इन 3 शेयरों में 35% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद! ब्रोकरेज ने लगाया दांव, जानें कौन सा स्टॉक है टॉप पिक?

इन दिनों बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता के चलते बाजार की चाल का पता लगा पाना काफी कठिन है. ऐसे में Ventura ने BASF India, Narayana Hrudayalaya और HBL Engineering जैसे स्टॉक्स में टेक्निकल आधार पर तेजी की संभावना जताई है, जिनमें करीब 30 फीसदी तक रिटर्न की उम्मीद बताई गई है.

ब्रोकरेज कॉल स्टॉक्स Image Credit: Canva

7 मई को भारतीय शेयर बाजार ने ग्लोबल संकेतों के दम पर मजबूत शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 24400 के स्तर पर खुला. सेंसेक्स 234.34 अंक यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 78,192.86 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी 69.60 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 24,400.55 पर पहुंच गया. हालांकि, कुछ ही मिनट में बाजार लाल निशान में आ गया. ऐसे में ब्रोकरेज Ventura ने टेक्निकल सेटअप के आधार पर तीन स्टॉक्स पर पॉजिटिव नजरिया दिया है, जिनमें करीब 35 फीसदी तक रिटर्न की संभावना जताई गई है.

BASF India

  • BASF India का शेयर फरवरी 2026 में 3960 रुपये के स्तर से गिरावट में था और मार्च में 3122.20 के लो तक पहुंच गया. इसके बाद स्टॉक ने कंसोलिडेशन दिखाया और अप्रैल के अंत में 3788.90 का हाई बनाया. हाल ही में स्टॉक ने सिमेट्रिकल ट्राएंगल ब्रेकआउट दिया है, जो वॉल्यूम के सपोर्ट से मजबूत माना जा रहा है. टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे MACD और KST भी पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहे हैं.
  • Ventura के मुताबिक, इस स्टॉक का टारगेट 4800 रुपये रखा गया है. नीचे सपोर्ट जोन 3701–3618, 3559 और 3500–3428 रुपये बताए गए हैं. स्टॉप लॉस 3310 रुपये रखा गया है. यानी इसमें 26 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.

Narayana Hrudayalaya

यह स्टॉक नवंबर 2025 में 2093.30 से गिरावट में था और अप्रैल 2026 में 1589 तक पहुंच गया. इसके बाद रिकवरी शुरू हुई और अप्रैल में 1838 का हाई बना. हाल में स्टॉक ने 200 SMA के ऊपर ब्रेकआउट दिया है और डीसेंडिंग चैनल से बाहर निकलकर बुलिश ट्रेंड दिखाया है. वॉल्यूम के साथ यह मूव और मजबूत माना जा रहा है. टेक्निकल इंडिकेटर्स भी अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहे हैं.

Ventura के अनुसार इसका टारगेट 2350 रुपये है. सपोर्ट 1786–1744, 1714 और 1684–1648 रुपये पर है. स्टॉप लॉस 1589 रुपये रखा गया है. यानी करंट भाव से इसमें 27 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.

HBL Engineering

  • HBL Engineering का स्टॉक नवंबर 2025 में 1122 से गिरावट में था और मार्च 2026 में 613 तक गिर गया. इसके बाद इसमें तेजी आई और अप्रैल में 832.50 का स्तर देखा गया. स्टॉक ने हाल में 200 SMA के पास सपोर्ट लेते हुए डीसेंडिंग चैनल ब्रेकआउट दिया है और वॉल्यूम के साथ ऊपर की तरफ मूव किया है.
  • MACD और Stoch RSI जैसे इंडिकेटर्स अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहे हैं.
  • Ventura ने इसका टारगेट 1160 रुपये रखा है. नीचे सपोर्ट 825–800, 782 और 764–742 रुपये बताए गए हैं. स्टॉप लॉस 707 रुपये है. यानी करंट भाव से इसमें 35 फीसदी तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें- इस रियल एस्टेट शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, रिकॉर्ड वॉल्यूम से मिला सपोर्ट, जानें क्यों पकड़ी रफ्तार?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

इस शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, मुनाफा दोगुना और बड़ा डिविडेंड बना बड़ा ट्रिगर, रडार पर रखें स्टॉक

Bajaj Auto के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, शेयर में जोरदार उछाल के संकेत, जानें- टारगेट प्राइस और सलाह

बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 90 अंक फिसला, रुपया फिसला; तिमाही नतीजों के बाद Paytm में बंपर तेजी

इस रियल एस्टेट शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, रिकॉर्ड वॉल्यूम से मिला सपोर्ट, जानें क्यों पकड़ी रफ्तार?

इस स्टॉक का कमाल! रेखा झुनझुनवाला को एक दिन में करीब ₹44 करोड़ का फायदा, जानें क्यों भाग रहे शेयर?

केबल बनाने वाली इन दो कंपनियों पर रखें नजर, मजबूत है ग्रोथ प्लान, न के बराबर कर्ज, 5 साल में 888% उछला शेयर