अंशुल जैन ने बताया Nifty-Bank और Nifty में क्या हो रणनीति, ब्रेकआउट की तैयारी में ये 3 स्टॉक्स
बीता हुआ कारोबारी हफ्ता बाजार के ठीक रहा था. निफ्टी की वीकली क्लोजिंग पॉजिटिव रही. इस हफ्ते निवेशकों की रणनीति क्या हो? इस पर अंशुल जैन ने अपनी राय दी है, साथ ही 3 स्टॉक्स के बारे में बताया है जिनमें ब्रेकआउट आ चुकी है या फिर आने वाली है. इसके साथ ही आने वाले हफ्तों में निवेशकों के लिए जबरदस्त मोमेंटम वाले अवसर देखने को मिल सकते हैं.
पिछला हफ्ता निफ्टी के लिए अच्छा रहा था. एक हफ्ते में निफ्टी में 1.02 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी. मार्केट में टेक्निकल स्ट्रक्चर तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं, कुछ चुनिंदा स्टॉक्स और निफ्टी और बैंक निफ्टी ब्रेकआउट या ब्रेकआउट के कगार पर हैं. आइए बैंक निफ्टी और निफ्टी के अहम लेवल्स के अलावा उन 3 स्टॉक्स को जानते हैं जिनमें आने वाले हफ्तों में जबरदस्त मोमेंटम देखने को मिल सकता है.
L&T Finance
L&T Finance ने वीकली चार्ट पर 401 हफ्तों के लंबे कप-एंड-हैंडल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. यह ब्रेकआउट मजबूत स्ट्रक्चरल सपोर्ट और इंस्टीट्यूशनल वॉल्यूम के साथ आया है. जबकि ब्रेकआउट वॉल्यूम बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन एवरेज से ऊपर हैं.

- CMP: 189 रुपये
- Stoploss: 170 रुपये
- Target: 240 रुपये
ट्रिगर लेवल: 190 रुपये के ऊपर क्लोजिंग से फ्रेश मोमेंटम की शुरुआत हो सकती है.
United Spirits
United Spirits ने पिछले 7 हफ्तों में 26 फीसदी की तेजी के बाद एक कॉम्पैक्ट बुलिश फ्लैग बनाया है. यह कंसोलिडेशन एक लॉन्चपैड की तरह काम कर सकता है, जिससे 1,610 रुपये के ऊपर ब्रेकआउट होते ही नया ऑल-टाइम हाई बन सकता है. मूविंग एवरेज कैचअप लगभग पूरा हो चुका है, जो ब्रेकआउट की संभावना को और स्ट्रांग करता है.

- CMP: 1600 रुपये
- Stoploss: 1540 रुपये
- Target: 1800 रुपये
- ब्रेकआउट लेवल: 1610 रुपये
Deepak Fert
Deepak Fertilizers ने अपने स्विंग हाई को decisively ब्रेक किया है और अब सेक्टर में सबसे अधिक रिलेटिव स्ट्रेंथ दिखा रहा है. फॉलो-थ्रू मोमेंटम मजबूत है, और सेक्टर में फ्रेश फंड फ्लो आने से स्टॉक में अगला अपमूव शुरू होने की उम्मीद है. डेली चार्ट पर माइनर मूविंग एवरेज कैचअप की प्रक्रिया जारी है.

- CMP: 1540 रुपये
- Stoploss: 1490 रुपये
- Target: 1700 रुपये
Nifty
Nifty पिछले तीन हफ्तों से एक इनसाइड बार पैटर्न में ट्रेंड कर रहा है, जो टाइट कंसोलिडेशन का साइन है. इस दौरान FIIs ने इंडेक्स फ्यूचर्स में 1 लाख से अधिक शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स जोड़े हैं. 25,116 के ऊपर decisive ब्रेकआउट से बड़े पैमाने पर शॉर्ट-कवरिंग ट्रिगर हो सकती है, जो इंडेक्स को तेजी से 25,350 और आगे चलकर 25,848 तक ले जा सकती है.
- सपोर्ट जोन: 24,850 – 24,600
- रेजिस्टेंस जोन: 25,116 – 25,350
स्ट्रेटेजी
- Buy on dips: 24,850 के आसपास
- स्टॉपलॉस: 24,800)
- Buy on breakout: 25,116 के ऊपर
Bank Nifty
Bank Nifty ने डेली चार्ट पर एक छह हफ्तों की कंसोलिडेशन रेंज को तोड़ते हुए ब्रेकआउट दिया है, जो राउंडिंग बॉटम पैटर्न से मिलता-जुलता है. FIIs की भारी शॉर्ट पोजिशन के बीच यह ब्रेकआउट शॉर्ट ट्रैप का साइन देता है. इसके साथ ही एक नया ऑल-टाइम हाई भी बना है, जिससे तेजी की दिशा और मजबूत हो गई है.
- सपोर्ट जोन: 56,120 – 56,000
- रेजिस्टेंस जोन: 56,750 – 57,500
स्ट्रैटेजी
- Buy on dips: 56,000–56,200 जोन में
- स्टॉपलॉस: 55,980
- टारगेट: 57,500
यह लेखक अंशुल जैन, रिसर्च हेड, लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट्स के निजी विचार हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
15 रुपए वाले इस शेयर पर रखें फोकस, कंपनी के हाथ लगा 1.69 करोड़ का सरकारी प्रोजेक्ट
₹60266 करोड़ की डील, फिर भी 8% क्यों टूटा Tata Steel का शेयर? अब निवेशक क्या करें?
CMS Info Systems, Physicswallah से Max Healthcare तक, 49% तक भाग सकते हैं ये शेयर!
