₹25 से कम का AI स्टॉक एक दिन में 10% उछला, 5 साल में 300% से ज्यादा आई तेजी; ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में बढ़ा रहा फोकस

ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड का एआई और क्लाइमेट टेक थीम से जुड़ा स्मॉल कैप स्टॉक एक दिन में करीब 10 फीसदी उछल गया. 25 रुपये से कम कीमत वाला यह शेयर इंट्रा डे में 23 रुपये तक पहुंचा. पिछले 5 वर्षों में इसने 300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. कंपनी ने एआई आधारित एनर्जी मैनेजमेंट पर फोकस बढ़ाया है. मजबूत आरओई और प्रमोटर हिस्सेदारी में बढ़ोतरी से यह स्टॉक निवेशकों की नजर में बना हुआ है.

AI स्टॉक Image Credit: Canva/ Money9

Blue Cloud Softtech Solutions Ltd: एआई और क्लाइमेट टेक थीम से जुड़ा एक स्मॉल कैप स्टॉक शुक्रवार को तेज उछाल के साथ निवेशकों की नजर में आ गया. 25 रुपये से कम कीमत वाले ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर एक कारोबारी सत्र में करीब 10 फीसदी चढ़ गया. बीएसई पर यह शेयर 20.20 रुपये के पिछले बंद स्तर से उछलकर इंट्रा डे में 23 रुपये तक पहुंच गया था. तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसा है शेयर का हाल.

52 हफ्ते के निचले स्तर से 54 फीसदी रिकवरी

कंपनी का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 38 रुपये और निचला स्तर 14.95 रुपये रहा है. मौजूदा भाव पर यह शेयर अपने 52 हफ्ते के लो से करीब 54 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है. पिछले 5 वर्षों में इसने करीब 331 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे यह हाई ग्रोथ स्मॉल कैप स्टॉक्स की सूची में शामिल हो गया है.

ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में बड़ा अधिग्रहण

कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल इम्पेक्स इंक के 100 फीसदी अधिग्रहण को बोर्ड से मंजूरी दी है. यह डील शेयर स्वैप के जरिए पूरी की जाएगी और 6 से 9 महीनों में नियामकीय स्वीकृतियों के बाद संपन्न होने की उम्मीद है. इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी “ब्लू एनर्जी” प्लेटफॉर्म के तहत डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रूफटॉप सोलर बिजनेस को इंटिग्रेट करने की योजना बना रही है. इसके अलावा, एआई आधारित एनर्जी मैनेजमेंट और वर्चुअल पावर प्लांट टेक्नोलॉजी के लिए भारत में एक्सक्लूसिव लाइसेंस मिलने से कंपनी के क्लाइमेट टेक फोकस को मजबूती मिल सकती है.

वैल्यूएशन और प्रमोटर होल्डिंग

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप 1521 करोड़ रुपये से अधिक है. शेयर का पीई रेशियो 24.63 और आरओई 33.13 फीसदी है. दिसंबर 2025 तिमाही में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी 3.93 फीसदी बढ़ाई है, जिसे बाजार में सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जाता है.

तेज रैली, मजबूत तिमाही नतीजे और नए सेगमेंट में विस्तार ने इस स्मॉल कैप एआई स्टॉक को चर्चा में ला दिया है. हालांकि स्मॉल कैप शेयरों में उतार-चढ़ाव ज्यादा रहता है, इसलिए निवेश से पहले जोखिम प्रोफाइल और फंडामेंटल्स का आकलन जरूरी है.

कैसा है शेयर का हाल

इंट्रा डे में तेजी के बाद कंपनी का शेयर 9.31 फीसदी बढ़कर 22.08 रुपये पर बंद हुआ है. बीते एक महीने में इसमें 29.30 फीसदी की तेजी आई है, जबकि बीते 3 महीनों में इसमें 2.47 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: IPO की तैयारी में कोविड वैक्सीन बनाने वाली Bharat Biotech, ₹4500 करोड़ से बड़ा हो सकता है इश्यू

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

मार्च में 12 दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें पूरी डिटेल्स

सुजलॉन के शेयर हर रोज छू रहे गिरावट के नए लेवल, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए, एक्सपर्ट से जान लीजिए

₹50 से सस्ता! छोटे स्टॉक्स में स्मार्ट मनी की एंट्री, प्रोमोटर्स ने MSP Steel, IRB Infra समेत इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी

ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड के जरिए 10000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा बैंक ऑफ बड़ौदा, 4 मार्च को होगा जारी; निवेशक रखें नजर

COMEX पर चांदी का स्टॉक 32% घटा, चीन के इक्सचेंज पर 2015 के बाद सबसे निचले स्तर पर, कीमतों पर क्या पड़ेगा असर

AI का डर! Infosys का शेयर फरवरी में 20% टूटा, 13 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट; जानें कितना घटा मार्केट कैप