₹990 से ₹1350 पहुंचा अडानी ग्रुप की इस कंपनी का शेयर, 6 महीने में 43% की तेजी; ये हैं बड़े कारण
Adani Energy Solutions के शेयर में सोमवार को भी तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 1.73 फीसदी तक चढ़ा है. पिछले 6 महीनों में स्टॉक करीब 42.99 फीसदी तक मजबूत हुआ है. कंपनी के मजबूत नतीजे, बढ़ता ऑर्डर बुक, ट्रांसमिशन से स्थिर इनकम और तेजी से हो रही स्मार्ट मीटर की तैनाती को शेयर में तेजी की बड़ी वजह बताया जा रहा है.
अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Energy Solutions के शेयरों में पिछले कुछ महीनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार के कारोबार में भी शेयर करीब 1.73 फीसदी तक चढ़ा है. पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर में करीब 42.99 फीसदी तक की तेजी आई है. इस दौरान शेयर करीब 990 रुपये से बढ़कर 1350 रुपये के आसपास पहुंच गया है. कंपनी का शेयर पिछले एक साल में करीब 46 फीसदी और 2026 में अब तक करीब 29 फीसदी चढ़ चुका है.
इस तेजी के साथ Adani Energy Solutions ने पिछले 6 महीनों में अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है.
मजबूत नतीजे और ऑर्डर बुक ने दिया सपोर्ट
Adani Energy Solutions के शेयर में हालिया तेजी के पीछे मजबूत तिमाही नतीजे, ऑर्डर में बढ़ोतरी, ट्रांसमिशन कारोबार से स्थिर इनकम और तेजी से हो रही स्मार्ट मीटर की तैनाती को अहम वजह माना जा रहा है. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर में तेजी मजबूत FY26 नतीजों पर टिकी है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 32% बढ़ा है और EBITDA रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रांसमिशन से स्थिर आय और तेजी से स्मार्ट मीटर की तैनाती ने कंपनी को मजबूती दी है. कंपनी भारत में 1 करोड़ मीटर लगाने वाली पहली कंपनी बनी है. इसके अलावा कंपनी का ऑर्डर बुक 29,519 करोड़ रुपये से ज्यादा है. खास बात ये भी है कि ट्रांसमिशन कारोबार से मिलने वाला तय रिटर्न, पॉलिसी सपोर्ट और मजबूत अमल कंपनी को Adani Group की दूसरी कंपनियों की तुलना में अलग स्थिति में रखते हैं.
65 फीसदी तक दिया रिटर्न
5 अक्टूबर 2026 11 बजे तक कंपनी का मार्केट कैप 1,62,103 करोड़ रुपये था. अगर शेयर के रिटर्न की बात करें तो इसमें पिछले 1 हफ्ते में करीब 4.70%, 6 महीने में 42.99%, 1 साल में करीब 46%, 3 साल में 65% फीसदी तक रिटर्न दिया है.
कंपनी ने बनाई 8 नई सब्सिडियरी
Adani Energy Solutions के शेयर में हालिया तेजी कंपनी की ओर से कई नई कंपनियां बनाने की घोषणा के कुछ दिनों बाद आई है. कंपनी ने 24 सितंबर को मिली MCA की जानकारी के मुताबिक सितंबर के आखिरी हफ्ते में 8 नई पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियां बनाई हैं.
इनमें:
- Arasan Step V Limited
- Arasan Step VI Limited
- Arasan Step VII Limited
- Arasan Step VIII Limited
- Arasan Step IX Limited
- Arasan Step X Limited
- Arasan Step XI Limited
- Arasan Step XII Limited
शामिल हैं.
कंपनी की ओर से इन नई सब्सिडियरी के गठन की जानकारी 24 सितंबर को मिली MCA intimations के आधार पर दी गई है.
Adani Energy Solutions पर नजर क्यों?
कंपनी के शेयर में तेजी के पीछे इस समय तीन प्रमुख बातें सामने आ रही हैं. मजबूत FY26 नतीजे, 29,519 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर बुक और तेजी से स्मार्ट मीटर की तैनाती. इसके अलावा ट्रांसमिशन कारोबार से स्थिर आय भी कंपनी के लिए अहम सपोर्ट बनी हुई है.
हालांकि, शेयर में पिछला रिटर्न भविष्य में भी उसी तरह जारी रहेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है. निवेश का फैसला करने से पहले कंपनी के नतीजे, वैल्यूएशन और जोखिम को देखना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- रुक गई इंडिया-US ट्रेड डील बातचीत, निर्मला सीतारमण बोलीं- हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहा टैरिफ
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
V2 रिटेल के शेयर क्रैश, बिजनेस अपडेट के बाद 19 फीसदी की गिरावट; इतने रुपये पर आ गया स्टॉक
Opening Bell: सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 22500 के पार; बजाज फाइनेंस और ITC में 2% की बढ़त
Stocks to Watch: HDFC बैंक, Yes बैंक, RVNL और PNB के शेयरों पर रहेगी नजर, दिख सकती है हलचल
