इस AI स्‍टॉक पर रखें नजर, कंपनी को पुलिस विभाग से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर का भाव 20 रुपये से भी कम

Blue Cloud Softech Solutions Limited का शेयर गिरावट के बावजूद चर्चा में है, क्योंकि कंपनी को पुलिस से बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. इससे कंपनी के बिजनेस विस्तार को बल मिलेगा. कम कीमत वाले इस AI स्टॉक में ऑर्डर के चलते अगले हफ्ते हलचल देखने को मिल सकती है.

AI Stock Blue Cloud Softech Solutions Image Credit: @Money9live

AI Stock in Focus: इस हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, यानी 27 मार्च शेयर बाजार के लिए अच्‍छा नहीं रहा. मार्केट में कमजोरी देखने को मिली. मगर इस गिरते बाजार में भी एक स्‍टॉक ने सुर्खियां बंटोरी, वो है Blue Cloud Softech Solutions Limited. मार्केट के गिरने की वजह से इस AI स्‍टॉक पर भी आज दबाव देखने को मिला. इसका शेयर करीब 4.54% गिरकर ₹18.94 पर बंद हुआ. मगर कंपनी को मिले एक बड़े ऑर्डर की वजह से अगले हफ्ते इस शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.

प्रोजेक्‍ट की खासियत

IT सेक्टर की कंपनी Blue Cloud Softech Solutions को पुलिस कमीशनर हैदराबाद सिटी से वर्क ऑर्डर मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी AI-आधारित हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लगाएगी. इसमें एडवांस सर्वर, GPU आधारित वर्कस्टेशन और डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम शामिल होंगे. यह सिस्टम तेलंगाना पुलिस की सेंट्रल एनालिसिस टीम के लिए तैयार किया जाएगा, जिससे डेटा एनालिटिक्स और सुरक्षा ऑपरेशन मजबूत होंगे.

ये चीजें होंगी अहम

इस प्रोजेक्ट में कंपनी एंटरप्राइज ग्रेड सर्वर, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम, AI बेस्ड एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म, इन सभी का इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग करेगी. प्रोजेक्ट को 60 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. कंपनी का कहना है कि इससे ब्‍लू क्‍लाउड की सरकारी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में पकड़ और मजबूत होगी. यह कंपनी के लिए पब्लिक सेक्टर में विस्तार का बड़ा मौका भी है.

कंपनी का कारोबार

Blue Cloud Softech एक AI-ड्रिवन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो भारत समेत कई देशों में काम कर रही है. कंपनी डिफेंस, साइबर सिक्योरिटी और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देती है. इसके शेयर की वर्तमान कीमत 18.94 रुपये है, जबकि इसका ऑल टाइम हाई 38 रुपये है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Nifty 500 में लगी आग! 1 महीने में कई दिग्गज शेयर 43% तक टूटे; बैंकिंग-एनर्जी सेक्टर बने टॉप लूजर्स

MCX में आ सकती है 22% की तेजी, ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने दिया BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस

निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट! अगले हफ्ते 2 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE पर जानें कब-कब नहीं होगी ट्रेडिंग

ईरान-इजरायल तनाव ने बिगाड़ी सरकारी बैंकों की चाल, SBI से लेकर PNB तक के शेयर लुढ़के, 1 महीने में 20% तक टूटे

सोने पर सुहागा वाले 5 स्टॉक्स! दिग्गज निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी के साथ Piotroski स्कोर भी दमदार; देखें लिस्ट

Black Friday: शेयर मार्केट में तबाही से निवेशकों के 8.53 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1690 और निफ्टी 486 अंक टूटकर हुए बंद