मल्टीबैगर स्टॉक का कमाल! 5 साल में 17600% रिटर्न, अब हर शेयर पर कंपनी देगी 4 नए शेयर; जानें रिकॉर्ड डेट पर अपडेट
इस NBFC कंपनी ने निवेशकों को खुश करते हुए 4:1 बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है. इसके लिए कंपनी रिकॉर्ड डेट की घोषणा जल्द करेगी. कंपनी का शेयर मजबूत रिटर्न देता आया है और बीते वर्षों में यह एक शानदार मल्टीबैगर साबित हुआ है. देखें रिटर्न हिस्ट्री.
Authum Investment & Infrastructure Bonus Share: NBFC सेक्टर की प्रमुख कंपनी Authum Investment & Infrastructure अपने निवेशकों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की योजना बना रही है. इसका मतलब है कि जिन भी शेयरधारकों के पास कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें बदले में 4 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. यह निवेशकों के लिए एक अच्छा और बड़ा रिवॉर्ड है, खासकर ऐसे समय में जब कंपनी का स्टॉक लगातार शानदार रिटर्न दे रहा है.
रिकॉर्ड डेट का इंतजार, तभी तय होगा किसे मिलेगा बोनस
फिलहाल कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने की रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है. रिकॉर्ड डेट बेहद अहम होती है, क्योंकि जिस दिन कंपनी यह तारीख तय करेगी, उस दिन तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर में लाभार्थी मालिक के रूप में दर्ज होंगे, वही बोनस के हकदार बनेंगे. यानी अगर किसी निवेशक ने रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर खरीदे, तो उसे बोनस का लाभ नहीं मिलेगा. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि बोनस इश्यू जारी करने से पहले इसे शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना जरूरी है. कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है.
शेयर प्राइस और मार्केट कैप का हाल
शुक्रवार, 28 नवंबर को ऑथम इनवेस्टमेंट का स्टॉक BSE पर 2,710.85 रुपये पर बंद हुआ. एक दिन में स्टॉक 1.14 फीसदी तक गिरा है. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 46,042 करोड़ रुपये है, जो इसे इस सेक्टर की मजबूत कंपनियों में शुमार करता है. सितंबर 2025 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 68.79 फीसदी है, यानी अभी भी कंपनी पर संस्थापकों का मजबूत नियंत्रण बना हुआ है. 52 सप्ताह का उच्च स्तर 3,308 रुपये दर्ज किया गया वहीं, 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,333 रुपये रहा है.
रिटर्न के मामले में है असली मल्टीबैगर
ऑथम इनवेस्टमेंट का स्टॉक रिटर्न के मामले में एक सच्चा मल्टीबैगर साबित हुआ है. पिछले 1 महीने में स्टॉक 7.16 फीसदी तक टूटा है. वहीं, 6 महीने के दौरान स्टॉक का भाव 15.48 फीसदी तक बढ़ा है. सालभर में इसमें 72 फीसदी तक की तेजी आई है. 3 साल और 5 साल के दौरान स्टॉक का भाव क्रमश: 1123 फीसदी और 17,676 फीसदी तक बढ़ा है.
कंपनी की वित्तीय स्थिति
ऑथम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर की वित्तीय परफॉर्मेंस भी इसके बढ़ते स्टॉक को सपोर्ट कर रही है. सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 595.19 करोड़ रुपये, नेट प्रॉफिट 764.59 करोड़ रुपये दर्ज किया है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का कुल स्टैंडअलोन रेवेन्यू 4,565.86 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 4,248.11 करोड़ रुपये दर्ज किया है. इस आंकड़ों से साफ है कि कंपनी की कमाई लगातार बढ़ रही है और मुनाफा मार्जिन भी मजबूत है. यही बात निवेशकों के भरोसे को और बढ़ाती है.
ये भी पढ़ें- इन SME स्टॉक्स में कचोलिया और केडिया ने दिखाई दिलचस्पी, जमकर बढ़ाई हिस्सेदारी; रिटर्न में भी आगे
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल सेक्टर की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RIL Share Price: Jio IPO की उम्मीद से 2.7 फीसदी उछला शेयर, Jefferies ने बढ़ाया दांव
Closing Bell: लगातार दूसरे दिन मार्केट में तेजी, Sensex 685 अंक चढ़ा, Nifty 22776 पर बंद, Trent बना टॉप गेनर
RBI MPC से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक! 2 दिन में 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, ये हैं 3 बड़े कारण
