Adani Energy को मिला ₹4700 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर में आई तेजी; जानें पूरा मामला
Adani Energy Solutions को महाराष्ट्र में करीब ₹4,700 करोड़ का बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट के जरिए 4,500 MW तक की पंप्ड स्टोरेज क्षमता से रिन्यूएबल पावर की इवैक्यूएशन को आसान बनाया जाएगा. प्रोजेक्ट के तहत Satara में 765/400 KV सबस्टेशन, Kolhapur-Satara 765 KV डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन और Kolhapur Pooling Station का विस्तार किया जाएगा.
Highlights
- Adani Energy Solutions को महाराष्ट्र में ₹4,700 करोड़ का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है.
- प्रोजेक्ट से 4,500 MW तक की पंप्ड स्टोरेज क्षमता को सपोर्ट मिलेगा.
- खबर के बाद शेयर ₹1,637 के इंट्राडे हाई तक पहुंचा.
Adani Energy Solutions: Adani Group की कंपनी Adani Energy Solutions को महाराष्ट्र में करीब ₹4,700 करोड़ का बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी को यह प्रोजेक्ट रिन्यूएबल एनर्जी और स्टोरेज पावर की क्षमता को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए मिला है. इस खबर के सामने आने के बाद Adani Energy Solutions के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और शेयर NSE पर शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले.
कंपनी के शेयर ₹1,617 प्रति शेयर पर अपसाइड गैप के साथ खुले और कुछ ही मिनटों में ₹1,637 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए. कारोबार के दौरान शेयर ₹1,588.80 के इंट्राडे लो तक भी गया. कंपनी का शेयर अपने 52-वीक हाई ₹1,789 के करीब भी पहुंचा, जो इसका ऑलटाइम हाई भी है.
₹4,700 करोड़ का है पूरा प्रोजेक्ट
Adani Energy Solutions ने स्टॉक एक्सचेंजेज को दी जानकारी में बताया कि प्रोजेक्ट की अनुमानित कैपिटल एक्सपेंडिचर करीब ₹4,700 करोड़ है. इसका उद्देश्य महाराष्ट्र में 4,500 MW तक की पंप्ड स्टोरेज क्षमता से रिन्यूएबल पावर की इवैक्यूएशन को आसान बनाना है.
इसके अलावा यह प्रोजेक्ट वेस्टर्न और सदर्न ग्रिड्स के बीच इंटर-रीजनल ट्रांसमिशन कॉरिडोर को मजबूत करेगा. इससे रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज से जुड़ी बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है.
Satara में बनेगा 765/400 KV सबस्टेशन
प्रोजेक्ट के तहत महाराष्ट्र के Satara में 765/400 KV का नया सबस्टेशन स्थापित किया जाएगा. इसके साथ Kolhapur-Satara 765 KV डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन भी बनाई जाएगी. इसके अलावा Kolhapur Pooling Station की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा. इन सभी के साथ जरूरी ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जाएगा.
TBCB प्रोसेस के जरिए मिला प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट टैरिफ-बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग यानी TBCB प्रोसेस के जरिए अवॉर्ड किया गया है. इस प्रक्रिया में Adani Energy Solutions सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी यानी लोएस्ट बिडर रही.प्रोजेक्ट को स्पेशल पर्पज व्हीकल यानी SPV Satara Power Transmission Ltd. के तहत विकसित किया जाएगा. कंपनी के अनुसार, प्रोजेक्ट को करीब 36 महीने के भीतर पूरा करके देश को सौंपने की योजना है.
यह भी पढ़ें: टेक्सटाइल स्टॉक ने Q1 में मचाया धमाल, 269% उछला मुनाफा; अब 50% ग्रोथ का टारगेट; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SBI, PNB से लेकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र तक, PSU बैंकों के शेयरों में 6% तक का उछाल; इस तेजी के पीछे की क्या है वजह?
162% बढ़ा मुनाफा, ₹7189 करोड़ का बड़ा प्लान और 365% तक का रिटर्न; क्या फिर चमकेगी किस्मत?
Groww के शेयरों में जबरदस्त गिरावट, ब्लॉक डील की खबर से 4% टूटा; IPO के बाद करीब 100% आई है तेजी
