12 फरवरी के लिए खोज रहे हैं शेयर? एनालिस्ट ने बता दिए 3 ऐसे स्टॉक्स के नाम जो हफ्ते भर में दिला सकते हैं टारगेट
Choice Broking के एनालिस्ट आकाश शाह ने 12 फरवरी के लिए ANURAS, NAM India और Shriram Pistons में खरीदारी की सलाह दी है. एनालिस्ट के मुताबिक, इन तीनों शेयरों का तकनीकी स्ट्रक्चर मजबूत है और एक हफ्ते में दिए गए टारगेट हासिल हो सकते हैं. मजबूत ट्रेंड, बढ़ती वॉल्यूम और ब्रेकआउट पैटर्न इन स्टॉक्स के पक्ष में हैं.
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस Choice Broking के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने 12 फरवरी के लिए तीन स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है. एनालिस्ट का मानना है कि इन शेयरों में तकनीकी सेटअप मजबूत है और अगले एक हफ्ते में इनमें दिए गए टारगेट हासिल हो सकते हैं. बेहतर ट्रेंड, बढ़ती वॉल्यूम और बुलिश स्ट्रक्चर को देखते हुए इन स्टॉक्स में शॉर्ट-टर्म अपसाइड की उम्मीद जताई गई है. आइये जानते हैं कि ये कौन से शेयर हैं.
टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस
एनालिस्ट ने ये सुझाव दिए हैं.
| स्टॉक | खरीद (₹) | टारगेट (₹) | स्टॉप लॉस (₹) | टाइम फ्रेम |
|---|---|---|---|---|
| ANURAS | 1362 | 1458 | 1300 | 1 हफ्ता |
| NAM INDIA | 950 | 1050 | 900 | 1 हफ्ता |
| SHRIPISTON | 3196 | 3400 | 3080 | 1 हफ्ता |
Anupam Rasayan (ANURAS)
एनालिस्ट के मुताबिक Anupam Rasayan करेक्शन के बाद फिर से ऊपर की चाल पकड़ रहा है. स्टॉक ने हायर-लो बनाया है और अब 20, 50 और 100 EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है. हालिया तेजी में वॉल्यूम बढ़ा है जिससे नए खरीददारों की एंट्री दिख रही है. शाह के अनुसार, ₹1300 का स्तर मजबूत डिमांड जोन है. इसके ऊपर बने रहने पर स्टॉक ₹1458 के लक्ष्य तक जा सकता है जो अगला सप्लाई जोन है.
Nippon Life India AMC (NAM INDIA)
शाह ने कहा कि NAM India में कंसोलिडेशन के बाद ब्रेकआउट देखने को मिला है. स्टॉक फिर से 20 और 50 EMA के ऊपर आया है और RSI भी बुलिश जोन में है. वॉल्यूम में बढ़ोतरी से संकेत मिलता है कि बेस बनने के बाद अब अपसाइड मूव शुरू हो सकता है. ₹900 का स्तर अहम सपोर्ट है. इसके ऊपर टिके रहने पर स्टॉक ₹1050 के लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है.
Shriram Pistons (SHRIPISTON)
आकाश शाह के अनुसार, Shriram Pistons ने अपट्रेंड में हल्का करेक्शन पूरा कर लिया है और अब फिर से तेजी की कोशिश दिख रही है. यह स्टॉक 20 और 50 EMA के ऊपर है और 100 व 200 EMA से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है जिससे लॉन्ग-टर्म ट्रेंड मजबूत दिखता है. एनालिस्ट का कहना है कि ₹3080 का स्तर मजबूत सपोर्ट है. इस स्तर के ऊपर बने रहने पर स्टॉक ₹3400 तक जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: आयशर मोटर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, Jefferies और Citi रिसर्च ने दी Buy रेटिंग; 8800 रुपये तक का दिया टारगेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
