इस शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, मुनाफा दोगुना और बड़ा डिविडेंड बना बड़ा ट्रिगर, रडार पर रखें स्टॉक

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5.50 रुपये फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा. खास बात यह है कि कंपनी ने 2019 के बाद पहली बार इतना बड़ा डिविडेंड घोषित किया है.

शेयर में लगा अपर सर्किट. Image Credit: Getty Images

गुरुवार, 7 मई को शेयर बाजार में हल्की तेजी के बीच स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला. खास तौर पर स्पेशलिटी केमिकल सेक्टर की कंपनी Apcotex Industries के शेयर में जबरदस्त खरीदारी रही. कंपनी के शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के बाद 511.35 रुपये के भाव पर पहुंच गए. NSE पर कंपनी के 2.5 लाख से ज्यादा शेयरों में कारोबार हुआ, जो पिछले 6 महीनों का सबसे बड़ा सिंगल डे वॉल्यूम माना जा रहा है.

मजबूत तिमाही नतीजों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Apcotex Industries ने Q4FY26 में दमदार प्रदर्शन किया है. मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13.79 फीसदी बढ़कर 397.58 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 349.40 करोड़ रुपये था. कंपनी की कुल आय 15.41 फीसदी बढ़कर 404.31 करोड़ रुपये रही. वहीं तिमाही आधार पर भी आय में करीब 21 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

मुनाफे में 100 फीसदी से ज्यादा उछाल

कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स यानी PBT 83.81 फीसदी बढ़कर 44.99 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल यह 24.48 करोड़ रुपये था. सबसे बड़ी बात यह रही कि कंपनी का नेट प्रॉफिट 107 फीसदी से ज्यादा उछलकर 34.74 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 16.76 करोड़ रुपये था.

मार्जिन में भी मजबूत सुधार

कंपनी के खर्चों में बढ़ोतरी आय की तुलना में कम रही, जिससे ऑपरेटिंग मार्जिन बेहतर हुआ. PBT मार्जिन बढ़कर 11.32 फीसदी पहुंच गया, जो पिछले साल 7 फीसदी था. वहीं PAT मार्जिन भी 4.80 फीसदी से बढ़कर 8.74 फीसदी हो गया.

पूरे FY26 में भी मजबूत प्रदर्शन

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का रेवेन्यू 3.53 फीसदी बढ़कर 1,441.50 करोड़ रुपये रहा. हालांकि कमाई में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद मुनाफे में शानदार उछाल देखने को मिला. कंपनी का PBT 76.86 फीसदी बढ़कर 134.85 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं नेट प्रॉफिट 87.57 फीसदी की तेजी के साथ 101.41 करोड़ रुपये हो गया. EPS भी बढ़कर 19.56 रुपये पहुंच गया.

कैश फ्लो मजबूत, कर्ज में बड़ी कटौती

Apcotex Industries का ऑपरेटिंग कैश फ्लो FY26 में बढ़कर 203.44 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 84.72 करोड़ रुपये था.

कंपनी ने अपने कुल कर्ज में भी बड़ी कटौती की है. मार्च 2026 तक कंपनी का कुल उधार घटकर 92.96 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 184.79 करोड़ रुपये था.

2019 के बाद सबसे बड़ा डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5.50 रुपये फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा. खास बात यह है कि कंपनी ने 2019 के बाद पहली बार इतना बड़ा डिविडेंड घोषित किया है.

इसे भी पढ़ें- इस रियल एस्टेट शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, रिकॉर्ड वॉल्यूम से मिला सपोर्ट, जानें क्यों पकड़ी रफ्तार?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.