5 साल में 1187% का मल्टीबैगर रिटर्न, FII और DII के भी फेवरेट, बढ़ाई हिस्सेदारी, जानें Q3 नतीजे कितने दमदार
Shanti Educational Initiatives Limited एक तेजी से बढ़ती एजुकेशन मैनेजमेंट कंपनी है, जो प्ले स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन संस्थानों तक स्कूल मैनेजमेंट और लर्निंग सॉल्यूशंस प्रदान करती है . हाल ही में इसने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं, तो कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन और शेयरों ने किस तरह का दिया रिटर्न, यहां करें चेक.
SEIL Share Price: एजुकेशन सेक्टर का छुपा हुआ मल्टीबैगर Shanti Educational Initiatives Limited यानी SEIL आजकल चर्चाओं में है. यह शिक्षा क्षेत्र में तेजी से उभरती हुई कंपनी बनकर सामने आई है. इसके तिमाही नतीजों Q3FY26 के दौरान कंपनी की नेट सेल्स में कमी आई. इसके बावजूद विदेशी और घरेलू निवेशकों का इस पर भरोसा कायम है. यही वजह है कि इसमें दिसंबर 2025 तिमाही में FII और DII ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
कैसे रहे Q3FY26 के नतीजे?
Q3FY26 के तिमाही नतीजों के दौरान कंपनी ने 5.83 करोड़ रुपये की नेट सेल्स दर्ज की, हालांकि 0.61 करोड़ रुपये का घाटा रहा. वहीं 9 महीनों में 32.41 करोड़ रुपये की बिक्री और 4.91 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया. FY25 में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेट सेल्स में 220 प्रतिशत की उछाल के साथ 58.99 करोड़ रुपये और मुनाफे में 93 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 7.06 करोड़ रुपये हासिल किए थे.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
दिसंबर 2025 में FIIs और DIIs ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक सितंबर 2025 में FII की हिस्सेदारी 21.9% थी, जो दिसंबर 2025 में बढ़कर 22.5% पर हो गई. वहीं DII ने भी इसे बढ़ाकर 0.2% कर दिया है.
यह भी पढ़ें: रेलवे कवच के लिए मिला ₹800 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 5% उछला, ऑर्डर बुक मजबूत, वंदे भारत में भी यूज हुए प्रोडक्ट
छप्परफाड़ रिटर्न
SEIL का मार्केट कैप 2,842 करोड़ रुपये है. इसके शेयर की वर्तमान कीमत 172.70 रुपये है. एक हफ्ते मेें ये 17 फीसदी उछला है. साल भर में इसने 53 फीसदी का उछाल दर्ज किया है. 3 साल में इसने 185 पर्सेंट और 5 साल में 1187% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
कंपनी क्या करती है?
2009 में चिरिपाल ग्रुप की ओर से स्थापित यह कंपनी प्ले स्कूल से लेकर बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल तक स्कूल मैनेजमेंट सॉल्यूशंस देती है. टेक्नोलॉजी आधारित इंग्लिश मीडियम करिकुलम, टीचर ट्रेनिंग और बेहतर लर्निंग आउटकम के जरिए कंपनी देशभर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर फोकस कर रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q3 रिजल्ट में Afcom का 326% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू ने भी लगाई छलांग, एक दिन में शेयर 12% भागा
TCS को पछाड़ SBI बनी देश की चौथी सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी, 1 महीने में 17% भागा शेयर
ताज छोड़ इन होटल स्टॉक्स में मौका! तिमाही नतीजों के बाद फोकस में शेयर, रडार पर रखें स्टॉक्स
