बाजार की तेजी में इन 11 स्टॉक्स ने किया कमाल, 5 दिन में 22 फीसदी तक उछला शेयर; रखें रडार पर
भारतीय शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच 11 शेयरों ने लगातार पांच कारोबारी सत्रों तक बढ़त दर्ज कर निवेशकों का ध्यान खींचा है. SMC Global Securities, Caplin Point Laboratories, Cupid, Raymond और अन्य कंपनियों के शेयरों ने 4 फीसदी से 22 फीसदी तक का रिटर्न दिया. BSE Sensex में 2.88 फीसदी की बढ़त के दौरान इन शेयरों में लगातार खरीदारी देखने को मिली.
Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह सकारात्मक माहौल देखने को मिला. 12 जून को समाप्त हुए पांच कारोबारी सत्रों के दौरान BSE Sensex में 2,111 अंकों यानी 2.88 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 75,527 के स्तर पर बंद हुआ. इस अवधि में Sensex पांच में से तीन सत्रों में बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार में आई इस तेजी के बीच कुछ शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर खास ध्यान आकर्षित किया. 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली 11 कंपनियों के शेयर लगातार पांच कारोबारी सत्रों तक बढ़त के साथ बंद हुए. इन शेयरों ने पांच दिनों में 4 फीसदी से लेकर 22 फीसदी तक का रिटर्न दिया.
SMC Global Securities ने दिखाई सबसे ज्यादा तेजी
इस सूची में सबसे ऊपर SMC Global Securities का नाम रहा. कंपनी के शेयर ने लगातार पांच सत्रों तक बढ़त दर्ज करते हुए कुल 22.33 फीसदी का रिटर्न दिया. 12 जून को शेयर 72.24 रुपये पर बंद हुआ. लगातार खरीदारी के चलते यह शेयर निवेशकों की नजर में बना रहा.
Caplin Point Laboratories और Cupid ने भी किया कमाल
फार्मा सेक्टर की कंपनी Caplin Point Laboratories ने भी शानदार प्रदर्शन किया. पांच कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 19.86 फीसदी चढ़कर 2,407 रुपये पर बंद हुआ. वहीं हेल्थकेयर और वेलनेस सेक्टर से जुड़ी Cupid के शेयरों में भी मजबूत तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर पांच दिनों में 18 फीसदी उछलकर 159.97 रुपये पर पहुंच गया.
Raymond और Innovassynth Technologies ने भी दिखाई मजबूती
प्रमुख टेक्सटाइल और रियल एस्टेट कंपनी Raymond के शेयरों ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया. शेयर ने पांच दिनों में 16 फीसदी का रिटर्न दिया और 580 रुपये पर बंद हुआ. इसी तरह Innovassynth Technologies (India) के शेयरों में 8.22 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. कंपनी का शेयर 115 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
Mrugesh Trading और Zelio E-Mobility में भी बढ़त
Mrugesh Trading और Zelio E-Mobility, दोनों कंपनियों के शेयरों में पांच कारोबारी सत्रों के दौरान 8-8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. Zelio E-Mobility इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी है, जिस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.
STEL Holdings, Aster DM Healthcare और Neogen Chemicals भी सूची में शामिल
STEL Holdings के शेयरों में पांच दिनों के दौरान 10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 554 रुपये पर बंद हुआ. हेल्थकेयर सेक्टर की Aster DM Healthcare ने 9 फीसदी का रिटर्न दिया और 815 रुपये पर पहुंच गई. वहीं Neogen Chemicals ने 9 फीसदी की बढ़त दर्ज की और 2,033 रुपये पर बंद हुई.
Quess Corp ने भी बनाए रखी बढ़त
इस सूची में शामिल Quess Corp ने भले ही अपेक्षाकृत कम रिटर्न दिया हो, लेकिन कंपनी का शेयर भी लगातार पांच कारोबारी सत्रों तक बढ़त के साथ बंद हुआ. पांच दिनों में इसमें 4.41 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और शेयर 244 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद 50 लाख रुपये कहां लगाएं? FD, SCSS या म्यूचुअल फंड; जानें हर महीने कमाई का स्मार्ट प्लान
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार के छुपे हुए चैंपियन हैं ये 5 कंपनियां, Boeing, Coca-Cola से लेकर Rolls-Royce तक हैं कस्टमर; रखें नजर
₹9 लाख करोड़ के ग्रिड एक्सपेंशन से इन 3 शेयरों की लग सकती है लॉटरी; एक ने दिया 1700% का रिटर्न; रखें नजर
जून में प्रमोटरों की ताबड़तोड़ खरीदारी, GRM Overseas समेत 4 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर
