SBI की इस स्कीम से होगी Post Office की तरह हर महीने कमाई, जानें 5-10 लाख रुपये के निवेश पर कितना इनकम

अगर आप अपने निवेश से हर महीने नियमित कमाई चाहते हैं, तो SBI की Annuity Deposit Scheme आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. इस योजना में एकमुश्त रकम जमा करने पर बैंक हर महीने मूलधन और ब्याज सहित निश्चित राशि देता है. जानिए 50 हजार रुपये से 20 लाख रुपये तक के निवेश पर आपको कितनी मासिक आय मिल सकती है.

SBI Image Credit: Canva/ Money9

Annuity Deposit Scheme Details : अगर आप एकमुश्त निवेश करके हर महीने नियमित आय प्राप्त करना चाहते हैं, तो SBI की Annuity Deposit Scheme आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह योजना पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजनाओं की तरह काम करती है, जिसमें निवेशक एक बार राशि जमा करते हैं और बदले में हर महीने निश्चित रकम प्राप्त करते हैं. इस स्कीम में मूलधन और ब्याज दोनों का भुगतान मासिक किस्तों के रूप में किया जाता है. खास बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज दर का लाभ मिलता है. आइए जानते हैं कि SBI की इस योजना में 50 हजार रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक के निवेश पर हर महीने कितनी कमाई हो सकती है.

क्या है Annuity Deposit Scheme?

  • एक बार में पैसा जमा करें और हर महीने निश्चित राशि प्राप्त करें.
  • हर मासिक भुगतान में मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं.
  • योजना 3 वर्ष, 5 वर्ष, 7 वर्ष और 10 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध है.
  • वरिष्ठ नागरिकों को लागू नियमों के अनुसार अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिल सकता है.
  • जमा राशि की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.
  • जरूरत पड़ने पर विशेष परिस्थितियों में जमा राशि के 75% तक लोन/ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिल सकती है.
  • समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा उपलब्ध है.
  • हर महीने किस्त निर्धारित तारीख पर खाते में जमा हो जाती है.
  • खाते को एक शाखा से दूसरी शाखा में ट्रांसफर किया जा सकता है.

कितना मिलता है ब्याज दर?

जमा अवधि (Deposit Tenure)सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दरवरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
1 वर्ष से 2 वर्ष तक6.25%6.75%
2 वर्ष से 3 वर्ष तक6.40%6.90%
3 वर्ष से 5 वर्ष तक6.30%6.80%
5 वर्ष से 10 वर्ष तक6.05%7.05%

हर महीने होगी इतनी कमाई

निवेश राशिसामान्य ग्राहक (6.40% ब्याज दर)वरिष्ठ नागरिक (7.05% ब्याज दर)
₹1,00,000₹533 प्रति माह₹588 प्रति माह
₹5,00,000₹2,667 प्रति माह₹2,938 प्रति माह
₹10,00,000₹5,333 प्रति माह₹5,875 प्रति माह
₹15,00,000₹8,000 प्रति माह₹8,813 प्रति माह
₹20,00,000₹10,667 प्रति माह₹11,750 प्रति माह
Source – CA Club India