फंडामेंटली मजबूत 5 शेयरों ने पिछले 3 साल में दिया जीरो रिटर्न, कारोबार बढ़ने के बावजूद नहीं चले स्टॉक, आपके पास है कोई
पिछले तीन साल में कुछ मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों के शेयरों ने नेगेटिव रिटर्न नहीं दिया है जबकि कारोबार में ग्रोथ बनी हुई है. Container Corporation, Tata Chemicals, Devyani International, Aditya Birla Fashion और Westlife Foodworld जैसी कंपनियों में आय और विस्तार जारी है लेकिन शेयर कीमतें सीमित दायरे में रही हैं.
बुल मार्केट के दौर में आमतौर पर ज्यादातर शेयरों में तेजी देखने को मिलती है लेकिन कुछ स्टॉक ऐसी भी होते हैं जो बाजार के साथ नहीं चलते हैं. कई बार मजबूत कारोबार और बेहतर ग्रोथ के बावजूद कुछ कंपनियों के शेयर लंबे समय तक ठहरे रहते हैं. पिछले तीन साल में भी कुछ ऐसी कंपनियां रही हैं जिनके फंडामेंटल मजबूत हैं और उनकी भी कमाई बढ़ रही है लेकिन उन शेयरों ने कोई खास रिटर्न नहीं दिया है और कुछ ने तो नेगेटिव रिटर्न दिया. हम आपको ऐसे ही 5 शेयरों के बारे में बता रहे हैं.
Container Corporation of India
Container Corporation of India का कारोबार स्थिर बना हुआ है और कंपनी क्षमता विस्तार पर काम कर रही है. Q3FY26 में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर करीब 5% बढ़ी जबकि EBITDA मार्जिन 22% रहा. कंपनी ने FY26 के लिए कैपेक्स 23% बढ़ाकर 10 अरब रुपये कर दिया है. प्रबंधन ने EXIM वॉल्यूम में 10% और घरेलू कारोबार में 20% वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा है. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और नए टर्मिनल से आने वाले वर्षों में वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद है. शेयर फिलहाल करीब 30 के P/E पर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर ने पिछले 3 साल में 5.55% का रिटर्न दिया है.
Tata Chemicals
Tata Chemicals का Q3FY26 रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 1% घटा, जबकि EBITDA मार्जिन 9.7% पर आ गया। वैश्विक सोडा ऐश कीमतों में दबाव और कमजोर रियलाइजेशन से मार्जिन प्रभावित हुए. कंपनी ने 5,150 करोड़ रुपये के आयोडाइज्ड सॉल्ट प्लांट, 7,750 करोड़ रुपये के प्रीसिपिटेटेड सिलिका प्लांट और 1,350 करोड़ रुपये के सोडा ऐश विस्तार को मंजूरी दी है. शेयर करीब 65.7 गुना FY26 अनुमानित आय के मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर ने पिछले 3 साल में 30 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है.
Devyani International
Devyani International का Q3FY26 राजस्व 11% बढ़ा है जबकि EBITDA मार्जिन 40 बेसिस प्वाइंट घटकर 15.8% रहा. नए स्टोर खुलने से ग्रोथ आई लेकिन समान स्टोर बिक्री कमजोर रही. कंपनी घाटे वाले Pizza Hut स्टोर बंद करने और नेटवर्क सुधार पर ध्यान दे रही है. प्रस्तावित Sapphire Foods मर्जर से सालाना 210-225 करोड़ रुपये की संभावित सिनर्जी का अनुमान है. इस शेयर ने पिछले 3 साल में 14.36 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है.
Aditya Birla Fashion & Retail
कंपनी का Q3FY26 राजस्व करीब 8% बढ़ा और EBITDA मार्जिन 13% रहा. एथनिक और लग्जरी सेगमेंट में 20% तक ग्रोथ दिखी, जबकि Pantaloons कारोबार में 2% गिरावट रही. वहीं तिमाही में करीब 50 नए स्टोर जुड़े और कुल रिटेल स्पेस 7.7 मिलियन वर्ग फुट से अधिक हो गया. इस शेयर ने पिछले 3 साल में 72.48 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है.
Westlife Foodworld
Westlife Foodworld का Q3FY26 राजस्व 2.6% बढ़ा और EBITDA मार्जिन 14.6% रहा. समान स्टोर बिक्री 3.2% घटी लेकिन लागत नियंत्रण से मार्जिन सुधरे. कंपनी के पास 73 शहरों में 458 रेस्टोरेंट हैं और 2027 तक 580–630 आउटलेट का लक्ष्य है. इस शेयर ने पिछले 3 साल में 22 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है.
चार्ट सोर्स: Groww
इसे भी पढ़ें: 5 साल में 1187% का मल्टीबैगर रिटर्न, FII और DII के भी फेवरेट, बढ़ाई हिस्सेदारी, जानें Q3 नतीजे कितने दमदार
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




