करोड़ों लोग जिनसे सीखते हैं बिजनेस, उन 5 एंटरप्रेन्योर के मंत्र बदल देंगे आपकी सोच; लिस्ट में विवेक बिंद्रा-निखिल कामथ भी शामिल
अब लोग बड़े-बड़े बिजनेस लीडर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से सीख लेकर अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. विवेक बिंद्रा, अंकुर वारिकों, निखिल कामथ, प्रंजल कामरा और राज शमानी जैसे नाम आज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
Entrepreneur: भारत में एंटरप्रेन्योरशिप का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. आज का युवा सिर्फ नौकरी करने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि अपना खुद का बिजनेस खड़ा करना चाहता है. इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इस सोच को और मजबूत किया है. अब लोग बड़े-बड़े बिजनेस लीडर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से सीख लेकर अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. विवेक बिंद्रा, अंकुर वारिकों, निखिल कामथ, प्रंजल कामरा और राज शमानी जैसे नाम आज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
ये लोग अपने अनुभव, गलतियों और सीख को आसान भाषा में शेयर करते हैं. यही वजह है कि लाखों लोग इन्हें फॉलो करते हैं और इनके बताए रास्ते पर चलना चाहते हैं. अगर आप भी बिजनेस या निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इन दिग्गजों के विचार आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनके आसान और जरूरी बिजनेस मंत्र.
विवेक बिंद्रा
डॉ. विवेक बिंद्रा एक इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर और Bada Business के फाउंडर हैं. उन्होंने बिजनेस कोचिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और करोड़ों लोगों को ट्रेनिंग दी है. उनके यूट्यूब चैनल पर 21.1m से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.
अंकुर वारिकों
अंकुर वारिकों एक एंटरप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो करियर, पैसा और लाइफ से जुड़े विषयों पर अपनी साफ और सच्ची राय के लिए जाने जाते हैं. उनकी किताब “Do Epic Shit” काफी लोकप्रिय रही है. इनके यूट्यूब पर करीब 6.92m सब्सक्राइबर हैं.
निखिल कामथ
निखिल कामथ Zerodha के को-फाउंडर हैं, जो भारत के सबसे बड़े स्टॉक ब्रोकर्स में से एक है. उन्होंने कम उम्र में ही निवेश की दुनिया में बड़ा नाम बना लिया. उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 2.2m लोग जुड़े हुए हैं.
प्रंजल कामरा
प्रंजल कामरा एक वैल्यू इन्वेस्टर और Finology के फाउंडर हैं. वे यूट्यूब और किताबों के जरिए लोगों को निवेश के बारे में आसान भाषा में समझाते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 6.49m से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.
राज शमानी
राज शमानी एक एंटरप्रेन्योर, पॉडकास्टर और ऑथर हैं. उनका पॉडकास्ट “Figuring Out” भारत के टॉप पॉडकास्ट में शामिल रहा है. उनके यूट्यूब चैनल पर 15.8m सब्सक्राइबर हैं.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव से झटका! इंडस्ट्रियल डीजल 22 रुपये महंगा, आम लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं
