पोस्ट ऑफिस से भी ज्यादा ब्याज दे रहे ये बैंक! सीनियर सिटीजन के लिए 8.30% तक FD का मौका

आर्थिक अनिश्चितता के बीच सीनियर सिटीजन एक बार फिर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ओर रुख कर रहे हैं. रिटायरमेंट के बाद नियमित आय और सुरक्षित निवेश की तलाश करने वाले लोगों के लिए FD आज भी सबसे पसंदीदा विकल्पों में शामिल है.

FD Image Credit: money9live

Bank FD: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सीनियर सिटीजन एक बार फिर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ओर रुख कर रहे हैं. रिटायरमेंट के बाद नियमित आय और सुरक्षित निवेश की तलाश करने वाले लोगों के लिए FD आज भी सबसे पसंदीदा विकल्पों में शामिल है. फिलहाल कई बैंक और वित्तीय संस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों को 2.50 प्रतिशत से लेकर 8.30 प्रतिशत तक ब्याज दे रही हैं.

यही वजह है कि सीनियर सिटीजन FD फिर चर्चा में है. जिन लोगों को जोखिम से बचना है और हर महीने या हर तिमाही निश्चित आय चाहिए, उनके लिए FD एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है. खास बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी मिलता है.

सीनियर सिटीजन FD क्यों है पसंदीदा?

  • रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर लोग अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखना चाहते हैं.
  • FD में पैसा सुरक्षित रहता है और ब्याज की दर पहले से तय होती है. इससे निवेशक को पहले से पता होता है कि उसे कितना रिटर्न मिलेगा.
  • इसके अलावा ब्याज की रकम हर महीने, तीन महीने, छह महीने या सालाना आधार पर प्राप्त की जा सकती है. इससे नियमित आय का एक अच्छा स्रोत बन जाता है.
बैंक / संस्थासबसे ज्यादा ब्याज (%)1 वर्ष FD3 वर्ष FD5 वर्ष FD
Shivalik Small Finance Bank8.30%6.50%7.25%6.75%
ESAF Small Finance Bank8.25%5.25%6.50%6.25%
Suryoday Small Finance Bank8.25%7.40%7.40%8.05%
Utkarsh Small Finance Bank8.25%6.50%8.00%7.50%
Jana Small Finance Bank8.00%7.50%8.00%7.77%
Equitas Small Finance Bank8.00%7.40%7.50%7.50%
DCB Bank8.00%7.15%7.25%8.00%
SBM Bank7.80%7.60%7.60%7.50%
IndusInd Bank7.75%7.25%7.75%7.15%
Bandhan Bank7.75%7.50%7.75%6.60%
YES Bank7.75%7.15%7.75%7.50%
RBL Bank7.40%7.50%7.70%7.20%
Bank of India7.45%7.00%7.45%6.75%
SBI (State Bank of India)7.05%6.75%6.80%7.05%
Bank of Baroda7.00%6.75%6.75%6.90%
Canara Bank7.10%6.75%6.75%6.75%
Punjab National Bank7.10%6.75%6.80%6.60%
सोर्स: BT

सरकारी बैंकों में कितना मिल रहा ब्याज?

  • सरकारी बैंकों में Bank of India वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.45 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है.
  • Punjab & Sind Bank की दर 7.25 प्रतिशत तक है.
  • वहीं State Bank of India (SBI), Bank of Baroda, Canara Bank और Union Bank कुछ चुनिंदा अवधि पर 7 प्रतिशत से 7.15 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं.
  • SBI की We-Care Deposit Scheme में वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ भी मिलता है.

पोस्ट ऑफिस दे रहा है इतना ब्याज

सोर्स: Indiapost.gov.in

निजी बैंक दे रहे ज्यादा रिटर्न

  • जमा राशि आकर्षित करने के लिए कई निजी बैंक ज्यादा ब्याज दे रहे हैं.
  • DCB Bank सीनियर सिटीजन FD पर 8 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है.
  • SBM Bank की दर 7.80 प्रतिशत तक है.
  • इसके अलावा Bandhan Bank, IndusInd Bank, YES Bank, RBL Bank और IDFC FIRST Bank भी 7.50 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं.

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज

  • ब्याज दरों की बात करें तो Small Finance Banks सबसे आगे हैं.
  • Shivalik Small Finance Bank सीनियर सिटीजन FD पर 8.30 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है.
  • ESAF, Suryoday और Utkarsh Small Finance Bank 8.25 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं.
  • Jana, Equitas और Unity Small Finance Bank भी करीब 8 प्रतिशत तक रिटर्न दे रहे हैं.

कौन खोल सकता है यह FD?

आमतौर पर 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के भारतीय नागरिक सीनियर सिटीजन FD खोल सकते हैं. कुछ बैंक समय से पहले रिटायर होने वाले 55 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी कुछ शर्तों के साथ यह सुविधा देते हैं. रिटायरमेंट के बाद नियमित और सुरक्षित आय चाहने वाले लोगों के लिए सीनियर सिटीजन FD आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों में शामिल है. यही वजह है कि 2026 में भी इसकी लोकप्रियता बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: जब विदेशी कंपनी ने उड़ाया मजाक, तब Xerxes Desai ने ठान ली जिद; जन्म हुआ Titan और बदल गई भारतीय घड़ी इंडस्ट्री