गोरखपुर में हाईवे किनारे प्लॉट खरीदने का मौका, घर-दुकान-फैक्ट्री के लिए ये हैं रेट, 21 जुलाई लास्ट डेट
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) एक मौका लेकर आया है. दरअसल GIDA यानी गीडा ने सेक्टर 11 समेत दूसरे क्षेत्रों में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक भूखंडों की ई-नीलामी (Online Auction) शुरू कर दी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि ये प्लॉट गोरखपुर में कहां मिल रहे हैं, इसके लिए कैसे आवेदन करना है और इस स्कीम का लाभ उठाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना होगा.
GIDA Plot Scheme 2025: अगर आप गोरखपुर में घर, दुकान या फैक्ट्री लगाने का सपना देख रहे हैं, तो गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) एक मौका लेकर आया है. दरअसल GIDA यानी गीडा ने सेक्टर 11 समेत दूसरे क्षेत्रों में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक भूखंडों की ई-नीलामी (Online Auction) शुरू कर दी है. इस स्कीम के तहत गोरखपुर में 371 प्लॉट्स बेचे जाएंगे, जिनमें अलग-अलग कैटेगरी में रहने, बिजनेस करने और फैक्ट्री या ऑफिस बनाए जा सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि ये प्लॉट गोरखपुर में कहां मिल रहे हैं, इसके लिए कैसे आवेदन करना है और इस स्कीम का लाभ उठाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना होगा.
कहां-कहां मिल रहे हैं प्लॉट?
इस GIDA योजना में तीन प्रकार के प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं इनमें आवासीय, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल है. ये प्लॉट गोरखपुर के अलग-अलग सेक्टरों में मौजूद हैं।
आवासीय प्लॉट – सेक्टर 11
व्यावसायिक प्लॉट – सेक्टर 9, 11, 23, 24, 26
औद्योगिक प्लॉट – सेक्टर 13, 15, 23, 26, 27
आवासीय प्लॉट – सिर्फ सेक्टर 11 में
श्रेणी | प्लॉट साइज (वर्गमीटर) | संख्या | रिजर्व प्राइस (₹/वर्गमीटर) | कुल मूल्य (₹ में) |
---|---|---|---|---|
A | 300 | 5 | ₹35,000 | ₹10,50,000 |
B | 250 | 28 | ₹33,500 | ₹8,37,500 |
C | 200 | 15 | ₹33,500 | ₹670,00 |
D | 180 | 12 | ₹32,500 | 5,85,00 |
E | 150 | 2 | ₹32,000 | ₹4,87,000 |
व्यावसायिक प्लॉट – दुकान/शोरूम के लिए (5 सेक्टरों में)
भूखंड का आकार | संख्या |
---|---|
1530 वर्गमीटर तक | 19 |
1530 वर्गमीटर से अधिक | 22 |
कुल | 67 |
औद्योगिक भूखंड – फैक्ट्री, यूनिट या गोदाम के लिए (5 सेक्टरों में)
भूखंड का आकार | सेक्टर-13 | सेक्टर-15 | सेक्टर-23 | सेक्टर-26 | सेक्टर-27 | सेक्टर-28 | कुल |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1–1000 वर्गमीटर तक | 42 | 5 | 0 | 37 | 0 | 4 | 88 |
1001–4000 वर्गमीटर तक | 52 | 10 | 1 | 5 | 7 | 23 | 104 |
4001–20000 वर्गमीटर तक | 5 | 1 | 0 | 1 | 6 | 4 | 22 |
20001 वर्गमीटर से अधिक | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 4 | 4 |
कब है आखिरी तारीख?
अगर आप इस योजना के अंतर्गत प्लॉट खरीदने में रुचि रखते हैं, तो इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 27 जून 2025 से हो रही है. वहीं इसकी आखिरी तारीख 21 जुलाई 2025 तक तय की गई है.
क्या है इन प्लॉट्स की खासियत?
इन प्लॉट्स की सबसे बड़ी खासियत है इनका लोकेशन,
- ये प्लॉट्स नेशनल हाईवे – गोरखपुर-लखनऊ और कुशीनगर-सोनौली के जंक्शन पॉइंट पर स्थित हैं.
- यह स्थान पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर है.
- यह जगह कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थानों से भी नजदीक है.
- महायोगी गोरखनाथ एयरपोर्ट और गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मात्र 16 किलोमीटर दूर है.
- गीडा द्वारा पूर्व में विकसित योजनाओं के मध्य स्थित यह जगह एक परफेक्ट लोकेशन मानी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- अडानी एयरपोर्ट्स की अहम डील, मुंबई एयरपोर्ट के लिए जुटाए एक अरब डॉलर, जानें कहां होगा यूज