गोल्ड लोन लेने वालों को अब मिलेगा ज्यादा पैसा, RBI कर रहा बड़ी तैयारी, 1 लाख के सोने पर इतना मिलेगा कर्ज

Gold Loan LTV Limit: रिजर्व बैंक के मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में मल्होत्रा ने कहा कि यह छूट कुछ शर्तों के साथ दी जाएगी. LTV की गणना करते समय मूलधन और ब्याज दोनों को शामिल किया जाएगा. कुछ महीने पहले, आरबीआई ने गोल्ड लोन पर एक ड्राफ्ट जारी किया था.

गोल्ड लोन के नियम में बदलाव की तैयारी. Image Credit: Getty image

Gold Loan LTV Limit: छोटे कर्जदारों को राहत देने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन के नियमों में ढील दी है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने गोल्ड के बदले लोन के नियमों में बदलाव की तैयारी कर रहा. रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक सोने के बदले कर्ज देने के लिए लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो को मौजूदा 75 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी करने की तैयारी है. रिजर्व बैंक के मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में मल्होत्रा ने कहा कि यह छूट कुछ शर्तों के साथ दी जाएगी. LTV की गणना करते समय मूलधन और ब्याज दोनों को शामिल किया जाएगा, जबकि वर्तमान में केवल मूलधन पर ही जोर दिया जाता है.

लोन टू वैल्यू रेश्यो

उन्होंने कहा कि अभी तक लोन टू वैल्यू रेश्यो 75 फीसदी था. हम इसे 2.5 लाख रुपये से कम के छोटे लोन के लिए 85 फीसदी तक बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसे सोने के लोन से जुड़े रेगुलेटरी में शामिल किया जाएगा. इस पर कुछ समय से काम चल रहा है. मल्होत्रा ने कहा कि संशोधित स्टैंडर्ड का उद्देश्य मिनिमम रिस्क के साथ इस कैटेगरी को बेहतर तरीके से रेगुलेट करता है.

अभी क्या कर रहे हैं बैंक?

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पब्लिक सेक्टर के वित्तीय संस्थान 75 फीसदी की मौजूदा LTV लिमिट के तहत गोल्ड लोन देते समय ब्याज और मूलधन दोनों को शामिल कर रहे हैं, लेकिन कुछ नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां और छोटे बैंकों में LTV को 88 फीसदी तक बढ़ाया जा रहा है.

कुछ महीने पहले, आरबीआई ने गोल्ड लोन पर एक ड्राफ्ट जारी किया था. उस समय मल्होत्रा ​​ने यह साफ किया था कि मसौदा पहले जारी किए गए सभी नियमों को केवल एक जगह लाने का कदम है.

क्या होगा फायदा?

अगर कोई उधारकर्ता 1 लाख रुपये का सोना गिरवी रखता है, तो उसे अब 85,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है, जो पहले की तुलना में 10,000 रुपये अधिक है. इससे घरों और छोटे व्यवसायों के लिए लोन तक आसान पहुंच की उम्मीद है, खासकर ग्रामीण और सेमी-अर्बन क्षेत्रों में जहां गोल्ड लोन काफी पॉपुलर है.

गवर्नर ने कहा कि इस पर पब्लिक परामर्श और कदमों के प्रभाव का आकलन करने के बाद अंतिम निमन जारी किया जाएगा. मल्होत्रा ​​ने कहा कि अन्य पहलुओं के अलावा, नए गोल्ड लोन नियम मालिकाना हक पर भी स्पष्टता प्रदान करेंगे. इसमें स्व-घोषणा की सुविधा शामिल होगी.अगर उधारकर्ता सोने की खरीद की रसीद प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं, वे स्व-घोषणा कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Closing Bell: रेपो रेट में कटौती से शेयर मार्केट बना रॉकेट, निफ्टी और सेंसेक्स में बंपर उछाल, इन स्टॉक्स में तेजी

Latest Stories

LPG गैस के लिए हैं परेशान? जान लें Bharat Gas, Indane और HP के बुकिंग नंबर, मिनटों में बुक करें सिलेंडर

Ground Report: कहीं 400 रु किलो गैस तो कहीं ₹5100 में 14 Kg वाला LPG सिलेंडर, होटल-ढाबों पर संकट, थाली हुई 15% तक महंगी

निवेश में सफलता के लिए तीन चीजें जरूरी! सही निवेश, लंबा समय और संयम…ये सारे गुण महिलाओं में: नवनीत मुनोत

LPG सिलेंडर नियम में बड़ा बदलाव, ग्रामीण इलाकों में 25 दिन की जगह अब 45 दिन में होगी बुकिंग, बढ़ेगी लोगों की परेशानी

लोन लेने वाले के लिए बड़ी खबर, Canara Bank ने बढ़ाईं लेंडिंग दरें, जानें EMI पर क्या पड़ेगा असर

LPG सिलेंडर पर होता है QR कोड, निकल जाती है पूरी कुंडली, किल्लत में आपकी मजबूरी का कोई नहीं उठा पाएगा फायदा