नियमित जांच करें.
RBI का उद्देश्य बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाना है ताकि भविष्य में खराब लोन की समस्या कम हो सके. इसके साथ ऐसे कदम भी जरूरी हैं, जिनसे नए और छोटे ग्राहकों को क्रेडिट सिस्टम से बाहर न होना पड़े. इसलिए आने वाले समय में CIBIL स्कोर लाखों लोगों के लिए घर, कार और अन्य लोन हासिल करने की राह तय कर सकता है.
यह भी पढ़ें: सोना और चांदी की कीमतों में उछाल, एक झटके में बढ़ गए इतने दाम; चेक करें आज का रेट