इस देश की सरकार का भारतीय शेयर बाजार में बड़ा दांव, इन 5 शेयरों में करोड़ों का निवेश; चेक करें पूरी लिस्ट
हाल ही में सिंगापुर सरकार ने भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और दो कंपनियों में नया निवेश किया है. ऐसे निवेश यह दिखाते हैं कि इन कंपनियों में भविष्य की ग्रोथ की संभावना और मजबूत फंडामेंटल्स हो सकते हैं. इसलिए छोटे निवेशक भी ऐसे स्टॉक्स पर खास ध्यान देते हैं.
Govt of Singapore Bought a Fresh Stake: भारत के शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की हर चाल पर निवेशकों की नजर रहती है. खासतौर पर जब कोई बड़ी संस्था या सरकार किसी कंपनी में पैसा लगाती है, तो इसे बाजार में भरोसे का संकेत माना जाता है. हाल ही में सिंगापुर सरकार ने भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और दो कंपनियों में नया निवेश किया है.
ऐसे निवेश यह दिखाते हैं कि इन कंपनियों में भविष्य की ग्रोथ की संभावना और मजबूत फंडामेंटल्स हो सकते हैं. इसलिए छोटे निवेशक भी ऐसे स्टॉक्स पर खास ध्यान देते हैं. आइए विस्तार से समझते हैं कि सिंगापुर सरकार ने किन कंपनियों में पैसा लगाया है और इन कंपनियों की स्थिति कैसी है.
Delhivery Limited
- Delhivery Limited एक बड़ी लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन कंपनी है.
- इसका मार्केट कैप करीब ₹34,975 करोड़ है और शेयर लगभग ₹467 के आसपास ट्रेड कर रहा है.
- सिंगापुर सरकार ने इसमें 1.21 प्रतिशत की नई हिस्सेदारी खरीदी है.
- इस निवेश की कुल कीमत करीब ₹413.6 करोड़ है. उन्होंने करीब 90 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं.
- कंपनी ई-कॉमर्स, छोटे बिजनेस और बड़े इंडस्ट्री को डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स सेवाएं देती है.
- Q3 FY25 में कंपनी की इनकम ₹2,378 करोड़ थी, जो Q3 FY26 में बढ़कर ₹2,805 करोड़ हो गई. वहीं मुनाफा भी ₹25 करोड़ से बढ़कर ₹40 करोड़ हो गया है.
TVS Motor Company Limited
- TVS Motor Company Limited भारत की बड़ी टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर कंपनी है.
- इसका मार्केट कैप करीब ₹1.65 लाख करोड़ है और शेयर लगभग ₹3,492 पर ट्रेड कर रहा है.
- सिंगापुर सरकार ने इसमें 1.14 प्रतिशत की नई हिस्सेदारी खरीदी है.
- इस निवेश की कीमत करीब ₹1,915.5 करोड़ है. इसमें उन्होंने करीब 53 लाख शेयर खरीदे हैं.
- TVS मोटर दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स बेचती है और यह ऑटो सेक्टर की मजबूत कंपनी मानी जाती है.
- Q3 FY25 में इसकी इनकम ₹11,035 करोड़ थी, जो Q3 FY26 में बढ़कर ₹14,756 करोड़ हो गई. वहीं मुनाफा ₹609 करोड़ से बढ़कर ₹891 करोड़ हो गया है.
इन कंपनियों में भी बढ़ाया निवेश
| स्टॉक | होल्डिंग वैल्यू (₹ करोड़) | शेयर संख्या (QTY) | मार्च 2026 बदलाव | मार्च 2026 होल्डिंग (%) | दिसंबर 2025 होल्डिंग (%) |
|---|---|---|---|---|---|
| TVS मोटर कंपनी | 1,897.0 | 53,96,713 | नया | 1.1% | – |
| एटर्नल (Eternal) | 2,697.9 | 10,73,76,039 | नया | 1.1% | – |
| डेल्हीवरी | 425.6 | 90,67,343 | नया | 1.2% | – |
| विशाल मेगा मार्ट | 1,637.6 | 13,13,42,659 | नया | 2.8% | – |
| टाटा मोटर्स CV | 1,551.3 | 3,75,66,830 | नया | 1.0% | – |
| हिंदाल्को इंडस्ट्रीज | 6,271.5 | 5,99,34,309 | +0.6 | 2.7% | 2.1% |
| SRF | 1,367.5 | 53,49,651 | +0.4 | 1.8% | 1.4% |
| डिवी’स लैबोरेटरीज | 6,782.8 | 1,03,25,450 | +0.3 | 3.9% | 3.6% |
| पावर फाइनेंस | 2,016.4 | 4,44,23,851 | +0.2 | 1.4% | 1.2% |
| पावर ग्रिड कॉर्प | 6,347.0 | 19,68,35,545 | +0.2 | 2.1% | 2.0% |
| कल्पतरु | 303.8 | 91,38,592 | +0.2 | 4.4% | 4.2% |
निवेशकों के लिए क्या मतलब
सिंगापुर सरकार का इन कंपनियों में निवेश यह दिखाता है कि बड़े निवेशक इन स्टॉक्स पर भरोसा जता रहे हैं. डेल्हीवरी लॉजिस्टिक्स सेक्टर में ग्रोथ की कहानी दिखाती है. TVS मोटर ऑटो सेक्टर में मजबूत प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, निवेश करने से पहले खुद की रिसर्च करना जरूरी है. लेकिन इतना जरूर है कि ऐसे बड़े निवेश बाजार को दिशा देने का काम करते हैं और निवेशकों के लिए संकेत छोड़ते हैं.
यह भी पढ़ें: विजय राजनीति का नया धुरधंर! थलापति के आगे रजनीकांत-कमल हासन भी पीछे, जानें पास में कितनी दौलत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Ather का लॉस 57% घटकर ₹100 करोड़, रेवेन्यू भी 74% उछला, ब्रोकरेज बुलिश- ₹994 तक टारगेट, जानें स्टॉप लॉस
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने दिखाई ताकत, 70% मुनाफा बढ़ाकर बाजार को किया सरप्राइज, शेयर पर नजर
DMart के शेयर का क्या है फ्यूचर? दो ब्रोकरेज फर्म्स ने दिया टारगेट, जानें- खरीदें या बेचें
